सरस्वती काल्पनिक देवी नहीं, प्राचीन सरस्वती नदी का मानवीकरण है

0
933
वसंत पंचमी  के दिन  सरस्वती पूजा का विधान भारत की प्राचीन परम्परा है। लेकिन पूजा का तात्पर्य जाने बिना भारत के लोग पूजा किए जाते हैं।
वसंत पंचमी  के दिन  सरस्वती पूजा का विधान भारत की प्राचीन परम्परा है। लेकिन पूजा का तात्पर्य जाने बिना भारत के लोग पूजा किए जाते हैं।
  • ध्रुव गुप्त

सरस्वती कोई काल्पनिक देवी नहीं,  प्राचीन सरस्वती नदी का मानवीकरण और वैदिक भारत में विद्या, बुद्धि, साहित्य और संगीत के क्षेत्र में इसकी भूमिका का सम्मान है। कभी प्राचीन आर्य सभ्यता और संस्कृति का केंद्र उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत हुआ करता था। आज की विलुप्त सरस्वती तब इस क्षेत्र की मुख्य नदी हुआ करती थी, जिसे सदानीरा भी कहा जाता था। ऋग्वेद में नदी के रूप में ही सरस्वती के प्रति श्रद्धा-निवेदन किया गया है।

यह भी पढ़ेंः यातायात नियमों का पालन डर से नहीं, अच्छे नागरिक के नाते करें

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः बेगूसराय में चेरिया बरियारपुर के पंचायत सचिव की हत्या

ऋग्वेद के नदी सूक्त के एक मंत्र में इस नदी को ‘यमुना के पूर्व’ और सतलुज के पश्चिम में बहती हुई बताया गया है। तत्कालीन आर्य-सभ्यता के सारे गढ़, नगर, व्यावसायिक केंद्र सरस्वती के किनारे बसे थे। उस युग की तमाम शिक्षण संस्थाएं, ऋषियों की तपोभूमि और आचार्यों के आश्रम सरस्वती के तट पर ही स्थित थे। वेदों, उपनिषदों और अनेक स्मृति-ग्रंथों की रचना इन्हीं आश्रमों में हुई थी। सरस्वती को पवित्र नदी का दर्ज़ा हासिल था।

यह भी पढ़ेंः बेगूसराय में बेलगाम हाईवा ने छात्र को कुचल दिया, मौके पर ही मौत

यह भी पढ़ेंः बिहार में 13 साल में 5 गुनी बढ़ गई है दूध की सप्लाईः नीतीश

ऋग्वेद के एक सूक्त के अनुसार- ‘प्रवाहित होकर सरस्वती ने जल राशि ही उत्पन्न नहीं की, समस्त ज्ञानों का भी जागरण किया है।’ हजारों साल पहले सरस्वती में आई प्रलयंकारी बाढ़ से अधिकांश नगर और आश्रम नष्ट हो गए थे। तमाम प्राचीन ग्रंथों में इस भयंकर जलप्रलय की चर्चा आई है। सब कुछ नष्ट हो जाने के बाद आर्य सभ्यता धीरे-धीरे गंगा और जमुना के किनारों पर स्थानांतरित हो गई।

यह भी पढ़ेंः बंदूक व कलम की जुगलबंदी का नाम है मन्मथनाथ गुप्त

सरस्वती तो विलुप्त हो गई, लेकिन जनमानस में सरस्वती की पवित्र स्मृतियां बची रहीं। प्रकृति की कल्याणकारी शक्तियों पर देवत्व आरोपित करने की हमारी सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप कालान्तर में ब्राह्मण ग्रंथों और पुराणों ने सरस्वती नदी को देवी का दर्जा दिया और उसकी महिमा बताने के लिए उसके इर्द-गिर्द असंख्य मिथक खड़े किए।

वसंत पंचमी का दिन हम देवी सरस्वती के जन्मोत्सव के रूप में मनाते हैं। सरस्वती का सम्मान वस्तुतः आर्य सभ्यता-संस्कृति, ज्ञान-विज्ञान, गीत-संगीत और धर्म-अध्यात्म के कई क्षेत्रों में विलुप्त सरस्वती नदी की भूमिका के प्रति हमारी कृतज्ञता की प्रतीकात्मक अभिव्यक्ति है।

- Advertisement -