गिरिराज ने दी सलाह, अब तो तीर्थ यात्रा पर निकल जाएं मुख्यमंत्री नीतीश

0
17

Patna/ Begusarai : बिहार जदयू और राजद के बीच सीएम पद को लेकर जो खींचतान मचा है। उसपर भाजपा की भी पैनी नजर है। तमाम नेता बयानबाजी भी कर रहे हैं। बेगूसराय से भाजपा सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महागठबंधन में सीएम पद को लेकर चल रही बयानबाजी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को नसीहत दी है। गिरिराज सिंह ने कहा है कि महागठबंधन में हो रही दुर्गति से बचने के लिए नीतीश को राजपाट छोड़ तीर्थ यात्रा पर निकल जाना चाहिए।

गिरिराज सिंह ने कहा है कि एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं कि 2025 के असेंबली  चुनाव का नेतृत्व तेजस्वी यादव करेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह कहते हैं कि 2025 के चुनाव के बाद विधायक तय करेंगे कि मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने कहा कि आज जदयू में जो चल रहा है उससे नीतीश की आत्मा कह रही होगी कि बजट पेश करने के साथ ही उन्हें तीर्थ यात्रा पर निकल जाना चाहिए था। गिरिराज सिंह ने कहा कि महागठबंधन में नीतीश कुमार की दुर्गति होनी तय है। ऐसे में उन्हें राजपाट छोड़ देना चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने राजद और जदयू के बीच हुई डील का खुलासा करते हुए कहा कि बिहार का बजट सत्र पूरा होने के साथ ही मुख्यमंत्री अपनी सीएम की कुर्सी तेजस्वी को सौंप देंगे।

- Advertisement -

दरअसल, उपेंद्र कुशवाहा के जदयू से अलग होकर पार्टी बनाने के बाद जदयू में घमासान मचा हुआ है। मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद की अगला चुनाव तेजस्वी के नेतृत्व में होगा, इसको लेकर जदयू के नेताओं में बेचैनी है। पार्टी में टूट को रोकने के लिए ललन सिंह ने बयान दिया कि चुनाव के बाद तय होगा कि सीएम कौन होगा। ललन सिंह के इस बयान के बाद राजद के विधायक यह दावा करने लगे हैं कि होली के बाद तेजस्वी की ताजपोशी तय है। ऐसे में महागठबंधन के दोनों प्रमुख दल जदयू और राजद के अंदरखाने घमासान छिड़ गया है।

- Advertisement -