लोहिया के नाम पर राजनीति करने वाले जनता के साथ प्रपंच कर रहे हैं

0
191
महम्मदपुर नरसंहार के असली साजिशकर्ता राजेश यादव को को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का संरक्षण प्राप्त है। सुशील मोदी ने यह आरोप लगाया है।
महम्मदपुर नरसंहार के असली साजिशकर्ता राजेश यादव को को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का संरक्षण प्राप्त है। सुशील मोदी ने यह आरोप लगाया है।

बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने विपक्ष पर लगाया आरोप

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि गैर कांग्रेसवाद के प्रवर्त्तक और आजीवन कांग्रेस के विरोध में रहने वाले डा. लोहिया के नाम पर राजनीति करने वाले लोग आज कांग्रेस की गोद में बैठ कर जनता के साथ प्रपंच कर रहे हैं। राजनीतिक ढोंग करने वाले ऐसे राजनीतिक दलों को चुनाव में सबक सिखा कर जनता लोहिया के प्रति अपनी सच्ची श्रद्धांजलि व्यक्त करेगी।

यह भी पढ़ेंः बिहार में महागठबंधन से आगे चल रहा एनडीए, कैंडिडेट घोषित

- Advertisement -

कांग्रेस के वंशवाद पर कटाक्ष करते हुए श्री मोदी ने कहा कि 48 वर्षीय राहुल गांधी चौथी बार लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे, जबकि विरासत की राजनीति के तहत वे 33 वर्ष की उम्र में पहली बार सांसद बने थे। वहीं, 56 वर्षीय अमित शाह 37 वर्षों के राजनीतिक संघर्ष के बाद पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ने जा रहे हैं। वंशवादी कांग्रेस और 11 करोड़ सक्रिय कार्यकर्ताओं वाली देश की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी भाजपा में यही फर्क है।

विपक्ष के महागठबंधन पर उन्होंने कहा कि जुगाड़ू महागठबंधन के बड़े भाई राजद ने बिहार में कांग्रेस को केवल 9 सीटें देकर राहुल गांधी को उनकी औकात बता दी। यूपी में सपा-बसपा गठबंधन कांग्रेस को सिर्फ 2 सीटें देकर प्रियंका गांधी की बोट पोलिटिक्स की नाव डुबो चुका है। उन्होंने कहा कि पटना के बाद पूर्णिया में भी राहुल गांधी की सभा फ्लाप-शो साबित हुई।

यह भी पढ़ेंः जन्मदिन के अवसर पर डा. राम मनोहर लोहिया की याद 

श्री मोदी ने राजद की खिंचाई करते हुए कहा कि तिहरे हत्याकांड में सजायाफ्ता शहाबुद्दीन और बलात्कार के दोषी राजबल्लभ यादव की पत्नियों को टिकट देने का इशारा कर लालू प्रसाद ने फिर अपराधियों को सरपरस्ती देने की सियासी दबंगई दिखायी है। उन्होंने कहा कि जिनकी करतूत से बिहार शर्मसार होता रहा, उनके परिजनों को भी जनता खारिज करेगी।

भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस पर श्री मोदी ने महान क्रांतिकारियों को शत-शत नमन किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उभरे शक्तिशाली भारत का असर है कि पाकिस्तान ने पहली बार लाहौर स्थित शहादत स्थल को भगत सिंह चौक के रूप में मान्यता दी।

यह भी पढ़ेंः बीजेपी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस से क्यों डरती है, ये हैं कारण

- Advertisement -