Bihar-Jharkhand- पटना में बीजेपी सांसद विवेक ठाकुर ने मंदिर की सफाई की, रांची में बंटा पूजित अक्षत व निमंत्रण पत्र

0
15
बीजेपी नेता और राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर ने कंकड़बाग में मंदिर की सफाई की
बीजेपी नेता और राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर ने कंकड़बाग में मंदिर की सफाई की

पटना। भाजपा नेता और राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर ने श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त मंदिर में साफ-सफाई की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाजपा नेताओं से अपील की है कि वे अपने आसपास के मंदिरों में जाएं और रोजाना सफाई करें। यह सिलसिला 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह तक चलेगा। पीए मोदी के आह्वान पर स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ ठाकुर ने पटना के कंकड़बाग स्थित श्री पंचशिव मंदिर में साफ-सफाई की। साथ ही विवेक ठाकुर ने कंकड़बाग में दीप वितरित कर सभी से यथास्थान श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के पुनीत अनुष्ठान का दर्शन करने और दीपोत्सव मनाने का आग्रह किया।

विवेक ठाकुर ने कहा कि 500 वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद अयोध्या में प्रभु श्री राम आ रहे हैं। पूरा देश राममय हो गया है। सभी भक्त इस शुभ दिन के लिए तरह-तरह से अपनी भावनाएं प्रकट कर रहे हैं। 22 जनवरी की तिथि भारत की श्रद्धा और आस्था को सम्मान देने की तिथि है। भारत के स्वाभिमान और सम्मान को पुनर्स्थापित करने की पावन तिथि है।
इस दौरान भाजपा पटना महानगर अध्यक्ष अभिषेक कुमार, अमित प्रकाश बबलू, रवि सिंह, सुमित श्रीवास्तव, सतीश पप्पू, वार्ड पार्षद राजकुमार गुप्ता, दीपक कुमार, वैद्यनाथ रमन, चुनमुन सिंह, दुर्गेश तिवारी, संजय यादव, आलोक मिश्रा, पंकज कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

- Advertisement -

रांची में पूजित अक्षत व निमंत्रण का वितरण

रांची में भाजपा कार्यक्राताओं ने पूजित अक्षत और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण बांटा
रांची में भाजपा कार्यक्राताओं ने पूजित अक्षत और राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण बांटा

इधर रांची में भाजपा नेताओं द्वारा अयोध्या में पूजित पूजित अक्षत व प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण वितरण किया गया। भारतीय परंपरा के अनुसार प्राचीन काल से ही लोग एक-दूसरे को किसी उत्सव या कार्यक्रम का न्योता देने के लिए अक्षत यानी चावल के साथ निमंत्रण भेजा करते थे। डा. राजश्री जयंती के नेतृत्व में दिव्यायन श्रीकृष्णपुरी में करीब 100 घरों में अक्षत और पत्रक के साथ राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण दिया गया। 22 जनवरी को अपने घरों में दीपक जलाने, मंदिरों में भजन-कीर्तन कर उत्सव मनाने का सबसे आग्रह किया गया। बहुत सारे लोगों में चरम उत्साह दिखा।

निमंत्रण वितरण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोपाल शरण साह, राजकिशोर, सुकांत मुखर्जी, प्रकाश सिन्हा, शोभना देवराज सिंह, लवली पाठक, आशीष जोशी, धनंजय पाठक, अभिराज, अंजू गुप्ता, शोभा, रूबी देवी, शालिनी, नीता, रंधीर सिंह मंजीत सिंह, हंसा, प्रतिमा, धनंजय पाठक के साथ मुहल्ले के कई रामभक्त शामिल हुए।

- Advertisement -