वैशाली में बनेगा 300 करोड़ से बुद्ध संग्रहालय व स्मृति स्तूपः मोदी

0
108
ज्ञानभवन, पटना में इंडियन आर्चीलॉजिकल सोसाइटी व बिहार सरकार के कला,संस्कृति व युवा विभाग की ओर से आयोजित त्रिदिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी को सम्बोधित करते उपमुख्यमंत्री।

पटना। ज्ञान भवन पटना में इंडियन आर्कोलॉजिकल सोसाइटी और बिहार सरकार के कला, संस्कृति व युवा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित त्रिदिवसीय ‘राष्ट्रीय संगोष्ठी’ को उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने सम्बोधित करते हुए किया। उन्होंने कहा कि वैशाली में भगवान बुद्ध के पवित्र अस्थि कलश को प्रदर्शित करने के लिए 300 करोड़ रुपये की लागत से ‘बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय सह स्मृति स्तूप’ का निर्माण कराया जायेगा। यह पूर्णतया पत्थर से निर्मित विशाल संरचना होगी। 15 वें वित्त आयोग की टीम से बिहार सरकार ने 417 करोड़ रूपये की मांग की है। इससे पुरातात्विक स्थलों की खुदाई, संरक्षण व संवर्धन समेत विभिन्न संग्रहालयों का निर्माण किया जाएगा।

यह भी पढ़ेंः बिहार के मुजफ्फरपुर में 5 करोड़ का सोना व नकदी ले भागे बदमाश

- Advertisement -

बिहार सरकार ने भागलपुर व नवादा के देवनगढ़ में पुरातत्व सर्वेक्षण कराया है। देवनगढ़ में पाल कालीन मंदिर एवं कुषाण कालीन ईंट निर्मित संरचना का अवशेष मिला है। भागलपुर में सर्वेक्षण के दौरान 200 पुरास्थलों की खोज हुई है। सारण, अरवल और रोहतास में खुदाई कार्य प्राभं हुआ है। साथ ही दरभंगा व पूर्णिया में पुरातात्विक सर्वेक्षण का काम कराये जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः बिहार-झारखंड से गहरा रिश्ता रहा प्रतिभा पुंज दीप्ति नवल का

विश्वप्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय के भग्नावशेष से 30 किमी दूर तेल्हाड़ा में साइट म्युजियम का निर्माण कराया जा रहा है। लखीसराय की लाली पहाड़ी की खुदाई में ‘डांसिंग बुद्ध’ की मूर्ति मिली है। सरकार ने पुरातत्व भवन व पुरातात्विक अवशेष के संरक्षण हेतु लैब के निर्माण का निर्णय लिया है। साथ ही पुरातात्विक-ऐतिहासिक स्थलों को चिन्ह्ति कर पुरातात्विक एटलस का निर्माण कराया जायेगा।

यह भी पढ़ेंः बाप ने 10 लाख रंगदारी नहीं दी तो 13 साल के बेटे को मार डाला

झारखंड के अलग होने से बिहार खनिज-संपदा विहीन हो गया लेकिन हमारे पास ऐसी धार्मिक, सांस्कृतिक, बौद्धिक और पुरातात्विक संपदा समेत महान परंपरा और विरासत है, जो दुनिया को बिहार आने के लिए बाध्य कर देती है। 40 हजार से ज्यादा विदेशी बौद्ध श्रद्धालु प्रतिमाह बोधगया आ रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः सारण जिले में गये थे परीक्षा देने, घर लौटीं दो छात्रों की लाशें

भारत सरकार ने पुरातत्वविद डा. डी के चक्रवर्ती, केसरिया बौध स्तूप की खुदाई करने वाले डा. के के मोहम्मद व शारदा श्रीनिवासन को पद्मश्री प्रदान कर पुरातत्वविदों का सम्मान बढ़ाया है।

यह भी पढ़ेंः रोहतास में हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी, फाइनेंस कर्मियों से लूट

- Advertisement -