नौकरी का झांसा देकर 4 साल तक महिला से दुष्कर्म, नकद भी झटके

0
126
इस्लामी पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सोमवार (20 जून 2022) से आपातकाल का ऐलान हो गया है।

बेगुसराय। शादीशुदा महिला को नोकरी का झांसा देकर एक आदमी ने उससे चार लाख रुपये तो ठगे ही लगातार चार वर्षों तक उसका यौन शोषण भी करता रहा। उस आदमी को नाटकीय ढंग से तेघड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उधर सिंघौल ओपी क्षेत्र से शराब के दो कारोबारी दबोचे गये। गिरफ्तार धंधेबाजों में एक बरौनी थाना क्षेत्र के पपरोर वार्ड 13 निवासी मो. रहमान का पुत्र मो. इमरान है। दूसरा तेघड़ा थाना क्षेत्र के अंबा निवासी रामविलास पोद्दार का पुत्र संजीत पोद्दार है।

थानाप्रभारी शरत कुमार ने वताया कि दुष्कर्म व ठगी की शिकार महिला ने परेशान होकर अंततः तेघड़ा थाने में बाढ़ निवासी संजीव कुमार के खिलाफ कांड संख्या 29/19 दर्ज कराते हुए न्याय दिलाने की मांग की। थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त महिला के सहयोग से आरोपी को तेघड़ा बुला कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी बाढ़ बाजार गोला रोड निवासी स्व. राजकुमार साह का पुत्र गल्ला व्यवसायी संजीव कुमार गुप्ता है। पुलिस ने महिला के साथ यौन शोषण एवं नौकरी के नाम पर चार लाख रुपये ठगी के आरोप में भादवि धारा की 420, 376, 506 के तहत युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

- Advertisement -

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में किशोर अपचारी रिहा

किशोर न्याय परिषद के प्रधान मजिस्ट्रेट रघुवीर प्रसाद, सदस्य उमेश चौधरी एवं लता कुमारी ने नाबालिग से बलात्कार करने के मामले के आरोपित किशोर अपचारी को रिहा कर दिया। अभियोजन की ओर से एसडीपीओ प्रवीण कुमार ने कुल 5 गवाहों की गवाही कराई। जिसमें घटना की पुष्टि भी हुई। किशोर पर आरोप था कि 12 अगस्त 2018 को शाम 5 बजे 5 वर्षीय बच्ची को चॉकलेट-बिस्कुट का प्रलोभन देकर घर के आंगन से मक्के के खेत में ले जाकर बलात्कार किया। घटना की प्राथमिकी खोदावंदपुर थाना कांड संख्या 178/2018 के तहत दर्ज कराई गई थी।

शराब से भरे ट्रक के साथ दो कारोबारी गिरफ्तार

बेगूसराय पुलिस ने शराब के खिलाफ अभियान चला कर दो धंधेबाजों को गिरफ्तार कर लिया। गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात छापेमारी के दौरान सिंघौल पुलिस ने एक मिनी ट्रक, दो बोलेरो, तीन बाइक समेत लगभग 40 कार्टून विदेशी शराब के साथ दो युवकों को गिर्फ्तार किया। मामला सिंघौल ओपी क्षेत्र के फतेहपुर गांव का है।

यह भी पढ़ेंः

चिता जलने से पहले जी उठी महिला, आखिर क्या हुई करामात

वाराणसी में तानसेन की तलाश में भटक रहा एक विदेशी वैज्ञानिक

झारखंड में 2019-20 के लिए 85429 करोड़ का बजट प्रस्ताव

तीन साल बाद भारत में सिर्फ 36% बूढ़े रह जाएंगे, 64% होंगे जवान

जयंती पर विशेषः फिल्मों के आलराउंडर खिलाड़ी विजय आनंद

देश में लूट होती रही और कांग्रेस सरकार देखती रहीः नरेंद्र मोदी

बताया जाता है कि सिंघौल ओपी क्षेत्र के शराब तस्कर हिमांशु चैरसिया ने दो लेबर को एक हजार रुपए की दर से बाघी से अनलोडिंग करने के लिए बुलाया था। गिरफ्तार धंधेबाजों में एक बरौनी थाना क्षेत्र के पपरोर वार्ड 13 निवासी मो. रहमान का पुत्र मो. इमरान है। दूसरा तेघड़ा थाना क्षेत्र के अंबा निवासी रामविलास पोद्दार का पुत्र संजीत पोद्दार है। दोनों को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उनके साथ के छह लोग भाग निकले। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। वहीं गिरफ्तार दोनों को न्यायालय के माध्यम से जेल भेज दिया गया।

- Advertisement -