अगवा कर जबरन देह व्यापार में झोंकी गयीं 2 लड़कियां मुक्त

0
125
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग एक बार उठी है। नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार की खस्ताहाली उजागर होने के बाद नीतीश कुमार ने अपनी पुरानी मांग रिपीट कर दी है।
बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग एक बार उठी है। नीति आयोग की रिपोर्ट में बिहार की खस्ताहाली उजागर होने के बाद नीतीश कुमार ने अपनी पुरानी मांग रिपीट कर दी है।

देह व्यापार का धंधा कराने वाली महिला महिला गिरफ्तार, पति हो गया फरार

सासाराम। बिक्रमगंज प्रखंड क्षेत्र के मालियाबाग में एक एनजीओ के माध्यम से मानव तस्करी कर देह व्यापार कराने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने तत्काल कारवाई करते हुए दो लड़कियों को मुक्त कराया है। मामले में लिप्त एक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार महिला से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने दोनों पीड़ित लड़कियों का 164 का बयान दर्ज कराने के बाद मेडिकल जांच के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष एसके सत्यार्थी ने बताया कि सोमवार की शाम यूपी की गुड़िया नामक स्वयंसेवी संस्था द्वारा मलियाबाग में छत्तीसगढ़ से मानव तस्करी कर लाई गयीं दो लड़कियों से जबरन देह व्यापार कराने का एक मामला दर्ज कराया था। इसमें बताया गया था कि छत्तीसगढ़ की एक महिला ने आवेदन में कहा है कि उसकी पुत्री की मानव तस्करी हुई है और उससे जबरन देह व्यापार कराया जा रहा है।

- Advertisement -

शिकायत पर पुलिस द्वारा फौरन कार्रवाई की गयी। महिला पुलिस के साथ मलियाबाग के विद्या सागर चौधरी के मकान पर छापेमारी की गयी। वहां से 19 वर्ष व 20 वर्ष की दो लड़कियों को बरामद किया गया। इस अवैध धंधे में शामिल मीरा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसका पति सूर्यपुरा थाना के भड़कुड़ियां निवासी जयप्रकाश उर्फ भूअर मौके का फायदा उठा कर भागने में सफल रहा।

उधर रेल पुलिस ने कल सासाराम रेलवे स्टेशन से बरामद एक लड़की को उसके परिजनों के हवाले कर दिया। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की रहने वाली यह लड़की अपने पिता के संग वाराणसी परीक्षा देने आयी थी, लेकिन वह वाराणसी बस स्टैंड से भटक कर रेल द्वारा सासाराम पहुंच गयी थी। उसके परिजनों ने वाराणसी के एक थाने में सूचना दर्ज करायी थी और उसकी सूचना रेल पुलिस को भी दी गयी थी। सासाराम रेल पुलिस ने वाराणसी पुलिस से सम्पर्क कर आजमगढ़ निवासी पिता राधेश्याम मौर्य को लड़की को जांच-पड़ताल के बाद सौंप दिया।

यह भी पढ़ेंः

चिता जलने से पहले जी उठी महिला, आखिर क्या हुई करामात

वाराणसी में तानसेन की तलाश में भटक रहा एक विदेशी वैज्ञानिक

झारखंड में 2019-20 के लिए 85429 करोड़ का बजट प्रस्ताव

तीन साल बाद भारत में सिर्फ 36% बूढ़े रह जाएंगे, 64% होंगे जवान

जयंती पर विशेषः फिल्मों के आलराउंडर खिलाड़ी विजय आनंद

देश में लूट होती रही और कांग्रेस सरकार देखती रहीः नरेंद्र मोदी

 

- Advertisement -