विश्व की 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है भारत: राजीव रंजन

0
161
प्रधानमंत्री मोदी नरें

पटना। प्रधानमन्त्री श्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक नीतियों से भारत की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। बिहार प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता सह पूर्व विधायक श्री राजीव रंजन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत की अर्थव्यवस्था पूरी दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना चुकी है। बीते साढ़े चार वर्षों में सरकार के मजबूत फैसलों और कुशल नीतियों की बदौलत आज भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और जल्द ही ब्रिटेन को पीछे छोड़ पांचवे स्थान पर काबिज होने वाला है। लगभग समान विकास दर और आबादी के कारण ब्रिटेन और फ्रांस दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की सूची में आगे-पीछे होते रहते हैं। लेकिन यदि भारत इस सूची में आगे निकलता है तो उसका स्थान स्थायी रहेगा। पीडब्ल्यूसी की वैश्विक अर्थव्यवस्था निगरानी रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि इस वर्ष ब्रिटेन की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) विकास दर 1.6 फीसदी, फ्रांस की 1.7 फीसदी तथा भारत की 7.6 फीसदी रहेगी।

उन्होंने बताया कि सरकार के कामों पर अपनी मुहर लगाते हुए दुनिया की प्रसिद्ध सलाहकार कंपनी पीडब्ल्यूसी ने भारतीय अर्थव्यवस्था और इसकी विकास दर को लेकर बेहद उत्साहजनक भविष्यवाणी की है। अपनी रिपोर्ट में एजेंसी ने कहा कि भारत इसी वर्ष दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की सूची में ब्रिटेन को पीछे छोड़ पांचवें स्थान पर आ सकता है।

- Advertisement -

रिपोर्ट के मुताबिक लगभग समान विकास दर और आबादी के कारण ब्रिटेन और फ्रांस दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं की सूची में आगे-पीछे होते रहते हैं। लेकिन यदि भारत इस सूची में आगे निकलता है तो उसका स्थान स्थायी रहेगा। पीडब्ल्यूसी की वैश्विक अर्थव्यवस्था निगरानी रिपोर्ट में अनुमान लगाया गया है कि इस वर्ष ब्रिटेन की वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) विकास दर 1.6 फीसदी, फ्रांस की 1.7 फीसदी तथा भारत की 7.6 फीसदी रहेगी।

यह भी पढ़ेंः मोदीराज में आर्थिक वृद्धि दर 7.4% से अधिक रहने का अनुमान: राजीव

देश की अर्थव्यवस्था में लगातार आ रही यह मजबूती अनायास नही है, बल्कि इन साढ़े चार वर्षों में प्रधानमन्त्री जी द्वारा किए गए अथक परिश्रम का प्रतिफल है। याद करें तो2014 से पहले देश की अर्थव्यवस्था की क्या स्थिति थी और यही एजेंसियां देश की गिरती आर्थिक स्थिति के बारे में कैसी-कैसी नकारात्मक टिप्पणियाँ लोग किया करते थे। लेकिन आज परिस्थितियां पूरी तरह बदल चुकी हैं।

इसे जरूर पढ़ेंः

चिता जलने से पहले जी उठी महिला, आखिर क्या हुई करामात

वाराणसी में तानसेन की तलाश में भटक रहा एक विदेशी वैज्ञानिक

झारखंड में 2019-20 के लिए 85429 करोड़ का बजट प्रस्ताव

तीन साल बाद भारत में सिर्फ 36% बूढ़े रह जाएंगे, 64% होंगे जवान

जयंती पर विशेषः फिल्मों के आलराउंडर खिलाड़ी विजय आनंद

आज दुनिया की हर एजेंसी भारत के नेतृत्व और नीतियों की तारीफ़ करते नही अघा रहीं। मजबूत इरादों वाली इस सरकार ने साबित कर दिया है कि अगर साफ़ नियत हो कम समय में ही सही विकास हो सकता है।

इसे भी पढ़ेंः देश में लूट होती रही और कांग्रेस सरकार देखती रहीः नरेंद्र मोदी 

- Advertisement -