राशिफल: कुम्भ राशि वालों के लिए 11 दिसंबर का शुभ

0
98
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल: 11 दिसम्बर 2020 का दिन कुम्भ राशि वालों को आज के दिन कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी और आर्थिक दृष्टि से भी उत्तम रहेगा। वहीं वृश्चिक राशि वालों के लिए आज के दिन परिवार से संबंधित परेशानियां आएंगी और यात्रा में कष्ट रहेगा, इसलिए घर से निकलने से पहले पितरों का ध्यान करके अवश्य निकलें। तो आइए विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ, कैसा रहेगा, अन्य राशि वालों का आज का दिन।

11 दिसंबर का पंचांग

सूर्योदय- प्रातः 6:58 बजे से, सूर्यास्त- सायं 5:25  बजे तक, मार्गशीर्ष- कृष्ण पक्ष, तिथि- एकादशी सुबह 10:03 बजे तक तत् पश्चात् द्वादशी, दिन शुक्रवार, नक्षत्र- चित्रा सुबह 8:46 बजे तक तत् पश्चात् स्वाती, योग- शोभन दोपहर 3:47 बजे तक तत् पश्चात् अतिगंड, करण- बालव, राशि- चन्द्रमा तुला राशि में भ्रमण करेगा,

- Advertisement -

आज का शुभ व अशुभ समय

शुभ समय-  दोपहर 12:15  बजे से दोपहर 13:39  बजे  तक रहेगा, राहुकाल- सुबह 10.53 बजे से दोपहर 12.12 बजे तक

11 दिसम्बर 2020 राशिफल

मेषः- आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा। आज जमीन का सौदा करना आपके लिये शुभ रहेगा। अदालती झगड़ों से बचाव होगा।

वृषः- अच्छे कार्यों में धन द्वारा सहयोग करेंगे। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे। ऋण मिलने की संभावना हैं।

मिथुनः- आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी। वाणी में मधुरता एवं संयम रखें। सन्तान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

कर्कः- व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। अपने स्वभाव में कठोरता न लायें। आज वाहन नहीं खरीदें अन्यथा दुर्घटना अधिक होगी।

सिंहः- रुके हुये कार्यो में में गति आयगी। शान-शौकत दिखावे में विश्वास नहीं करेंगे। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

कन्याः- आप किसी विशेष वस्तु का नाश होने से बचायेंगे। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

तुलाः- खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।  सगे सम्बन्धी की पार्टी में जाने का योग बनेगा।

वृश्चिकः- मौसी पक्ष की वजह से तनाव की संभावना अधिक रहेगी। पूजा-पाठ एवं धार्मिक कार्यों में रूकावटे रोज के अनुसार अधिक रहेगी। यात्रा में परेशानियां अधिक रहेगी।

धनुः- सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे। बड़ी बहिन के पुत्र का सहयोग एवं सुख मिलेगा। पदोन्नति होने की सम्भावना है।

मकरः- सामाजिक प्रशंसा में वृद्धि होगी। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

कुम्भः- अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी। आप किसी बड़ी हानि से बचेंगे। भाग्य की दृष्टि से लाभप्रद रहेगा।

मीनः- संचित धन का लाभ हो सकता है। सन्तान की तरफ से अशुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। अपने पित्रों का ध्यान करके घर से निकले अन्यथा परेशानी हो सकती हैं।

अंक अनुसार के ज्योतिष

यदि आपका जन्म आज या आज की तिथि में किसी भी कैलेण्डर वर्ष में हुआ हो तो आप भावुक व संवेदनशील हैं। आप जिस कार्य को प्रारंभ करते हैं उसे तन, मन, धन से निभाते हैं। आप अकर्मण्य नहीं बैठ सकते। हां, आप अत्यन्त कर्मशील होते हुए भी भाग्यवादी व्यक्ति हैं। ईश्वर व धर्म में पूरी आस्था रखते है आप किसी के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करते, और न ऐसा चाहते हैं।

आपमें आत्मबल काफी है, संवेदनशील होने के कारण विचारों में अस्थिरता रहती है। इसी कारण कभी-कभी असफलताएं आपके साथ जुड़ जाती है। यात्रएं आपके लिए सदैव लाभप्रद होंगी। प्राकृतिक सौन्दर्य वाले शहर आपके लाभप्रद होंगे। आपकी उन्नति में मोती, श्वेत, आसमानी, नीले रंग के वस्त्र एवं वस्तुएं सहायक होंगी। 2, 11, 20, 29, श्रेष्ठ तिथियां। 6, 15, 24 सहायक तिथियां।

श्रेष्ठ समयः 20 जून से 25 सितम्बर के मध्य।  जिनका जन्म 20 जून से 25 सितम्बर के मध्य 2, 11, 20, 29 तारीखों में हुआ हो, वे आपके लिए निष्ठावान व सहायक होंगे। जीवन साथी, प्रेमिका मित्र, अधीनस्थ कर्मचारी आदि का चयन करते समय ध्यान रखें। आपके शुभ दिनः सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार। अपने शुभ कार्य इन्हीं दिनों सम्पन्न करें।

वर्जितः जिनकी जन्मतिथि 7 है उनसे सावधान रहें। विवाह तो कदापि न करें।

विशेषः कैरियर के क्षेत्र में नृत्य, पेंटिग, फिल्म, व्यवसाय, एयर होस्टेस, दुग्ध व्यवसाय तथा सफेद वस्तुओं के क्षेत्र में शिखर की सफलता प्राप्त कर सकते हैं। इस महीने में व्यावसायिक व पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे, आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। दिसम्बर से मई के मध्य भौतिक उपलब्धि के प्रयास सार्थक होंगे। पारिवारिक व व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। निजी-सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आयेगी, यात्र या देशाटन की स्थिति लाभप्रद व सुखद होगी, जून से सितम्बर के मध्य व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।

ज्योतिषी- रचना भारद्वाज, संपर्क- 9717891538

- Advertisement -