राशिफलः धनु राशि वालों के लिए 10 दिसम्बर का शुभ

0
136
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफलः 10 दिसम्बर 2020 का दिन धनु राशि वालों के लिए आज के दिन व्यापार में नई योजनाएं सफल रहेंगी और कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी। आर्थिक दृष्टि से भी उत्तम रहेगा। वहीं मिथुन राशि वालों के लिए आज के दिन भूमि और भवन से संबंधित परेशानियां आएंगी। अनावश्यक कार्य में व्यय ना करें, धन का उपयोग सूझबूझ के साथ करें अन्यथा आर्थिक हानि होने की संभावना है। तो आइए विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ, कैसा रहेगा, अन्य राशि वालों का आज का दिन।

10 दिसम्बर 2020 का पंचांग 

सूर्योदय- प्रातः 6:57 बजे से, सूर्यास्त- सायं 5:24 बजे तक, मार्गशीर्ष- कृष्ण पक्ष, तिथि– दशमी सुबह 12:51 बजे तक तत् पश्चात् एकादशी, दिन गुरुवार, नक्षत्र– हस्त सुबह 10:50 बजे तक तत् पश्चात् चित्रा, योग– सौभाग्य रात्रि 7:22 बजे तक तत् पश्चात् शोभन, करण– विष्टि, राशि– चन्द्रमा कन्या राशि में रात्रि 9 बजकर 50 मिनट तक तत् पश्चात् तुला राशि में। शुभ समय– दोपहर 12:15 बजे से दोपहर 13:15 बजे तक रहेगा, राहुकाल- दोपहर 1.29 बजे से दोपहर 2.47 बजे तक

- Advertisement -

10 दिसम्बर 2020 राशिफल

मेषः- आपको किसी से ऋण लेना पड़ सकता है। यात्रा में सुख का आनन्द प्राप्त होगा। सामाजिक प्रशंसा में वृद्धि होगी।

वृषः- प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्त होगी। पदोन्नति होने की सम्भावना है। अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी।

मिथुनः- जायदाद से सम्बन्धित सौदे में लाभ की सम्भावना नहीं है। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। धन का उपयोग सोच समझकर करें, अन्यथा फॅसले की उम्मीद रहेगी ।

कर्कः- सहन शीलता से कार्य करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। भाग्य की दृष्टि से लाभप्रद रहेगा। आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा।

सिंहः- आपके परिवार से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। आपके ऊपर आज पित्रों की विशेष कृपा रहेगी। अच्छे कार्यों में धन द्वारा सहयोग करेंगे।

कन्याः- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। अदालती झगड़ों से बचाव होगा। आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी।

तुलाः- किसी वस्तु की हानि होने की संभावना है। ऋण मिलने की कोई संभावना नहीं हैं। व्यापार में परेशानियां अधिक रहेगी इसीलिये आर्थिक निर्णय सोच समझकर ही लें।

वृश्चिकः- रूके हुए धन की प्राप्ति होगी। सन्तान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। रुके हुये कार्यो में में गति आयगी।

धनुः- व्यापार में कुछ नये परिवर्तन की योजनाएं बनायेंगे। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। आप किसी विशेष वस्तु का नाश होने से बचायेंगे।

मकरः- पूजा-पाठ, सत्संग में रूचि बढ़ेगी। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है।

कुम्भः- गुरूजी का आर्शीवाद के बिना नये कार्य में सफलता नहीं मिलेगी। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। मौसी पक्ष की वजह से तनाव की संभावना अधिक रहेगी।

मीनः- अपने जीवन-साथी के साथ प्रेम-प्रसंग अच्छा रहेगा। सगे सम्बन्धी की पार्टी में जाने का योग बनेगा। सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे।

अंक ज्योतिष के अनुसार

यदि आपका जन्म आज या आज की तिथि में किसी भी कैलेण्डर वर्ष में हुआ हो तो आप तीव्र बुद्धिमान होते हुए भी आलसी हैं। प्रतिभा ही आपको लक्ष्य प्राप्त कराने में सहायक सिद्ध होती है। इस राशि के मनुष्य का रहस्यमय व्यक्तित्व होता है। स्वभाव से स्वाभिमानी हैं। इसी कारण प्रेम के क्षेत्र में प्रायः असफल होते हैं। आप धन की अपेक्षा सम्मान एवं कीर्ति की अधिक महत्व देते हैं। आपकी उन्नति में माणिक, श्वेत एवं गुलाबी वस्तु व वस्तुएं सहायक होंगी। 1, 10, 19, 28 श्रेष्ठ तिथियां। 4, 13, 22, 31 सहायक तिथियां।

श्रेष्ठ समयः प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 10 जुलाई से 19 सितम्बर के मध्य। शुभ दिनः रविवार, बुधवार, गुरूवार। अपने मांगलिक कार्य इन्हीं दिनों में सम्पन्न करें। शुभ फल की प्राप्ति होगी। वर्जितः जिनकी जन्मतिथि 8 है उनसे सावधान रहें। विवाह तो भूलकर भी न करें। घोर शत्रुता वाला अंक है।

विशेषः आपमें अनेक योग्यताएं हैं। आप किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। लेकिन आप इन्जीनियर, पत्रकार, नेता, उद्योग, पर्यटन आदि से सम्बन्धित कार्य करते हैं तो शिखर की सफलता प्राप्त कर सकते हैं। यात्र या देशाटन का लाभ मिलेगा। मार्च तक धन, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। निजी सम्बन्धों का लाभ मिलेगा। अप्रैल से सितम्बर के मध्य आर्थिक योजना को बल मिलेगा, धान, पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं।

ज्योतिषी- रचना भारद्वाज, संपर्क- 9717891538

- Advertisement -