राशिफल: तुला राशि वालों के लिए 12 दिसम्बर का शुभ

0
131
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल: 12 दिसम्बर 2020 का दिन तुला राशि वालों के लिए आज का दिन, व्यापार में नई योजनाएं सफल रहेंगी और कार्यक्षेत्र में उन्नति प्राप्त होगी। मानसिक सुख की दृष्टि से भी उत्तम रहेगा। वहीं मीन राशि वालों के लिए आज के दिन शरीर से संबंधित परेशानियां आएंगी। धन का उपयोग सूझबूझ के साथ करें, नए कार्यों में इन्वेस्टमेंट ना करें अन्यथा आर्थिक हानि होने की संभावना है। तो आइए विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ, कैसा रहेगा, अन्य राशि वालों का आज का दिन।

12 दिसंबर का पंचांग

सूर्योदय- प्रातः 6:58 बजे से, सूर्यास्त- सायं 5:25  बजे तक, मार्गशीर्ष- कृष्ण पक्ष, तिथि- द्वादशी सुबह 7:01 बजे तक तत् पश्चात् त्रियोदशी, दिन शनिवार, नक्षत्र- स्वाती रात्रि अंत 6:28 बजे तक तत् पश्चात् विशाखा, योग- अतिगंड सुबह 12:02 बजे तक तत् पश्चात् सुकर्मा, करण- तैतिल, राशि- चन्द्रमा तुला राशि में रात्रि 10 बजकर 39 मिनट तक तत् पश्चात् वृश्चिक राशि में,

- Advertisement -

आज का शुभ व अशुभ समय

शुभ समय- दोपहर 1:30  बजे से शाम  4:15  बजे तक रहेगा। अशुभ समय- राहुकाल सुबह 9.35 बजे से सुबह 10.53 बजे तक

12 दिसम्बर 2020 राशिफल

मेषः- भौतिक सुख के साधनों की खरीदारी का योग बनेगा। खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी।

वृषः- सहन शक्ति की वृद्धि होगी। मौसी पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। शान-शौकत दिखावे में विश्वास नहीं करेंगे।

मिथुनः– पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी।

कर्कः- आप गलत कार्यो से दूर रहें। सामाजिक मान-सम्मान में हानि हो सकती हैं। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।

सिंहः- विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी।

कन्याः- आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। संचित धन का लाभ हो सकता है। बड़ी बहिन के पुत्र का सहयोग एवं सुख मिलेगा।

तुलाः- व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा।

वृश्चिकः- भाग्य के भरोसे कार्य पूर्ण नहीं होगा। गलत कार्यो में धन खर्च होगा। आप किसी बड़ी हानि में फंस सकते हैं।

धनुः- ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होने की सम्भावना है। आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

मकरः- पत्नि की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। आज जमीन का सौदा करना आपके लिये शुभ रहेगा।

कुम्भः- क्रूर कार्य से बचे अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। रुके हुये कार्यो में में गति आयगी। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे।

मीनः- अधिक प्रयासों के बावजूद असफलता मिलने की संभावना रहेगी। आपका स्वास्थ्य कुछ खराब रहेगा। वाणी मं मधुरता एवं संयम रखें।

अंक ज्योतिष के अनुसार

यदि आपका जन्म आज या आज की तिथि में किसी भी कैलेण्डर वर्ष में हुआ हो, तो आप व्यवहार कुशल हैं। आप जो भी बात कहते हैं, ठोस प्रमाणों के साथ तथा अनुभव की कसौटी पर कसी हुई होती है। आपकी बातचीत सुनकर अपरिचित व्यक्ति भी आपका मित्र बन जाता है। आप अपनी गंभीरता को छिपाने के लिए कई बार हल्के स्तर पर भी विनोदी बन जाते हैं, जो आपके व्यक्तित्व में कमी लाता है। आप अपने मृदु, सरल स्वभाव से शीघ्र ही लोगों को प्रभावित कर लेते हैं। आपका मस्तिष्क क्रिया उर्वर है। आपकी उन्नति में फखराज, पीले श्वेत वस्त्र एवं वस्तुएं सहायक होंगी। 3, 12, 21, 30 श्रेष्ठ तिथियां। 7, 16, 25 सहायक तिथियां।

श्रेष्ठ समयः- जिन व्यक्तियां का जन्म किसी भी वर्ष 12 फरवरी से 21 मार्च के मध्य 3, 12, 21, 31 तारीखों में हुआ हो वे आपके लिए निष्ठावान व सहायक सिद्ध होंगे। जीवन साथी, मित्र, सहायोगी, अधीनस्थ कर्मचारी आदि का चयन करते समय ध्यान रखें। यह महीना मांगलिक व पारिवारिक उत्सव में व्यस्त रहने का है। दिसम्बर, जनवरी के महीनों में पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। भौतिक उपलब्धि के कार्यों में सफलता मिलेगी। मई से अगस्त के मध्य कुछ पारिवारिक समस्याएं रहेंगी। रचनात्मक कार्यों में सफल हो सकते हैं। सितम्बर से अक्टूबर के मध्य पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके शुभ दिनः रवि, मंगल और गुरूवार।

वर्जितः– जिनकी जन्मतिथि 5 और 6 हैं उनसे सावधान। विवाह तो कदापि न करें।

विशेषः- कैरियर के लिए शिक्षण कार्य, जज, न्यायाधीश, वकालत, प्रबंधक के क्षेत्र में जाते हैं तो शिखर के लाभ प्राप्त होंगे।

ज्योतिषी-रचना भारद्वाज, संपर्क- 9717891538

- Advertisement -