Horoscope 13 April 2021- कर्क राशि वालों को व्यापार सफलता

0
308
Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन शान शांत रहेगा। मान-सम्मान, सुख-शांति में वृद्धि होगी।
Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन शान शांत रहेगा। मान-सम्मान, सुख-शांति में वृद्धि होगी।

Horoscope 13 April 2021- कर्क राशि वालों को में व्यापार सफलता प्राप्त होने की पूरी संभावना रहेगी। मान-सम्मान, प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुख-शांति में भी वृद्धि होने की संभावना है। वहीं वृष राशि वाले व्यक्तियों को इस समय स्वास्थ्य की दृष्टि से परेशानी व चिंताएं होने की संभावना रहेगी। इस समय वाहन ना खरीदें,  दुर्घटना होने का डर रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा  अन्य राशि वालों का आज का दिन।

13 अप्रैल 2021 का पंचांग 

सूर्योदयः प्रातः 5:56 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) समय 4:41, सूर्योदयः (बिहार) समय 4:43, सूर्यास्तः सायं 6:40  बजे तक, मासः चैत्र शुक्ल पक्ष, तिथि: प्रतिपदा सुबह 10:18 बजे तक तत्पश्चात् द्वितिया, दिनः मंगलवार, नक्षत्र: अश्वनी दोपहर 2:20 बजे तक तत्पश्चात् भरणी, योगः विष्कम्भ दोपहर 3:15 बजे तक तत्पश्चात् प्रीति, करणः बव, राशि: चन्द्रमा मेष राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समयः सुबह 09:10  बजे से दोपहर 13:57  बजे तक, राहुकालः दोपहर 15.33 बजे से सायं 17.08 बजे तक

- Advertisement -

13 अप्रैल 2021 का राशिफल 

मेषः- वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। आपका मन गलत कार्यो से दूर रहेगा। आपको माता का सुख अच्छा प्राप्त होगा। मामा-मामी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

वृषः- यात्रा न करें, दुर्घटना हो सकती हैं। अगर यात्रा करना जरुरी हो तो गणेश जी के दर्शन कर के घर से निकलें। विदेश यात्रा में भी कष्ट रहेगा। आप भाई-बहिन से सहयोग की आशा न करें।

मिथुनः- स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। इस समय में आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने का योग बन सकता है।

कर्कः- आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ रहेगा। व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। इस समय में आपके जीवन में सुख, शान्ति, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होगी।

सिंहः- मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका धन शुभ कार्यो में अधिक व्यय होगा।

कन्याः- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद। ससुराल पक्ष से धन हानि हो सकती हैं। आपकी आमदनी में बाँधायें एवं परेशानियाँ आयेगी।

तुलाः- आपका मन शान्त रहेगा, अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। पत्नि की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है तो आप सफल होगें।

वृश्चिकः- छोटी बहिन के पुत्र से सुख मिलेगा। क्रूर कार्य से बचे अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। आज बोलने की अच्छी क्षमता होगी।

धनुः- भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। आपको आकस्मिक लाभ भी मिलने की सम्भावना रहेगी।

मकरः- नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरों से धोखा मिल सकता है अतः सचेत रहें। आपको वैवाहिक सुख में बाधायें आयेंगी।

कुम्भः- धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने का योग बनेगा। सहन शक्ति की वृद्धि होगी। आपको मानसिक चिन्तायें अधिक रहेगी।

मीनः- किसी विशेष दुर्घटना से बचेंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपकी शिक्षा की ओर रूचि बढेगी एवं नये कार्य सीखने की इच्छायें प्रबल होगी।

अंक ज्योतिष के अनुसार

चन्द्रमा और नेपच्यून के मध्य वर्ग बन रहा है। जिसके फलस्वरूप यह वर्ष आपको मिश्रित फल प्रदान करेगा। कार्यों के बनने में व्यवधान आएंगे। आपके विचार और योजनाओं का लोग विरोध करेंगे। पूंजी निवेश संबंधी निर्णय आवेश में आकर नहीं लेना चाहिए। पैतृक सम्पत्ति को लेकर यदि कोई विवाद न्यायालय में चल रहा है तो उसे आपसी सद्भाव से निपटाने की चेष्टा करें। रोजी-रोजगार की तलाश में हैं तो अपने प्रयासों में सधनता लानी होगी। आसानी से मनोनुकूल परिणाम प्राप्त नहीं होगा। वर्तमान नौकरी में कार्य का बोझ बढ़ेगा। किसी ऐसे स्थान पर तबादला भी हो सकता है जो पसंद न हो। आपकी उन्नति में गोमेद, श्वेत एवं भूरे रंग के वस्त्र तथा वस्तुएं सहायक होंगी। श्रेष्ठ तिथियांः 4, 13, 22, 31 हैं। सहायक तिथियांः 1, 10, 19, 28 हैं। श्रेष्ठ समयः जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष में 13 दिसम्बर से 13 जनवरी के मध्य 4, 13, 22, 31 तारीखों को हुआ हो वे आपके लिए अच्छे मित्र, प्रेमी, प्रेमिका, जीवन साथी व कर्मचारी साबित होंगे। इनका चयन करते समय ध्यान रखें। आपके शुभ दिनः सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार। वर्जितः जिनकी जन्मतिथि 8 है उनसे सावधान। विवाह तो भूल कर भी न करें।

विशेषः आपमें अनेक क्षमताएं हैं। आप किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। लेकिन यदि आप व्यापार के क्षेत्र में प्रवेश करते हैं तो उस दिशा में विशेष सफलता मिलेगी। यदि आप बैंक या किसी वित्त संस्थान से ऋण प्राप्त करना चाह रहे हैं तो आपको मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। अप्रैल-मई के महीने मिले-जुले परिणाम देंगे। व्यर्थ के कार्य-कलापों में समय व्यतीत होगा। आपकी योजनाओं का भी लोग विरोध कर सकते हैं। पूंजी निवेश संबंधी निर्णयों को हाल-फिलहाल स्थगित ही रखना चाहिए। परीक्षा-प्रतियोगिता में सम्मिलित हो रहे हैं तो अपने प्रयासों में कमी न आने दें। वरना बाद में आपको पछताना पड़ सकता है।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -