Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों के लिए दिन उत्तम रहेगा

0
107
Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन शान शांत रहेगा। मान-सम्मान, सुख-शांति में वृद्धि होगी।
Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन शान शांत रहेगा। मान-सम्मान, सुख-शांति में वृद्धि होगी।

Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन शान शांत रहेगा। मान-सम्मान, सुख-शांति में वृद्धि होगी। वहीं कुंभ राशि वाले व्यक्तियों को इस समय गुप्त शत्रुओं से सावधान रहने की आवश्यकता है। बिना समझदारी के किया हुआ निर्णय आपके लिए अशुभ होने की संभावना रहेगी और धोखा मिलने की भी संभावना रहेगी। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

14 अप्रैल 2021का पंचांग 

सूर्योदयः प्रातः 5:55 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) समय 4:39, सूर्योदयः (बिहार) समय 4:41, सूर्यास्तः सायं 6:41  बजे तक, मासः चैत्र शुक्ल पक्ष, तिथि: द्वितिया सुबह 12:49 बजे तक तत्पश्चात् तृतीया, दिनः बुधवार, नक्षत्र: भरणी सायं 5:22 बजे तक तत्पश्चात् कृतिका, योगः प्रीति सायं 4:13 बजे तक तत्पश्चात् आयुष्मान्, करणः कौलव, राशि: चन्द्रमा मेष राशि में रात्रि 12 बजकर 9 मिनट तक तत्पश्चात् वृष राशि में, शुभ समयः सुबह 05:58  बजे से सुबह 09:07  बजे तक, राहुकालः दोपहर 12.21 बजे से दोपहर 13.57 बजे तक

- Advertisement -

14 अप्रैल 2021 का राशिफल 

मेषः- आपका मन शान्त रहेगा, अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करेंगे। आपको ननिहाल की ओर से प्रेम एवं सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। आपके ससुराल पक्ष से सम्बन्ध सुधरेंगे एवं सुख का अनुभव करेंगे।

वृषः- बहिन की पुत्री के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आपको मानसिक चिन्तायें बढ़ेगी। आपको नौकर-चाकरों का सुख कम प्राप्त होगा।

मिथुनः- भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। आपकी शिक्षा की ओर रूचि बढेगी एवं नये कार्य सीखने की इच्छायें प्रबल होगी। यदि आप विद्यार्थी है तो आपकी शैक्षणिक शिक्षा में मन अधिक लगेगा।

कर्कः- नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपको माता का सुख अच्छा प्राप्त होगा। मामा-मामी का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेगें।

सिंहः- धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने का योग बनेगा। यदि भाई-बहिन से कोई पुराना मन-मुटाव चला आ रहा है तो सम्बन्धों में सुधार होगा। आपके गुप्त शत्रु बढ़ेगे।

कन्याः- यात्रा न करें, दुर्घटना होने की सम्भावना है। इस समय में आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने का योग बन सकता है। धन के लिए किये गये प्रयास सफल नही होंगे।

तुलाः- वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। इस समय में आपके जीवन में सुख, शान्ति, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होगी। आपको सरकार द्वारा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है।

वृश्चिकः- किसी विशेष दुर्घटना से बचाव होगा। आपका धन शुभ कार्यो में अधिक व्यय होगा। आज आप जनता के प्रिय रहेगें, आप में एक विशेंष आर्कषण रहेगा।

धनुः- स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्त होगी। इस समय में आपको गुप्त-विद्याओं एवं गुप्त शक्तियाँ का ज्ञान बढ़ेगा।

मकरः- आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ नहीं हैं। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है तो आप सफल होगें। आपके जीवन-साथी के साथ विचार कम मिलेंगे।

कुम्भः- मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। आज बोलने की अच्छी क्षमता होगी। आपके शत्राुओं की वृद्धि होगी। अनायास आपका विरोध प्रारम्भ हो जायेगा।

मीनः- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद। आपको आकस्मिक लाभ भी मिलने की सम्भावना रहेगी। आप अपनी सलाह अन्य व्यक्तियों को सोच-समझकर देंगे यदि वह व्यक्ति आपकी सलाह मानता है तो उसे लाभ की प्राप्त होगी

अंक ज्योतिष के अनुसार

चन्द्रमा और यूरेनस के मध्य त्रिकोण बन रहा हैै। जिसके फलस्वरूप यह वर्ष आपको उत्तम फल प्रदान करेगा। उन तमाम विचारों, योजनाओं को अमल में ला सकेंगे, जिन पर आपने पिछले काफी समय से मेहनत की है। कठिन समस्याओं के हल आपको सहज ही प्राप्त होंगे। रचनात्मक आलोचक-विरोधी भी आपकी सफलता से प्रभावित हुए बिना नहीं रहेंगे। यदि नौकरी में हैं तो पदोन्नति की कामना कर सकते हैं। व्यवसाय की दृष्टि से यह वर्ष उत्तम है। वर्तमान व्यवसाय में विस्तार होगा और किसी नये कार्य में प्रवेश भी कर सकते हैं। अप्रैल और मई का माह साधारण है। तात्कालिक रूप से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अनुत्पादक कार्यों में ऊर्जा नष्ट होगी। अपव्यय की स्थिति से बचना चाहिए। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। जोखिम की स्थिति से बचना चाहिए। परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। आपकी उन्नति में माणिक, पन्ना तथा गुलाबी एवं श्वेत वस्त्र तथा वस्तुएं सहायक होती हैं। श्रेष्ठ तिथियांः 5, 14, 23 हैं। सहायक तिथियांः 1, 10, 19, 28 हैं। श्रेष्ठ समयः जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष में 14 अप्रैल से 19 जून के मध्य 5, 14, 23 तारीखों का जन्म किसी भी वर्ष में 14 अप्रैल से 19 जून के मध्य 5, 14, 23 तारीखों को हुआ हो। शुभ दिनः शनिवार, रविवार, गुरुवार। वर्जितः जिनकी जन्मतिथि 6 और 9 है उनसे सावधान। विवाह तो भूलकर भी न करें।

विशेषः आपमें अनेक क्षमताएं हैं। आप किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। लेकिन यदि आप नृत्य, संगीत, साहित्य, कला आदि में रुचि लेते हैं तो शिखर की सफलता अर्जित कर सकते हैं। वे आपके लिए मित्र, प्रेमी, प्रेमिका जीवन-साथी के रूप में निष्ठावान व उपयोगी सिद्ध होंगे। इनका चयन करते समय ध्यान रखें। जोखिम उठाने की दृष्टि से भी समय अच्छा नहीं है। अतः सोच-समझकर ही कदम उठाएं। जून, जुलाई के महीने उत्तम फल प्रदान करेंगे। धन का आगमन सहज होने लगेगा। सितम्बर का महीना बहुत अच्छा नहीं है। अतः सोच-समझकर ही कदम उठाना चाहिए।

यह भी पढ़ेंः  राशिफल (Horoscope) : मकर, सिंह, कन्या राशि वालों के लिए शुभ(Opens in a new browser tab)

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -