Horoscope 12 April 2021- मेष राशि वालों के लिए उत्तम दिन

0
466
Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन शान शांत रहेगा। मान-सम्मान, सुख-शांति में वृद्धि होगी।
Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन शान शांत रहेगा। मान-सम्मान, सुख-शांति में वृद्धि होगी।

Horoscope 12 April 2021- मेष राशि वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम है। भूमि से संबंधित कार्य में सफलता प्राप्त होगी। आर्थिक लाभ मिलने की संभावना रहेगी। पत्नी की ओर से भी आर्थिक लाभ होने की संभावना रहेगी। वहीं वृष राशि वाले व्यक्ति इस समय कोई भी कार्य जल्दबाजी में न करें, अन्यथा आर्थिक हानि व मानसिक तनाव होने की पूरी संभावना रहेगी। इसलिए कोई भी कार्य करते समय समझदारी बनाये रखें। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

12 अप्रैल 2021 का पंचांग

सूर्योदयः प्रातः 05:57 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) समय 4:45, सूर्योदयः (बिहार) समय 4:46, सूर्यास्तः सायं 6:40  बजे तक, मासः चैत्र कृष्ण पक्ष, तिथिः अमावस्या सुबह 8:0 बजे तक तत्पश्चात् प्रतिपदा, दिनः सोमवार, नक्षत्रः रेवती सुबह 11:29 बजे तक तत् पश्चात् अश्वनी, योगः वैधृति दोपहर 2:26 बजे तक तत्पश्चात् विष्कम्भ, करणः नाग, राशिः चन्द्रमा मीन राशि में सुबह 11 बजकर 29 मिनट तक तत्पश्चात् मेष राशि में, पंचकः सुबह 11 बजकर 29 मिनट पर समाप्त, शुभ समयः सुबह 09:16  बजे से सुबह 10:45  बजे तक, राहुकालः सुबह 07.35  बजे से सुबह 09:11 बजे तक

- Advertisement -

12 अप्रैल 2021 का राशिफल 

मेषः- आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ रहेगा। पत्नि की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी।

वृषः- मित्रों से भी सहयोग नहीं मिलेगा। कोई भी कार्य करें समझदारी सें करें। अन्यथा न करे। मानसिक तनाव से बचें।

मिथुनः- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद। अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी।

कर्कः- आपका मन शान्त रहेगा, अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। भौतिक सुख के साधनों की खरीदारी का योग बनेगा। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।

सिंहः- छोटी बहिन के पुत्र से सुख मिलेगा। सहन शक्ति की वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी।

कन्याः- भतीजे से सहयोग की इच्छा न करें। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। बड़ी बहिन की पुत्र के स्वास्थ्य की तरफ से मानसिक तनाव रहेगा।

तुलाः- नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपका मन गलत कार्यो से दूर रहेगा। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा।

वृश्चिकः- धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने का योग बनेगा। विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। आप किसी बड़ी हानि से बचेंगे।

धनुः- किसी विशेष दुर्घटना से बचेंगे। आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

मकरः- वैवाहिक सुख की मधुरता में कमी आ सकती हैं। व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। आज जमीन का सौदा न करें, आर्थिक हानि हो सकती है।

कुम्भः- किसी विशेष दुर्घटना से बचाव होगा। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे।

मीनः- राशिफल के मुताबिक स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होने की सम्भावना है। वाणी मंे मधुरता एवं संयम रखें।

अंक ज्योतिष के अनुसार

आप व्यवहार कुशल हैं, आप जो भी बात कहते हैं, ठोस प्रमाणों के साथ और अनुभव की कसौटी पर कसी हुई होती है। इस कारण आपकी बात के वजन से कोई व्यक्ति आपके विचारों का मजाक नहीं उड़ा पाता। आपकी बातचीत सुनकर अपरिचित व्यक्ति भी आपका मित्र बन जाता है। आप अपनी गम्भीरता को छिपाने के लिए कई बार हल्के स्तर पर विनोदी भी बन जाते हैं, जो आपके व्यक्तित्व में कमी लाता है। अपने मृदुल स्वभाव से ही आप दूसरों को प्रभावित कर लेते हैं। फिर विनोदका सहारा अकारण ही लेते हैं। आकप मस्तिष्क क्रियाशील और उर्वर है, अतः शोधपूर्ण कार्य और सृजनात्मक कार्यों में कीर्ति मिलती है। आपकी उन्नति में फखराज, पीले एवं श्वेत वस्त्र और वस्तुएं सहायक होंगी। श्रेष्ठ तिथियांः 3, 12, 21, 30 हैं। सहायक तिथियांः 7, 16, 25 हैं। श्रेष्ठ समयः जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी कैलेण्डर वर्ष में 12 फरवरी से 21 मार्च के मध्य 3, 12, 21, 30 तारीखों को हुआ हो, वे आपके लिए निष्ठावान और सहायक सिद्ध होंगे। मित्र, प्रेमी, प्रेमिका, जीवन-साथी, सहयोगी कर्मचारी आदि का चयन करते समय ध्यान रखें। आपके शुभ दिनः रविवार, मंगलवार गुरुवार। वर्जितः जिनकी जन्मतिथि 5 और 6 है उनसे सावधान। विवाह तो भूलकर भी न करें।

यह भी पढ़ेंः राशिफल (Horoscope) : मकर, सिंह, कन्या राशि वालों के लिए शुभ(Opens in a new browser tab)

विशेषः आप में अनेक क्षमताएं हैं। आप किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। लेकिन यदि आप राजनीति, धर्म, लेखन, शिक्षा आदि के क्षेत्र में प्रवेश करते हैं तो शिखर की सफलता अर्जित कर सकते हैं। धन, पद, प्रतिष्ठा की दौड़ में सफल हो सकते हैं। उसके लिए कुछ अधिक श्रम करना पड़ेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन सनतान के व्यवहार में परिवर्तन आएगा। अप्रैल, मई के महीनों में पारिवारिक एवं व्यावहारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी तथा मैत्री सम्बन्धों में प्रगाढ़ता आएगी

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -