बिहार की हाट सीट बेगूसराय में भिड़ेंगे कन्हैया, गिरिराज व तनवीर

0
271
बिहार की हाट सीट बनी बेगूसराय के उम्मीदवार
बिहार की हाट सीट बनी बेगूसराय के उम्मीदवार

बेगूसराय (नन्द किशोर सिह)। लोकसभा की बेगूसराय सीट बिहार की हॉट सीट में शुमार हो गयी है। इस बार रोचक मुकाबले के आसार दिख रहे हैं। इस लोकसभा सीट से भाजपा के फायर ब्रांड नेता व केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह जहां भाजपा के प्रत्याशी हैं, वहीं जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष व भाकपा के प्रत्याशी कन्हैया कुमार हैं। राजद ने तनवीर हसन को उतारा है।

यह भी पढ़ेंः इस शिव मंदिर को तोड़ने आया था मो. गजनी, चमत्कार देख लौटा वापस

- Advertisement -

इन तीनों प्रत्याशियों के चुनाव मैदान में उतरने के बाद बेगूसराय में काफी दिलचस्प मुकाबला यहां दिख रहा है। राजद के तनवीर हसन के आने के बाद मुकाबला बेगूसराय में त्रिकोणात्मक हो गया है। पूरा खेल भूमिहार मतों पर टिका है। इसलिए कि इनकी संख्या निर्णायक है। यहां पर सर्वाधिक भूमिहार बिरादरी की जनसंख्या है। कन्हैया कुमार और गिरिराज सिंह इसी बिरादरी से आते हैं। भूमिहार मतदाताओं की जनसंख्या लगभग 4 लाख 75 हजार के करीब है।

यह भी पढ़ेंः नीतीश-मोदी का महागठबंधन टूट की अटूट गांठ से बंधा है

वहीं कोइरी और कुर्मी बिरादरी के मतदाताओं की संख्या यहाँ पर लगभग 4 लाख है। मुस्लिम बिरादरी के मतदाताओं की संख्या दो लाख 84 हजार है। यादव बिरादरी के मतदाता 1 लाख 73 हजार हैं। दूसरे नंबर पर मुस्लिम बिरादरी के वोट हैं, जो किसी भी उम्मीदवार को हराने और जिताने में निर्णायक साबित हो सकते हैं। इसके अलावा ब्राह्मण, राजपूत और कायस्थ जाति के मतदाताओं संख्या लगभग 3 लाख 30 हजार है। भाजपा  से गिरिराज सिंह और वामदल से कन्हैया कुमार दोनों भूमिहार जाति से आते हैं।

यह भी पढ़ेंः ट्रेजडी क्वीन मीना कुमारी की पाकीजा के पीछे की दास्तान 

दोनों प्रत्याशी इस बार अपने बिरादरी के मतदाताओं को गोलबंद करने में जी-जान से जुटे हैं। यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि गोलबंदी में कौन कामयाब होता है। फिलहाल दोनों प्रत्याशी पूरे दमखम के साथ अपनी बिरादरी के लोगों को अपने-अपने पक्ष मैं करने में जुटे हैं। गिरिराज सिंह का घर बड़हिया (लखीसराय) तो वामदल के प्रत्याशी कन्हैया कुमार का घर बीहट (बेगूसराय) है। महागठबंधन के प्रत्याशी डॉ. तनवीर हसन का भी घर बलिया (बेगूसराय) है। 12 अप्रैल को नाम वापसी का अंतिम तिथि था। स्क्रूटनी के बाद 10 प्रत्याशी मैदान में बचे हैं।

यह भी पढ़ेंः महाराजगंज का महाराज बनने के लिए मच गया घमासान

इस चुनाव क्षेत्र के 19 लाख 58 हजार 382 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 29 अप्रैल को चौथे चरण में होने वाले चुनाव के दिन करेंगे। नाम वापसी के बाद खासकर 3 प्रत्याशियों में कन्हैया कुमार, गिरिराज सिंह और तनवीर हसन का जनसंपर्क अभियान जिले में काफी तेज हो गया है। सुबह से लेकर देर शाम तक चाय और पान की दुकान पर लोगों की चौपाल जमती है। हर की जुबान पर चुनाव की ही चर्चा रहती है।

यह भी पढ़ेंः मलिकाइन के पाती- पोखरा खोनाइल ना, घरियार डलले डेरा

भाजपा प्रत्याशी गिरिराज सिंह ने कहा कि इस देश में भाजपा के एकमात्र उम्मीदवार देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। उनको फिर इस देश की सवा सौ करोड़ जनता मिलकर देश का प्रधानमंत्री बनाएगी। वहीं वाम दल के प्रत्याशी कन्हैया कुमार कहते हैं कि बेगूसराय लोकसभा सीट के चुनाव में नोट तंत्र यहां से हारेगा और लोकतंत्र जीतेगा। महा गठबंधन के प्रत्याशी तनवीर हसन कहते हैं कि इस देश के संविधान की रक्षा हो और देश की शोषित-पीड़ित जनता की रक्षा उनकी पार्टी का कर्तव्य है। बेगूसराय लोकसभा सीट पर पूरे देश के लोगों की नजर गिरिराज सिंह और कन्हैया के कारण है।

यह भी पढ़ेंः जानिए अपने वोट की कीमत, एक वोट से गिरी थी अटल सरकार

- Advertisement -