BSP सबसे अमीर पार्टी, खाते में जमा हैं 669 करोड़ रुपये

0
242
भारतीय मुद्रा
भारतीय मुद्रा
  • देवेंद्र मिश्र

पटना। BSP सबसे अमीर पार्टी है। देश के सभी राजनीतिक दलों में फिलहाल सबसे अमीर पार्टी है। उसके 8 खातों में 669 करोड़ रुपये जमा हैं। 471 करोड़ रुपये के साथ दूसरे नंबर पर कांग्रेस है। चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार और उन्हें टिकट देने वाली पार्टिर्यों की अमीरी के किस्से अक्सर मीडिया की सुर्खियां बनते हैं। बिहार के में पूर्णिया से चुनाव लड़ रहे उदय कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह निजी तौर पर सर्वाधिक समृद्ध उम्मीदवार हैं। उनके पास अरबों रुपये की समपत्ति है। पार्टियां भी कम धनवान नहीं हैं।

यह भी पढ़ेंः ये वोटरों के सामूहिक वार्तालाप का ‘एकल पाठ’ है

- Advertisement -

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार बहुजन समाज पार्टी (बसपा) बैंकों में सबसे ज़्यादा जमा राशि रखने वाली राजनीतिक पार्टी है। बसपा द्वारा चुनाव आयोग को जमा करवाई गई व्यय रिपोर्ट में पार्टी ने बताया कि दिल्ली के सरकारी बैंकों के आठ खातों में इसके 669 करोड़ रुपये जमा हैं। पार्टी ने यह भी बताया है  कि उसके पास हाथ में 95.54 लाख रुपये कैश हैं।

यह भी पढ़ेंः JDU से किनारे किये जा सकते हैं उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर उर्फ PK

इसी पंक्ति में दूसरे स्थान पर समाजवादी पार्टी (सपा) है, जिसके खातों में 471 करोड़ रुपये जमा हैं। इस पार्टी के खातों में राजस्थान, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और छत्तीसगढ़ विधान सभा चुनाव के बाद 11 करोड़ रुपये की कमी आई है। हालांकि यह पता लगाना फिलहाल मुश्किल है कि अभी इन पार्टियों के खातों में कितनी रकम है।

यह भी पढ़ेंः पटना साहिब में कड़ी टक्कर, भाजपा में भितरघात के खतरे

कांग्रेस इस सूची में तीसरे स्थान पर है, जिसके बैंक खातों में 197 करोड़ रुपये जमा हैं। यह आँकड़ा कांग्रेस द्वारा पिछले साल कर्नाटक विधान सभा चुनावों के समय पर चुनाव आयोग को बताया गया था। कांग्रेस ने राजस्थान, छतीसगढ़ और मध्य प्रदेश विधान सभा चुनावों के जीतने के बाद अभी व्यय रिपोर्ट चुनाव आयोग नहीं जमा कराई है।

यह भी पढ़ेंः चुनाव के खेल को समझना चाहते हैं तो पढ़ लें यह किताब

भाजपा अपने बैंक खातों में 82 करोड़ रुपयों के साथ पांचवें स्थान पर है। भाजपा आंध्र प्रदेश की क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टी तेलुगु देशम पार्टी से सभी एक कदम पीछे है। तेलुगु देशम पार्टी के पास भी बैंकों में 107 करोड़ रुपयों की जमा राशि है।

यह भी पढ़ेंः बंगाल में BJP ने कसी कमर, 32 सीटें जीतने का किया दावा

- Advertisement -