लेवी नहीं दी तो नक्सलियों ने दाल मिल फूंक दी, धमकी भी दे डाली

0
562
सारण जिले के परसा में नक्लियों ने इसी दाल मिल
सारण जिले के परसा में नक्लियों ने इसी दाल मिल

छपरा। सारण जिले के परसा में लेवी नहीं दी तो नक्सलियों ने दाल मिल फूंक दी, करोड़ों की संपत्ति खाक हो गयी। नक्सलियों ने सारण जिले में दस्तक दी है। पूर्व विधाक से नक्सलियों ने पहले लेवी मांगी, नहीं देने पर उनकी दाल मिल को आग के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ेंः BSP सबसे अमीर पार्टी, खाते में जमा हैं 669 करोड़ रुपये

- Advertisement -

सारण जिले के परसा थाना स्थित मिर्जापुर गाँव में अमनौर विधान सभा क्षेत्र से जदयू के पूर्व विधायक कृष्ण कुमार उर्फ मंटू सिंह की मसूर दाल फैक्ट्री को रविवार की रात में नक्सलियों ने रात्रि प्रहरी को बंधक बना कर आग के हवाले कर दिया। जाते-जाते नक्सलियों ने मालिक पर लेवी नही पहुँचाने का आरोप लगाते हुए अंजाम भुगतने की धमकी भी दे डाली। फैक्ट्री के कर्मियों से लाल सलाम जिंदाबाद का नारा भी लगवाया। घटना परसा थाना क्षेत्र स्तिथ मिर्जापुर में पूर्व जदयू विधायक के आवास की है।

यह भी पढ़ेंः JDU से किनारे किये जा सकते हैं उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर उर्फ PK

घटना की खबर मिलते ही पूर्व विधायक मंटू सिंह मिर्जापुर पहुँचे और घटना की जानकारी थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह को दी। थानाध्यक्ष मौके पर पहुँचे। मकेर और भेल्दी से अग्नि शमन दल को बुलाया गया। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना के सम्बन्ध में फतेहपुर सिकटी गाँव निवासी रात्रि प्रहरी विजय सिंह ने बताया कि रविवार की मध्य रात्रि में दर्जनों की संख्या में आये नक्सली फैक्ट्री की चहारदिवारी फांद कर मुख्य द्वार पर पहुँचे। अपने को परसा थाना प्रभारी बता कर गेट खोलने को कहा। गेट नहीं खोलने पर दरवाजे में बनी जाली से बंदूक की नाल दिखा कर गोली मारने की धमकी दी। इससे डर कर गेट खोल दिया।

यह भी पढ़ेंः ये वोटरों के सामूहिक वार्तालाप का ‘एकल पाठ’ है

गेट खोलते ही नक्सलियों ने बंधक बना कर मुँह को कपड़ा से बाँध दिया और फैक्ट्री से बाहर निकाल कर घटना को अंजाम देने लगे। कर्मी ने बताया कि साइकिल का टायर, पेट्रोल और जूट के बोरे का प्रयोग कर फैक्ट्री को जला दिया। घटना की अंजाम देने तक नक्सलियों ने कर्मी को अपनी गिरफ्त में रखा।

यह भी पढ़ेंः परस्पर सहयोग में सिर्फ ‘एकेश्वरवाद’ बाधा नहीं है

घटना में लगभग 10 करोड़ की सम्पति के नुकसान होने का अनुमान है। फैक्ट्री में नक्सलियों द्वारा आग लगाने की घटना को लेकर कर्मी विजय सिंह द्वारा अज्ञात दो दर्जन नक्सलियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। प्राथमिकी में फैक्ट्री के मोटर, मशीन, सीसीटीवी कैमरा, कच्चा माल, तैयार दाल आदि लगभग 10 करोड़ की सम्पति नष्ट होने की बातें बतायी गयी हैं। घटना के सम्बन्ध में थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सिंह ने बताया कि घटना को लेकर कर्मी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। पुलिस अनुसंधान में जुटी है। घटना की सूचना मिलते ही सारण डीआईजी विजय कुमार वार्मा, सारण एसपी हरेकिशोर राय, सोनपुर डीएसपी अतनू दत्त ने घटना स्थल पर पहुँच कर निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ेंः बेपनाह हुस्न की मलिका इंद्राणी जानिए क्यों है चर्चा के केंद्र में

- Advertisement -