बिहार में महागठबंधन से आगे चल रहा एनडीए, कैंडिडेट घोषित

0
171
फाइल फोटोः नीतीश कुमार व सुशील कुमार मोदी
फाइल फोटोः नीतीश कुमार व सुशील कुमार मोदी

पटना। बिहार में एनडीए अपने प्रतिद्वद्वी विपक्षी दलों के समूह महागठबंधन से आगे चल रहा है। सबसे पहले एनडीए ने अपने तीन दलों के समूह में सीटों की संख्या काफी पहले फरिया ली। महागठबंधन बतकही में ही उलझा रहा। आखिरकार सीटों की संख्या महागठबंधन ने तय कर ली, लेकिन इससे एक कदम आगे जाकर अपनी सीटों पर एनडीए ने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। यानी हर मामले में अभी तक एनडीए बिहार में आगे चल रहा है।

यह भी पढ़ेंः बिहार दिवस पर विशेषः बिहार के निर्माता को भूलती नई पीढ़ी

- Advertisement -

बिहार एनडीए में सीटों के बंटवारे का सबसे मजेदार बात यह रही कि शत्रुघ्न सिन्हा उम्मीद के अनुरूप पार्टी से दरकिनार कर दिये गये। पटना साहिब सीट को लेकर अब तक हवा में तिर रहीं अफवाहें तिरोहित हो गयीं। अभी तक यह अफवाह थी कि आरके सिन्हा को भाजपा पटना साहिब से टिकट देगी। आज उम्मीदवारों की घोषमा के साथ इस पर भी विराम लग गया। पटना साहिब की सीट रविशंकर प्रसाद को पार्टी ने आवंटित कर दी है।

यह भी पढ़ेंः बीजेपी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस से क्यों डरती है, ये हैं कारण

नवादा से बेदखल हुए गिरिराज सिंह भले नाक-भौं सिकोड़ते रहे, लेकिन बेगूसराय सीट से ही उन्हें चुनाव मैदान में उतरना होगा। वैसे 2014 के चुनाव में उन्होंने बेगूसराय सीट ही मांगी थी, लेकिन पार्टी ने नवादा सीट उन्हें दे दी थी और उन्होंने जीत हासिल की थी। बेगूसराय से टिकट के लिए टकटकी लगाये रजनीश कुमार को निराश होना पड़ा है।

यह भी पढ़ेंः मेडिकल छात्रों के लिए बिहार में तीसरा देहदान, सुमो की पहल रंग लायी

बिहार NDA उम्मीदवारों की सूची

भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार

  • मुजफ्फपुर : अजय निषाद
  • मोतिहारी : राधामोहन सिंह
  • बेतिया : संजय जायसवाल
  • बेगूसराय : गिरिराज सिंह
  • मधुबनी : अशोक यादव
  • अररिया : प्रदीप सिंह
  • दरभंगा : गोपाल ठाकुर
  • सारण : राजीव प्रताप रूढ़ी
  • महाराजगंज : जनार्दन सिग्रीवाल
  • पटना साहिब : रवि शंकर सिन्हा
  • पाटलिपुत्र : राम कृपाल यादव
  • आरा : आर के सिंह
  • बक्सर : अश्विनी चौबे
  • औरंगाबाद : सुशील कुमार सिंह
  • उजियारपुर : नित्यानंद राय
  • सासाराम : छेदी पासवान
  • शिवहर : रामा देवी

जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवा

  • बाल्मीकिनगर: रंजना महतो
  • सीतामढ़ी : वरुण कुमार
  • झझारपुर : रामप्रीत मंडल
  • सुपौल : दिलकेशवर कामत
  • कटिहार : दुलालचंद गोस्वामी
  • पूर्णिया : संतोष कुशवाहा
  • मधेपुरा :  दिनेश यादव
  • गोपालगंज : आलोक सुमन
  • सिवान :  कविता सिंह
  • भागलपुर : अजय कुमार मंडल
  • मुंगेर : राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन  सिंह
  • काराकाट : महाबली सिंह
  • जहानाबाद : चंदेश्वर चंद्रवंशी
  • गया : विजय मांझी
  • नालंदा : कौश्लेन्द्र कुमार
  • किशनगंज : महमूद अशरफ

लोजपा के छह उम्मीदवार

  • वैशाली : वीणा सिंह
  • हाजीपुर: पशुपति कुमार पारस
  • समस्तीपुर : रामचंद्र पासवान
  • जमुई : चिराग पासवान
  • खगड़िया : अघोषित
  • नवादा : चन्दन कुमार
- Advertisement -