वृष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा, मीन राशि को परेशानी

0
341
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

वृष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, लेकिन मीन राशि वालों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। 12 मार्च 2021 का राशिफल यही कहता है। आज के दिन वृष राशि वाले व्यक्ति साहस व आत्मविश्वास में वृद्धि महसूस करेंगे। आज के दिन जमीन से संबंधित कार्यों में सफलता मिलने की पूरी संभावना रहेगी। अपने कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक दृष्टि से भी आज का दिन उत्तम रहेगा। वहीं मीन राशि वाले व्यक्तियों को आज के दिन पूरे प्रयास के बावजूद कार्य में सफलता मिलने में परेशानी महसूस होगी, जिससे मानसिक तनाव होने की संभावना रहेगी। सोच समझकर आज के दिन निर्णय लें,  अन्यथा आर्थिक हानि होने की संभावना रहेगी। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

12 मार्च 2021 का पंचांग

सूर्योदयः  प्रात: 6:31 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड)- प्रातः 5:35 बजे, सूर्योदयः (बिहार) समय 5:37 बजे, सूर्यास्तः सायं 6:24  बजे तक, मासः फागुन कृष्ण पक्ष, तिथि: चर्तुदशी दोपहर 3:2 बजे तक तत्पश्चात् अमावस्या, दिनः शुक्रवार, नक्षत्र: शतभिषा रात्रि 10:51 बजे तक तत्पश्चात् पूर्व भाद्रपद, योगः सिद्ध सुबह 8:29 बजे तक तत्पश्चात् साध्य, करणः शकुनि, राशि: चन्द्रमा कुम्भ राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समयः सुबह 06:35  बजे से सुबह 11:03  बजे तक, राहुकालः सुबह 11:02 बजे से सुबह 12:31 बजे तक

- Advertisement -

12 मार्च 2021 का राशिफल 

मेषः- भौतिक सुख के साधनों की खरीदारी का योग बनेगा। आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

वृषः- वृष राशि वालों के सहन शक्ति की वृद्धि होगी। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। आज जमीन का सौदा करना आपके लिये शुभ रहेगा।

मिथुनः- पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। रुके हुये कार्यो में में गति आयगी। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे।

कर्कः- आप गलत कार्यो से दूर रहें। आपका स्वास्थ्य कुछ खराब रहेगा। वाणी मंे मधुरता एवं संयम रखें।

सिंहः- विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी।

कन्याः- आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। मौसी पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। शान-शौकत दिखावे में विश्वास नहीं करेंगे।

तुलाः- व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी।

वृश्चिकः- भाग्य के भरोसे कार्य पूर्ण नहीं होगा। सामाजिक मान-सम्मान में हानि हो सकती हैं। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।

धनुः- ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होने की सम्भावना है। अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी।

मकरः- पत्नी की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। संचित धन का लाभ हो सकता है। बड़ी बहिन के पुत्र का सहयोग एवं सुख मिलेगा।

कुम्भः- क्रूर कार्य से बचे अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा।

मीनः- अधिक प्रयासों के बावजूद असफलता मिलने की संभावना रहेगी। गलत कार्यो में धन खर्च होगा। आप किसी बड़ी हानि में फंस सकते हैं।

अंक ज्योतिष के अनुसार

देव मंत्री वृहस्पति के दोहरे प्रभाव आप पर पड़े हुए हैं जो एक अत्यन्त बलवान ग्रह योग है। यही देव वृहस्पति आपको जीवन पर्यन्त प्रभावित करते रहेंगे। आपके नवीन कार्य वर्ष का शुभ अंक 3 है। जिसके अधिपति स्वामी देव गुरु वृहस्पति ही हैं। कारक वर्षपति तथा अधिपति एक होने के कारण इस वर्ष आप देवगुरु के ही प्रभाव में रहेंगे। आपमें अत्यन्त मानसिक ऊर्जा का विकास होगा। आप अपना-अपना कार्य सिद्ध होने तक एक पल भी आराम से नहीं बैठेंगे। साक्षात्कार अथवा प्रतियोगिता व विद्या के क्षेत्र में इस वर्ष आपको अभूतपूर्व सफलता मिलेगी। आप जहां भी रहेंगे वहां के प्रमुख पद पर आप विद्यमान रहेंगे और सभी लोगों से आपको सम्मान तथा यश प्राप्त होगा। आप व्यावहारिक और आदर्शवादी तथा दानशीलता व मानवता के विचारों से ओत-प्रोत रहेंगे। श्रेष्ठ तिथियां: 12, 21, 30 हैं। सहायक तिथियां: 7, 16, 25 हैं। श्रेष्ठ समय: जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष 20 जुलाई से 21 अक्टूबर के मध्य 3, 12, 21, 30 तारीखों को हुआ हो। आपके शुभ दिनः रविवार, मंगल और गुरुवार। वर्जित: मूलांक 5 और 6 के लोगों से सावधान। वैवाहिक एवं व्यापारिक सम्बंध न करें। घोर शत्रुता वाले अंक हैं।

विशेष: आप विद्यालय, अस्पताल तथा धार्मिक व समाजसेवी संस्था के लिए हमेशा दान अथवा सहायता देने के लिए तत्पर रहेंगे। कार्य क्षेत्र की दृष्टि से आप शिक्षण कार्य, सेक्रेटरी, आई. ए. एस. तथा आई. पी. एस. बैकिंग व विज्ञापन कार्य, न्यायाधीश, राजदूत तथा वकालत आदि के क्षेत्र में धन, यश, मान-सम्मान तथा रोजगार प्राप्त करेंगे। मार्च तथा अप्रैल का माह आपको जीवन में महत्वपूर्ण कामयाबियां देगा। इस अवधि में आपको प्रबन्धात्मक तथा प्रशासनिक पद प्राप्त होंगे। अतः आवेदन आदि अवश्य करें। मई, जून, जुलाई, अगस्त में आपको नये व्यापार तथा किसी समृद्धशाली व्यक्ति से लाभ प्राप्त होने की प्रबल आशा है। नौकरी सर्विस की दृष्टि से भी यह समय आपके लिए अच्छा है।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

 

- Advertisement -