राशिफल- मेष राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा नहीं

0
190
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल के हिसाब से 31 दिसम्बर  2020  का दिन मेष राशि वाले व्यक्तियों के लिए अच्छा नहीं है। भूमि-भवन का सौदा न करें। अन्यथा आर्थिक हानि का सामना करना पड़ेगा। मेष राशि वाले कोई भी  निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार करें। वहीं वृष राशि वाले व्यक्तियों का आज का दिन भाग्य की दृष्टि से उत्तम रहेगा। मित्रगणों का भी पूरा सहयोग रहेगा और उनके साथ सुख की अनुभूति रहेगी। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

31 दिसम्बर 2020 का पंचांग

सूर्योदय-  प्रातः 7:07 बजे से, सूर्यास्त- सायं 5:35  बजे तक, मास- पौष कृष्ण पक्ष, तिथि-  प्रतिपदा सुबह 9:29 बजे तक तत्पश्चात् द्वितीया, दिन- गुरुवार, नक्षत्र- पुर्नवसु रात्रि 7:48 बजे तक तत्पश्चात् पुष्य, योग- ऐन्द्र दोपहर 2:50 बजे तक तत्पश्चात् वैधृति, करण- कौलव, राशि- चन्द्रमा मिथुन राशि में दोपहर 1 बजकर 37 मिनट तक तत्पश्चात् कर्क राशि में, शुभ समय- सुबह  12:25  बजे से  सायं  13:15  बजे तक, राहुकाल- दोपहर 1.39 बजे से दोपहर 2.58 बजे तक

- Advertisement -

31 दिसम्बर का 2020 राशिफल 

मेषः- आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ नहीं हैं। व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। मेष राशि वाले आज जमीन का सौदा न करें, आर्थिक हानि हो सकती है।

वृषः- मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे।

मिथुनः- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद। ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होने की सम्भावना है। वाणी में मधुरता एवं संयम रखें।

कर्कः- आपका मन शान्त रहेगा, अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। पत्नि की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी।

सिंहः- बहिन की पुत्री के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कोई भी कार्य करें समझदारी सें करें। अन्यथा न करे। मानसिक तनाव से बचें।

कन्याः- भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी।

तुलाः- नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। भौतिक सुख के साधनों की खरीदारी का योग बनेगा। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।

वृश्चिकः- धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने का योग बनेगा। सहन शक्ति की वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी।

धनुः- यात्रा न करें, दुर्घटना होने की सम्भावना है। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। बड़ी बहिन की पुत्र के स्वास्थ्य की तरफ से मानसिक तनाव रहेगा।

मकरः- वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। आपका मन गलत कार्यो से दूर रहेगा। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा।

कुम्भः- किसी विशेष दुर्घटना से बचाव होगा। विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। आप किसी बड़ी हानि से बचेंगे।

मीनः- स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार

यदि आपका जन्म आज या आज की तिथि में किसी भी कैलेण्डर वर्ष में हुआ हो तो आप में विचार भावनाएं आत्म-विश्लेषण को व्यक्त करने की अद्भुत क्षमता है। दूसरों को प्रभावित करके उनमें अपना कार्य करा लेने की भी क्षमता है। यद्यपि आप प्रचुर मात्र में धन अजित करते हैं, परन्तु उतने की वेग से उसे व्यय भी कर डालते हैं। इसी कारण कई बार धनाभाव भी भोगना पड़ता हैं, संचय की प्रवृत्ति डालें। आपकी उन्नति में गोमेद, श्वेत एवं भूरे रंग के वस्त्र वस्तुएं सहायक होंगी। 4, 13, 22, 31 श्रेष्ठ तिथियां हैं। 1, 10, 19, 28 सहायक तिथियां हैं।

श्रेष्ठ समयः प्रत्येक कैलेण्डर वर्ष में 13 दिसम्बर से 13 जनवरी तक। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी कैलेण्डर वर्ष में 13 दिसम्बर से 13 जनवरी के मध्य या 4, 13, 22, 31 तारीखों को हुआ वे श्रेष्ठ मित्र होंगे। आपके शुभ दिनः सोम, मंगल और शुक्रवार। वर्जितः जिनकी जन्मतिाि 8 है उनसे सावधान रहें। विवाह तो भूलकर भी न करें।

विशेषः कैरियर के लिए सबसे उत्तम व्यापार रहेगा। जिसमें आपका अपना पूर्ण नियंत्रण हो। आपका व्यय विशेषतः ऐशो आराम, मौज आदि जैसे कार्यों में होता है। आप बहुत ही महत्वाकांक्षी हैं, इसलिए छोटा कार्य या छोटा पद आपको पसन्द नहीं आता है। कई-कई बार ऐसा होता है कि आप छोटे पर को छोड़ देते हैं, इस कारण कई बार आपको भीषण परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। योजनाबद्ध कार्य करना हितकारी होगा।

यह भी पढ़ेंः राशिफलः मेष राशि वालों की आज बल्ले-बल्ले, कुंभ राशि वालों को परेशानी(Opens in a new browser tab)

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, संपर्क- 9717891538
- Advertisement -