राशिफल-पंचांगः 21  जनवरी मिथुन राशि के लिए अद्भुत दिन

0
126
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल-पंचांगः राशिफल के हिसाब से 21  जनवरी  2021  का दिन मिथुन राशि वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन बहुत ही अद्भुत रहने वाला है। मिथुन राशि वालों को व्यापार में किए गए नए प्रयासों में सफलता प्राप्त होगी। भौतिक सुखों का लाभ मिलेगा और रुके हुए धन की भी प्राप्ति होने की संभावना है। वहीं वृष राशि वाले व्यक्तियों का आज का दिन चिंताजनक रहेगा, क्योंकि किए गए प्रयासों का उत्तम फल प्राप्त नहीं होगा। किसी भी कार्य में इन्वेस्टमेंट ना करें, क्योंकि ऋण मिलने में परेशानी रहेगी और आर्थिक हानि होने का भी भय रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन। सबसे पहले देखते हैं पंचांग।

21 जनवरी 2021 का पंचांग

सूर्योदयः प्रातः 7:08 बजे से, सूर्यास्तः सायं 5:50  बजे तक, मासः पौष शुक्ल पक्ष, तिथि: अष्टमी दोपहर 3:51 बजे तक तत्पश्चात् नवमी, दिनः गुरुवार, नक्षत्र: अश्वनी दोपहर 3:37 बजे तक तत्पश्चात् भरणी, योगः साध्य रात्रि 8:24 बजे तक तत्पश्चात् शुभ, करणः बव, राशि: चन्द्रमा मेष राशि में भ्रमण करेगा. शुभ समयः दोपहर  12:30  बजे से दोपहर  01:42  बजे तक, राहुकालः दोपहर 1.49 बजे से दोपहर 3.9 बजे तक

- Advertisement -

21 जनवरी 2021 का राशिफल 

मेषः- स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। अदालती झगड़ों से बचाव होगा। सामाजिक प्रशंसा में वृद्धि होगी।

वृषः- किसी वस्तु की हानि होने की संभावना है। ऋण मिलने की कोई संभावना नहीं हैं। पक्के इरादों के बावजूद कार्य सफल नहीं हो पायेंगे।

मिथुनः- रूके हुए धन की प्राप्ति होगी। सन्तान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। संचित धन का लाभ हो सकता है।

कर्कः- व्यापार में कुछ नये परिवर्तन की योजनाएं बनायेंगे। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा।

सिंहः- पूजा-पाठ, सत्संग में रूचि बढ़ेगी। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। अच्छे कार्यों में धन द्वारा सहयोग करेंगे।

कन्याः- गुरूजी का आशीर्वाद के बिना नये कार्य में सफलता नहीं मिलेगी। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। आप अपनी जिम्मेदारी से पीछे न हटें।

तुलाः- अपने जीवन-साथी के साथ प्रेम-प्रसंग अच्छा रहेगा। सगे सम्बन्धी की पार्टी में जाने का योग बनेगा। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी।

वृश्चिकः- आपको किसी से ऋण लेना पड़ सकता है। यात्रा में सुख का आनन्द प्राप्त होगा। रुके हुये कार्यो में में गति आयगी।

धनुः- प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्त होगी। पदोन्नति होने की सम्भावना है। आप किसी विशेष वस्तु का नाश होने से बचायेंगे।

मकरः- जायदाद से सम्बन्धित सौदे में लाभ की सम्भावना नहीं है। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। किसी वस्तु की खोने की संभावना रहेगी।

कुम्भः- सहन शीलता से कार्य करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। भाग्य की दृष्टि से लाभप्रद रहेगा। मौसी पक्ष से लाभ प्राप्त होगा।

मीनः- आपके परिवार से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। आपके ऊपर आज पित्रों की विशेष कृपा रहेगी। सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे।

अंक ज्योतिष के अनुसार

आप व्यवहार कुशल व्यक्ति हैं। आप जो भी बात कहते हैं ठोस प्रमाणों के आधार पर कहते हैं। साथ ही वह कसौटी पर कसी हुई होती है। इस वजह से कोई व्यक्ति आपके विचारों का मजाक नहीं उड़ा पाता। आपकी बात सुनकर अजनबी व्यक्ति भी दोस्त बन जाता है। आप अपनी गंभीरता को छिपाने के लिये कई बार विनोदी भी बन जाते हैं। और अगर किसी से चिढ़ गए तो उससे जीवनपर्यन्त बोलते नहीं हैं। आपका मस्तिष्क उर्वरक और क्रियाशील है। इसी वजह से शोधकार्य एवं सृजनात्मक कार्यों में कीर्ति मिलती है। आपकी उन्नति में फखराज, पीले एवं श्वेत वस्त्र एवं वस्तुएं सहायक होंगी। 3, 12, 21, 30 श्रेष्ठ तिथियां हैं। 7, 16, 25 सहायक तिथियां हैं।

श्रेष्ठ समय: प्रत्येक कैलेन्डर वर्ष में 12 फरवरी से 21 मार्च के मध्य। सुझाव: यूं तो आप किसी भी क्षेत्र में सफल होने की क्षमता रखते हैं, लेकिन यदि राजनीति, धर्म कार्य, लेखन शिक्षक, अध्यापन आदि में लिप्त हों तो विशेष लाभ होगा। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी कैलेन्डर वर्ष में 12 फरवरी से 21 मार्च के मध्य 3, 12, 21 तारीखों में हुआ हो, वे आपके लिए निष्ठावान व सहायक सिद्ध होंगे। जीवन साथी, मित्र, सहयोगी, अधीनस्थ कर्मचारी आदि का चयन करते समय ध्यान रखें।

वर्जित: कोयले, लोहे के व्यापार से बचें। वाहनों में काले रंग से परहेज रखें। 12, 21, 30, 9 अंक आपके जीवन में सहायक सिद्ध होंगे। अंक 6, 5 वालों में सावधान रहें। जिनकी जन्मतिथि 24, 28 हो उनसे कदापि विवाह न करें।

विशेष: यह वर्ष धन, सम्पदा की दौड़ के लिए सफलतम है। रोजगार के समय में सार्थक लाभ प्राप्त होगा। मार्च से मई तक कारोबार मंदा रहने की सम्भावनाएं हैं। जोखिम के कार्यों से बचें। जुलाई से सितम्बर तक कारोबार में सुधार। उसके बाद का समय श्रेष्ठ साबित होगा।

यह भी पढ़ेंः राशिफल-पंचांगः मिथुन राशि वालों का भूमि में इन्वेस्टमेंट शुभ होगा(Opens in a new browser tab)

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -