राशिफल के हिसाब से 22 फरवरी 2021 मकर राशि के लिए शुभ

0
162
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल के हिसाब से 22 फरवरी 2021 को मकर राशि वालों को पत्नी की ओर से आर्थिक लाभ प्राप्त होने की संभावना रहेगी। ननिहाल पक्ष से भी उत्तम रहेगा। सहयोग प्राप्त होगा। वहीं मीन राशि वाले व्यक्तियों को अधिक प्रयास करने के बाद भी सफलता मिलने में कठिनाई महसूस होगी और अपनी वाणी पर भी संयम रखें। अन्यथा मान-सम्मान की हानि होने की संभावना रहेगी।  आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

22 फरवरी 2021 का पंचांग

सूर्योदयः  प्रात: 6:40 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) प्रातः 6:04 बजे, सूर्योदयः (बिहार) प्रातः 6:07 बजे, सूर्यास्तः सायं 6:14  बजे तक, मासः माघ शुक्ल पक्ष, तिथि: दशमी सायं 5:18 बजे तक तत्पश्चात् एकादशी, दिनः सोमवार, नक्षत्र: मृगसिरा सुबह 10:58 बजे तक तत्पश्चात् आद्रा, योगः प्रीति द्विरा, करणः गर, राशि: चन्द्रमा मिथुन राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समयः सुबह 09:48 बजे से सुबह 11:09  बजे तक, राहुकालः सुबह 8:19 बजे से सुबह 9:44 बजे तक

- Advertisement -

22 फरवरी 2021 का राशिफल 

मेषः- भौतिक सुख के साधनों की खरीदारी का योग बनेगा। अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी। धार्मिक कार्य में रूचि अधिक रहेगी।

वृषः- सहन शक्ति की वृद्धि होगी। संचित धन का लाभ हो सकता है। बड़ी बहिन के पुत्र का सहयोग एवं सुख मिलेगा।

मिथुनः- पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपका मन अच्छे कार्यो के प्रति विचार करेगा। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आर्शीवाद मिलेगा।

कर्कः- आप गलत कार्यो से दूर रहें। गलत कार्यो में धन खर्च होगा। आप किसी बड़ी हानि में फंस सकते हैं।

सिंहः- विदेश यात्रा की सम्भावना बनेगी। आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी। सन्तान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

कन्याः- आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। आज जमीन का सौदा करना आपके लिये शुभ रहेगा।

तुलाः- व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। रुके हुये कार्यो में में गति आयगी। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे।

वृश्चिकः- भाग्य के भरोसे कार्य पूर्ण नहीं होगा। आपका स्वास्थ्य कुछ खराब रहेगा। वाणी मंे मधुरता एवं संयम रखें।

धनुः- ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होने की सम्भावना है। खोई हुई वस्तु की मिलने की संम्भावना है। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी।

मकरः- पत्नि की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। मौसी पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। शान-शौकत दिखावे में विश्वास नहीं करेंगे।

कुम्भः- क्रूर कार्य से बचे अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। सफलता के लिये सन्तान द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी।

मीनः- अधिक प्रयासों के बावजूद असफलता मिलने की संभावना रहेगी। सामाजिक मान-सम्मान में हानि हो सकती हैं। नौकरी के प्रयास सफल होंगें।

अंक ज्योतिष के अनुसार

जिन व्यक्तियों का जन्म आज की तिथि में किसी भी वर्ष में हुआ हो, वे बुद्धि से तीक्ष्ण और कार्य के प्रति निष्ठावान होते हैं। एक बार जो निश्चय कर लेते हैं, उसे पूरा करके ही दम लेते हैं। बुद्धि पक्ष प्रबल होता है पर श्रम साध्य कार्य करने से जी भी नहीं चुराते हैं। आप भाग्य से अधिक कर्म पर विश्वास करते हैं पर स्वभाव और विचार से भाग्य और आश्रित होते हैं। प्रौढ़ावस्था में सम्पन्नता बढ़ने के साथ कला-संगीत तथा साहित्य में रुचि बढ़ जाती है। आपकी उन्नति में गोमेद भूरे एवं श्वेत रंग के वस्त्र तथा वस्तुएं सहायक होंगी। श्रेष्ठ तिथियां: 4, 13, 22, 31 हैं। सहायक तिथियां: 1, 10, 19, 28 हैं।

श्रेष्ठ समय: जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी कैलेण्डर वर्ष में 21 दिसम्बर से 19 फरवरी के मध्य 9, 13, 22, 31 तारीखों में हुआ हो, वे आपके लिए निष्ठावान मित्र, प्रेमिका, प्रेमी, पत्नी अधीनस्थ कर्मचारी सिद्ध होंगे। वर्जित: आपके लिए 1 और 6 अशुभ अंक हैं। आप किसी भी माह की 10 या 24 तारीखों की जन्म तिथि वाले व्यक्ति से व्यापार एवं वैवाहिक सम्बंध कदापि न करें। विनाशकारी योग है। आपके लिए बुध, वृहस्पति और शनिवार शुभ नहीं हैं।

विशेष: वैसे तो आप किसी भी क्षेत्र में सफल होने की क्षमता रखते हैं, लेकिन यदि लोहा, कोयला, खनिज, भवन निर्माण, वस्तुएं, कैमिकल्स, चालक, लेखन, राजनीति, मादक वस्तुओं आदि के व्यापार में होते हैं तो विशेष रूप से सफल होंगे। अक्टूबर तक शासन सत्ता या संबंधित व्यक्ति से लाभ लेने के प्रयास में सफलता मिलेगी। नवम्बर से फरवरी तक के मध्य भौतिक दौड़ में सफल हो सकते हैं। उसके लिए प्रयास करना होगा। रुचियों के कार्यों में सफलता मिलेगी। मार्च से जून के मध्य भौगोलिक कार्य व्यावसायिक कार्य में सफलता तथा परिवर्तन के प्रयास सार्थक होंगे। भौतिक उन्नति के योग हैं। जुलाई अगस्त में संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। भौतिक कार्यों में व्यय अधिक होगा।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -