राशिफल के हिसाब से रविवार को किसके सितारे बुलंद रहेंगे, जानें

0
216
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल के हिसाब से रविवार को किसके सितारे बुलंद रहेंगे, किसकी किस्मत मंद रहेगी, इसके बारे में जानते हैं। 28 फरवरी 2021 का दिन कर्क राशि वालों के शुभ है। धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक संबंधों की दृष्टि से भी आज का दिन उत्तम रहेगा। वहीं मेष राशि वाले व्यक्तियों को आज के दिन आर्थिक हानि होने की संभावना बनी रहेगी। कार्यों में रुकावटें आने की भी संभावना रहेगी, जिससे  मानसिक तनाव रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

28 फरवरी 2021 का पंचांग

सूर्योदयः  प्रात: 6:39 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) प्रातः 5:59 बजे, सूर्योदयः (बिहार) प्रातः 6 बजे, सूर्यास्तः सायं 6:17  बजे तक, मासः फागुन कृष्ण पक्ष, तिथि: प्रतिपदा सुबह 11:16 बजे तक तत्पश्चात् द्वितीया, दिनः रविवार, नक्षत्र: पूर्व फाल्गुनी सुबह 9:33 बजे तक तत्पश्चात् उत्तरा फाल्गुनी, योगः धृति सायं 4:19 बजे तक तत्पश्चात् शूल, करणः कौलव, राशि: चन्द्रमा सिंह राशि में दोपहर 3 बजकर 4 मिनट तक तत्पश्चात् कन्या राशि में, शुभ समयः सुबह 08:14  बजे से सुबह 11:54  बजे तक, राहुकालः सायं 16.52 बजे से सायं 18.19 बजे तक

- Advertisement -

28 फरवरी 2021 राशिफल 

मेषः- वाहन सुख-सुविधा बढे़गी एवं नये वाहन खरीदने का योग बनेगा। आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियाँ बनी रहेगी। आपके चलते हुए कार्यों में बाधयें उत्पन्न होगी एवं ध्न हानि की सम्भावना बढेगी।

वृषः- आप गरीबों की सहायता करेंगे। आपके अन्दर सहनशीलता का भाव बढ़ेगा। यदि आप विद्या अध्ययन कर रहे है तो इस क्षेत्र में आपको सफलता होगी। उन्नति की ओर अग्रसर होंगे।

मिथुनः- आपके अन्दर सहनशीलता कम रहेगी। आपको पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप सम्पत्ति बेचना चाहते है तो उसके बिकने में बाँधयें आयेगी।

कर्कः- आपमें शारीरिक शक्ति एवं उत्साह अच्छा रहेगा। धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। आपकी धर्मिक कार्यों में रूचि बढ़ जायेगी। आपका सगे-सम्बन्धियों के साथ चल रहे सम्बन्धें में सुधार होगा।

सिंहः- आप अपने कार्य पूर्ति के लिए झूठ का सहारा लेंगे। आपको शत्रु नुकसान पहुँचा सकते हैं। आपकी तन्त्र-मन्त्र साधना में रूचि अधिक रहेगी। आपका मन अध्यात्म पूजा-पाठ की ओर बढ़ेगा।

कन्याः- यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं तो आप कठोर परिश्रम करें तब ही सफलता प्राप्त होगी। नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे, साझेदारी मे व्यापार करें। आप के मन में परोपकार की भावना अधिक रहेगी

तुलाः- यदि आपको कहीं से धन मिलने की सम्भावना है तो उम्मीद कम करें। यदि आप ऋण लेना चाहेंगे तो परेशानियों सहित कार्य पूरा होगा। आपका दूर देश की यात्राओं का योग बनेगा।

वृश्चिकः- यदि आप नौकरी करते है तो पद एवं अधिकारों की वृद्धि होगी। आप किसी भी बात को शीघ्र उजागर नहीं करेंगे। आपके पुराने रुके हुए कार्य थोड़े सहयोग से ही पूर्ण होंगे।

धनुः- आज के दिन आपके अधिकारों में कमी आ सकती है। आपको समाज में सम्मान मिलेगा एवं सामाजिक कार्यों में अधिक रूचि लेंगे। आप अपने व्यापार में कुछ नया कार्य जोडना चाहते है तो आप कर सकते है।

मकरः- यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो अपने व्यापार में कुछ नये परिवर्तन करेंगे जिससे आपका लाभ होगा। आपके साहस एवं पराक्रम की वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास की वृद्धि होगी।  आपका भाग्य सहयोग करेगा एवं पदोन्नति या अपने क्षेत्र में उन्नति होगी।

कुम्भः- आपके नौकर-चाकर धोखा देने का प्रयास करेंगे। आपको आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है।  आपके शत्रु शारीरिक कष्ट पहुँचाने का प्रयास करेंगे।

मीनः- आपके सन्तान के अच्छे कर्मों से आपके सम्मान की वृद्धि होगी। आप गरीबों एवं निर्बल की सहायता करने में हिचकिचायेंगें नहीं। यदि आप विवाहित नहीं है तो आपका स्त्रियो की ओर आकर्षण बढेगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार

बुध और मंगल के मध्य युति बन रही है। जिसके फलस्वरूप यह वर्ष आपको बहुत अच्छे परिणाम देगा। व्यावसायिक दृष्टि से यह वर्ष उल्लेखनीय रहेगा। लाभजन्य स्थितियां निर्मित होंगी। वर्तमान व्यापार में अतिशय लाभ एवं विस्तार होने की पूर्ण संभावना है। किसी नये कार्य का शुभारंभ भी कर सकते हैं। नौकरी में हैं तो मनोनुकूल स्थितियां बनेंगी, स्वरोजगार कर रहे हैं या विचार कर रहे हैं तो कार्य बनेगा और स्वयं को द्रुतगति से स्थापित भी कर सकेंगे। आजीविका की तलाश में हैं तो आपको निराश नहीं होना पड़ेगा। किसी नये कार्य का शुभारंभ भी कर सकते हैं। साझेदारी में प्रवेश होने की भी संभावना है। सोच-समझकर ही महत्वपूर्ण फैसले करने चाहिए। आपकी उन्नति में मोती, श्वेत, हरे रंग के वस्त्र एवं वस्तुएं सहायक होंगी। श्रेष्ठ तिथियां: 2, 11, 20, 29 हैं। सहायक तिथियां: 1, 10, 28 हैं। श्रेष्ठ समय: जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष 20 सितम्बर से 11 दिसम्बर के मध्य 2, 11, 20, 29  तारीखों में हुआ हो। सहायक, प्रेमी, प्रेमिका, मित्र, पत्नी आदि का चयन करते समय ध्यान रखें। जनवरी-फरवरी के माह मिले-जुले फल देंगे लेकिन कुल मिलाकर परिणामों का पलड़ा आपके पक्ष में रहेगा। वर्जित: आपके लिए 8 का अंक अशुभ है। आप 26 और 17 तारीखों वाले व्यक्ति से व्यापार एवं वैवाहिक सम्बंध कदापि न करें। आपके लिए सोमवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार शुभ नहीं हैं।

विशेष: आपमें ऐसी क्षमताएं हैं कि किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। लेकिन यदि आप जल विद्युत, राजनीति, नहर, समुद्र, जलीय वस्तुएं, पान, चावल, चीनी आदि के कार्य करते हैं तो शिखर की सफलता अर्जित कर सकते हैं। नवम्बर-दिसम्बर के माह अच्छे रहेंगे। आर्थिक क्षेत्र में किये गये प्रयास लाभ प्रदान करेंगे। यदि आप उच्च या व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त करना चाह रहे हैं तो प्रयास बढ़ाएं, सफलता प्राप्त होगी। लेकिन सावधानी के बतौर अतिव्यावहारिक होकर जोखिम न उठाएं अन्यथा हानि हो सकती है।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करेः रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -