MSP पर आंदोलन कर रहे 3 राज्यों के किसानों ने 50% धान बेचा

0
229
महम्मदपुर नरसंहार के असली साजिशकर्ता राजेश यादव को को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का संरक्षण प्राप्त है। सुशील मोदी ने यह आरोप लगाया है।
महम्मदपुर नरसंहार के असली साजिशकर्ता राजेश यादव को को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का संरक्षण प्राप्त है। सुशील मोदी ने यह आरोप लगाया है।
  • पंजाब, पश्चिमी यूपी और हरियाणा के किसानों को धान खरीद मद में 62 हजार करोड़ का भुगतान
  • बिहार में भी हुई है अब तक 4 लाख 97 हजार किसानों से रिकार्ड 35 लाख 59 हजार मे. टन खरीद

पटना। MSP पर आंदोलन कर रहे 3 राज्यों के किसानों ने 50% धान बेचा है। बिहार में धान की रिकार्ड 35 लाख 59 हजार मेट्रिक टन धान की खरीद हुई है। बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री व सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि जिन 3 राज्यों पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ किसान कृषि सुधार बिल के विरोध में आंदोलन कर रहे हैं, उन्होंने ही 2020-21 में MSP पर अब तक खरीदे गए कुल 658.61 लाख मे. टन धान में से आधा बेचा है। इसके मद में उन्हें करीब 62 हजार करोड़ का भुगतान किया गया है। पिछले साल की तुलना में इस साल अभी तक MSP पर 16.6 प्रतिशत अधिक धान की खरीद हुई है। एक ओर तो आंदोलनकारी किसान MSP पर धान बेच रहे हैं, दूसरी ओर एमएसपी खत्म होने का दुष्प्रचार भी कर रहे हैं।

श्री मोदी ने कहा कि इस साल अब तक 202.82 लाख मे. टन धान केवल पंजाब से खरीदे गए हैं जो कुल खरीद का 31 प्रतिशत है। पश्चिमी यूपी से 10 और हरियाणा के किसानों से कुल खरीद का करीब 8.5 प्रतिशत धान खरीदा गया हैं। इस प्रकार इन तीन राज्यों से ही कुल खरीद का आधा खरीदा गया है। पूरे देश में अब तक 95 लाख 23 हजार किसानों से एमएसपी पर धान की खरीद हुई है और उन्हें 1 लाख 24 हजार करोड़ का भुगतान किया गया है।

- Advertisement -

बिहार में इस साल 2011-12 में हुई कुल 22 लाख मे. टन धान की खरीद के रिकार्ड को तोड़ते हुए अब तक सर्वाधिक 4 लाख 97 हजार किसानों से प्रति क्विंटल 1,865 रुपये की दर से 35 लाख 59 हजार मे. टन धान की खरीद हुई है और उन्हें 6,737.61 करोड़ का भुगतान किया गया है।

ऐसे में जब पिछले साल से एमएसपी पर 16 प्रतिशत से ज्यादा केवल धान की खरीद हुई है तो फिर एमएसपी खत्म करने के दुष्प्रचार का क्या औचित्य है? अगर सरकार को एमएसपी खत्म ही करना होता तो पहले से अधिक खरीद क्यों करती?

- Advertisement -