राशिफल और पंचांगः 16 दिसम्बर धनु राशि वालों के लिए उत्तम

0
150
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफल और पंचांगः 16 दिसम्बर धनु राशि वालों के लिए उत्तम। राशिफल के हिसाब से दिन धनु राशि वालों के लिए उत्तम रहेगा। कार्य क्षेत्र में योजनाएं सफल होंगी। व्यापार में सफलता मिलेगी  और धार्मिक कार्यों के प्रति रुचि बढ़ेगी। वहीं  कर्क राशि वाले व्यक्ति आज के दिन गुप्त शत्रुओं से सावधान रहें, अन्यथा मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। तो आइए विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

16 दिसंबर 2020 का पंचांग

सूर्योदय-  प्रातः 7:01 बजे से, सूर्यास्त- सायं 5:27  बजे तक, मास- मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष, तिथि- द्वितिया सायं 4:54 बजे तक तत्पश्चात् तृतीया, दिन बुधवार, नक्षत्र- पूर्वषाढ़ा रात्रि 8:3 बजे तक तत्पश्चात् उत्तराषाढ़ा, योगः वृद्धि सायं 6:31 बजे तक तत्पश्चात् ध्रुव, करणः कौलव, राशि- चन्द्रमा धनु राशि में रात्रि अंत 1 बजकर 47 मिनट तक तत्पश्चात् मकर राशि में, शुभ समयः सुबह  10:55  बजे से  दोपहर  12:08  बजे तक रहेगा, राहुकाल- दोपहर 12.14 बजे से दोपहर 1.32 बजे तक

- Advertisement -

16 दिसम्बर 2020 का राशिफल 

मेषः- यदि आपके छोटे भाई-बहिन आपसे सहयोग चाहेगे तो आप मन से सहयोग करने को तैयार रहेंगे। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित क्षेत्रों में लाभ मिलेगा। आज बोलने की अच्छी क्षमता होगी।

वृषः- यदि आप विद्यार्थी है तो आपकी शैक्षणिक शिक्षा में मन अधिक लगेगा।  आप साहस एवं पराक्रम की कमी महसूस करेंगे। आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

मिथुनः- आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेगें। आपकी तन्त्र-मन्त्र साधना में रूचि अधिक रहेगी। आपका मन अध्यात्म पूजा-पाठ की ओर बढ़ेगा। नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करेंगे।

कर्कः- आपके गुप्त शत्रु बढ़ेगे। आप के मन में परोपकार की भावना अधिक रहेगी  आपको मानसिक चिन्तायें अधिक रहेगी।

सिंहः- आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। आपकी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद होने की सम्भावना है। आपकी शिक्षा की ओर रूचि बढेगी एवं नये कार्य सीखने की इच्छायें प्रबल होगी।

कन्याः- आपको सरकार द्वारा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। आपकी आय की स्थिति कमजोर रहेगी। आपकी माता को कष्ट होगा या माता से दूर जाना पड़ सकता है।

तुलाः- आज आप जनता के प्रिय रहेगें, आप में एक विशेंष आर्कषण रहेगा। आप अपने व्यापार में कुछ नया कार्य जोडना चाहते है तो आप कर सकते है। यदि भाई-बहिन से कोई पुराना मन-मुटाव चला आ रहा है तो सम्बन्धों में सुधार होगा।

वृश्चिकः- इस समय में आपको गुप्त-विद्याओं एवं गुप्त शक्तियाँ का ज्ञान बढ़ेगा। आपका भाग्य सहयोग करेगा एवं पदोन्नति या अपने क्षेत्र में उन्नति होगी। इस समय में आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने का योग बन सकता है।

धनुः- धनु राशि वाले नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे साझेदारी या पत्नि के साथ व्यापार में लाभ होगा। आप कठिन मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे। इस समय में आपके जीवन में सुख, शान्ति, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होगी।

मकरः- आपके विरोधी एवं शत्रुओं की वृद्धि होगी। आप साझेदारी में व्यापार प्रारम्भ न करें अन्यथा हानि होगी। आप अनावश्यक कार्यो में व्यय करंेगें।

कुम्भः- आप अपनी सलाह अन्य व्यक्तियों को सोच-समझकर देंगे यदि वह व्यक्ति आपकी सलाह मानता है तो उसे लाभ की प्राप्त होगी आपके चलते हुए कार्यों में बाधयें उत्पन्न होगी एवं ध्न हानि की सम्भावना बढेगी। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्त होगी।

मीनः- आपको ननिहाल की ओर से प्रेम एवं सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। आपके ससुराल पक्ष से सम्बन्ध सुधरेंगे एवं सुख का अनुभव करेंगे। उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है तो आप सफल होगें।

अंक ज्योतिष के अनुसार

यदि आपका जन्म आज या आज की तिथि में किसी भी कैलेण्डर वर्ष में हुआ है तो आपका व्यक्तित्व मोहक है। आप किसी भी अपरिचित व्यक्ति से अपने सम्बन्ध बना लेते हैं। आप अत्यधिक बु़िद्धमान व्यक्ति हैं। आप सामने वाले व्यकित से बातचीत कर उसका रहस्य प्राप्त करने में सफल हो जाते हैं, जबकि वह व्यक्ति आपको नहीं जान पाता। आप एक अच्छे योजनाकार, कूटनीतिज्ञ व्यक्ति हैं, साथ ही भावुक भी। आप जिस कार्य को प्रारम्भ करते हैं उसे तन, मन, धन से पूर्ण करके ही मानते हैं। आप निकम्मे नहीं बैठ सकते। आप अत्यन्त श्रमशील होते हुए भी भाग्यवादी व्यक्ति हैं। ईश्वर और धर्म में पूर्ण आस्था रखते हैं। आपकी उन्नति में लहसुनिया, श्वेत, हल्के पीले रंग के वस्त्र एवं वस्तुएं सहायक होंगी। 7, 16, 25, श्रेष्ठ तिथियां हैं। 3, 12, 21, 30 सहायक तिथियां हैं। श्रेष्ठ समयः 21 जुलाई से 22 अगस्त के मध्य। जिन व्यक्तियों का जन्म किसी वर्ष 21 जुलाई से 22 अगस्त के मध्य 7,16,25 तारीखों को हुआ हो वे आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे। मित्र, प्रेमी, प्रेमिका, कर्मचारी के चयन में ध्यान रखें। शुभ दिनः रवि, सोम, बुधवार और गुरूवार। वर्जितः जिनकी जन्मतिथि 2 और 9 है उनसे सावधान रहें। विवाह तो भूलकर भी न करें।

विशेषः यदि आप आयात निर्यात, वन, कृषि, जल, अन्तरिक्ष, लेखन, राजनीति आदि से सम्बंधित कार्य करते हैं तो शिखर की सफलता प्राप्त कर सकते हैं। धन, पद, प्रतिष्ठा की दौड़ में सफल हो सकते हैं। दिसम्बर के महीने में कुछ परेशानी रहेगी। जनवरी, फरवरी के महीनों में आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी, मार्च से दिसम्बर के मध्य धन, पद, प्रतिष्ठा की दिशा में सफलता मिलेगी।

ज्योतिष एक्सपर्ट- रचना भारद्वाज, संपर्क- 9717891538

यह भी पढ़ेंः धनु राशि वालों को सुख, शांति व आनन्द की प्राप्ति होगी(Opens in a new browser tab)

- Advertisement -