राशिफलः 26 मार्च- मिथुन के लिए मस्त, वृष के लिए मुश्किल दिन

0
205
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफलः 26 मार्च 2021- मिथुन राशि वालों के लिए मस्त दिन होगा, जबकि वृष राशि वालों के लिए कई तरह की परेशानी से भरा दिन रह सकता है। मिथुन राशि राशि वाले व्यक्तियों का आज का दिन पारिवारिक दृष्टि से उत्तम रहेगा। कार्य के क्षेत्र में पदोन्नति  होने की भी संभावना रहेगी, जिससे आर्थिक लाभ होगा। जीवन में सुख, शांति, मान प्रतिष्ठा आदि बनी रहेगी। वहीं वृष राशि वाले व्यक्तियों को इस समय साहस व सहनशीलता में कमी महसूस होगी, जिस कारण मानसिक तनाव बने रहने की संभावना होगी। जमीन-जायदाद से संबंधित परेशानी आने की   संभावना रहेगी। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

26 मार्च 2021 का पंचांग

सूर्योदयः प्रातः 6:15 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) प्रातः 5:10 बजे, सूर्योदयः (बिहार) प्रातः 5:12 बजे, सूर्यास्तः सायं 6:32  बजे तक, मासः फागुन शुक्ल पक्ष, तिथिः  द्वादशी सुबह 8:21 बजे तक तत्पश्चात् त्रयोदशी, दिनः शुक्रवार, नक्षत्र: मघा रात्रि 9:38 बजे तक तत्पश्चात् पूर्व फाल्गुनी, योगः धृति सुबह 7:44 बजे तक तत्पश्चात् शूल, करणः बालव, राशि: चन्द्रमा सिंह राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समयः सुबह 06:19  बजे से सुबह 10:55  बजे तक, राहुकालः सुबह 10.55 बजे से दोपहर 12:26 बजे तक

- Advertisement -

26 मार्च 2021 का राशिफल 

मेषः- आपको समाज में सम्मान मिलेगा एवं सामाजिक कार्यों में अधिक रूचि लेंगे। आप अपनी सलाह अन्य व्यक्तियों को सोच-समझकर देंगे यदि वह व्यक्ति आपकी सलाह मानता है तो उसे लाभ की प्राप्त होगी आपके पुराने रुके हुए कार्य थोड़े सहयोग से ही पूर्ण होंगे।

वृषः- आपमें सहनशीलता की कमी आयेगी। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित समस्याओं बढे़गी। आप अपने व्यापार में कुछ नया कार्य जोडना चाहते है तो आप कर सकते है।

मिथुनः- आपको आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है।  यदि आपके छोटे भाई-बहिन आपसे सहयोग चाहेगे तो आप मन से सहयोग करने को तैयार रहेंगे। आपका भाग्य सहयोग करेगा एवं पदोन्नति या अपने क्षेत्र में उन्नति होगी।

कर्कः- आप गरीबों एवं निर्बल की सहायता करने में हिचकिचायेंगें नहीं। यदि आप विद्यार्थी है तो आपकी शैक्षणिक शिक्षा में मन अधिक लगेगा।  आप कठिन मेहनत से ही अपने कार्यों में सफल हो सकेंगे।

सिंहः- आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियाँ बनी रहेगी। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेगें। यदि आप विवाहित नहीं है तो आपका स्त्रियो की ओर आकर्षण बढेगा।

कन्याः- आपके द्वारा किया गया कठिन परिश्रम भी सफलता नहीं मिलने देगा। आप भोग-विलास की वस्तुओं पर धन का व्यय करेगे। आपको ज्वलनशील वस्तुओं से हानि होने की सम्भावना रहेगी।

तुलाः- आपको पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आप अपनी बातों को सत्य साबित करने में सफल रहेंगे। उन्नति की ओर अग्रसर होंगे।

वृश्चिकः- धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। आपकी धर्मिक कार्यों में रूचि बढ़ जायेगी। आपको सरकार द्वारा मान-सम्मान प्राप्त हो सकता है। जमीन-जायदाद से सम्बन्धित क्षेत्रों में लाभ मिलेगा।

धनुः- आपको शत्रु नुकसान पहुँचा सकते हैं। आज आप जनता के प्रिय रहेगें, आप में एक विशेंष आर्कषण रहेगा। आपका सगे-सम्बन्धियों के साथ चल रहे सम्बन्धें में सुधार होगा।

मकरः- आपकी देश-विदेश की यात्राओं का योग बन सकता है। मन में अशान्ति रहेगी एवं मानसिक तनाव अधिक रहेगा। आपकी तन्त्र-मन्त्र साधना में रूचि अधिक रहेगी। आपका मन अध्यात्म पूजा-पाठ की ओर बढ़ेगा।

कुम्भः- आपको शारीरिक परेशानी बढ़ेगी। आपकी दूसरे व्यक्तियों पर शक करने की आदत बढ़ेगी। नये व्यापार की योजनाएं बनायेंगे। साझेदारी या पत्नी के साथ व्यापार में लाभ होगा। आपके मन में परोपकार की भावना अधिक रहेगी।

मीनः- आप किसी भी बात को शीघ्र उजागर नहीं करेंगे। आपके शत्राुओं की वृद्धि होगी। अनायास आपका विरोध प्रारम्भ हो जायेगा। आपकी पैतृक सम्पत्ति पर विवाद होने की सम्भावना है।

अंक ज्योतिष के अनुसार

यदि आपका जन्म आज या आज की तिथि में किसी भी कैलेन्डर वर्ष में हुआ हो तो आपमें अदम्य साहस है। विपरीत परिस्थितियों में आप भी अपने लक्ष्य से विचलित नहीं होते हैं। किसी भी अपरिचित व्यक्ति से भी अपने सम्बन्ध बना लेते हैं, आप अत्यधिक बुद्धिमान व्यक्ति हैं। उर्वर मस्तिष्क के धनी हैं। आप सामने वाले व्यक्ति से बातचीत में उसका रहस्य प्राप्त करने में सफल हो जाते हैं। जबकि आपकी वास्तविकता वह व्यक्ति समझने में असफल रहता है। वह क्या चाहता है ? उसी के अनुसार चर्चा करते हैं, आपके शब्द जाल में वह व्यक्ति उलझ जाता है। आप एक अच्छे योजनाकार, कूटनीतिज्ञ व्यक्ति हैं, साथ ही भावुक भी। आपकी उन्नति में गोमेद, भूरा, श्वेत, आसमानी नीले रंग के वस्त्र एवं वस्तुएं सहायक होंगी।

श्रेष्ठ तिथियां: 9, 13, 22, 31 हैं। सहायक तिथियां: 1, 10, 19, 28 हैं। श्रेष्ठ समय: जिन व्यक्तियों का किसी भी वर्ष 21 अगस्त से 20 सितम्बर के मध्य 4, 13, 22, 31 तारीखें में जन्म हुआ हो। जीवन साथ मित्र, अधीनस्थ कर्मचारी आदि का चयन करते समय ध्यान रखें। आपके शुभ दिनः शुक्रवार तथा शनिवार। वर्जित: जिन व्यक्तियों की जन्म तिथि 7 है, उनसे विवाह व व्यापार कदापि न करें। घोर शत्रुता वाला अंक है।

विशेष: दिसम्बर तक व्यावसायिक एवं पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी, धन, सम्मान यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। जनवरी से अप्रैल के मध्य व्यावसायिक लाभ मिलेगा। धन, पद, प्रतिष्ठा, उपहार सम्मान आदि की दिशा में सफलता मिलेगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी, व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी। निजी संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। मई से जुलाई के मध्य व्यावसायिक उलझनें तथा पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं। अगस्त से नवम्बर के मध्य धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी, पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक मामलों में लाभ मिलेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्र अथवा स्थानान्तरण के मामलों में सफलता मिलेगी।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -