राशिफलः 27 मार्च 2021- मेष राशि वालों के लिये है अति उत्तम

0
171
Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन शान शांत रहेगा। मान-सम्मान, सुख-शांति में वृद्धि होगी।
Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन शान शांत रहेगा। मान-सम्मान, सुख-शांति में वृद्धि होगी।

राशिफलः 27 मार्च 2021- आज का दिन मेष राशि वाले व्यक्तियों के लिए आज का दिन कार्य की दृष्टि से अति उत्तम रहेगा। आप उन्नति की ओर अग्रसर होंगे। इस समय विद्यार्थियों के लिए विद्या अध्ययन में सफलता प्राप्त होने की पूरी संभावना रहेगी।  वहीं मकर राशि वाले व्यक्ति इस समय अपनी वाणी पर संयम रखें अन्यथा परेशानी में पड़ जाएंगे।  शारीरिक दृष्टि से आज का दिन चिंताजनक रहेगा।  तो आइए विस्तार से जानते हैं, ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा, अन्य राशि वालों के लिये आज का दिन।

27 मार्च 2021 का पंचांग

सूर्योदय प्रातः 6:14 बजे से, सूर्योदय- (झारखंड)- समय 5:10, सूर्योदय- बिहार समय 5:12, सूर्यास्त सायं 6:32  बजे तक, फागुन शुक्ल पक्ष, तिथि: त्रियोदशी रात्रि अंत 6:11 बजे तक तत् पश्चात् चर्तुदशी, दिन शनिवार, नक्षत्र: पूर्व फाल्गुनी रात्रि 7:49 बजे तक तत् पश्चात् उत्तरा फाल्गुनी, योगः गण्ड रात्रि अंत 1:29 बजे तक तत् पश्चात् वृद्धि, करणः गर, राशि: चन्द्रमा सिंह राशि में रात्रि अंत 1 बजकर 18 मिनट तक तत् पश्चात् कन्या राशि में, आज का शुभ समय, शुभ समय — सुबह 07:55  बजे से सुबह 09:20 बजे तक, राहुकाल सुबह 9.22 बजे से सुबह 10.53 बजे तक।

- Advertisement -

27 मार्च 2021 राशिफल

मेषः- वाहन सुख-सुविधा बढे़गी एवं नये वाहन खरीदने का योग बनेगा। यदि आप विद्या अध्ययन कर रहे है तो इस क्षेत्र में आपको सफलता होगी। उन्नति की ओर अग्रसर होंगे।

वृषः- आप छोटी-छोटी यात्रा की भाग दौड़ में फँसे रहंेगे। आपको पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप सम्पत्ति बेचना चाहते है तो उसके बिकने में बाँधयें आयेगी।

मिथुनः- परिवार के तरफ से शुभ समाचार मिलने के संकेत है। धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। आपकी धर्मिक कार्यों में रूचि बढ़ जायेगी। आपका सगे-सम्बन्धियों के साथ चल रहे सम्बन्धें में सुधार होगा।

कर्कः- आपमें शारीरिक शक्ति एवं उत्साह अच्छा रहेगा। आपको शत्रु नुकसान पहुँचा सकते हैं। आपकी तन्त्र-मन्त्र साधना में रूचि अधिक रहेगी। आपका मन अध्यात्म पूजा-पाठ की ओर बढ़ेगा।

सिंहः- आप अपने कार्य पूर्ति के लिए झूठ का सहारा लेंगे। नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे, साझेदारी मे व्यापार करें। आप के मन में परोपकार की भावना अधिक रहेगी

कन्याः- यदि आपको कहीं से धन मिलने की सम्भावना है तो उम्मीद कम करें। यदि आप ऋण लेना चाहेंगे तो परेशानियों सहित कार्य पूरा होगा। आपका दूर देश की यात्राओं का योग बनेगा।

तुलाः- आपके अच्छे कर्मों से आपके पिता का मान-सम्मान बढ़ेगा एवं बुजुर्गों का आर्शीवाद प्राप्त होगा। आप किसी भी बात को शीघ्र उजागर नहीं करेंगे। आपके पुराने रुके हुए कार्य थोड़े सहयोग से ही पूर्ण होंगे।

वृश्चिकः- यदि आप नौकरी करते है तो पद एवं अधिकारों की वृद्धि होगी। आपको समाज में सम्मान मिलेगा एवं सामाजिक कार्यों में अधिक रूचि लेंगे। आप अपने व्यापार में कुछ नया कार्य जोडना चाहते है तो आप कर सकते है।

धनुः- आज के दिन आपके अधिकारों में कमी आ सकती है। आपके साहस एवं पराक्रम की वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास की वृद्धि होगी।  आपका भाग्य सहयोग करेगा एवं पदोन्नति या अपने क्षेत्र में उन्नति होगी।

मकरः- आपको लड़ाई झगड़ों या मुकद्दमों से बचें, अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। आपको आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है।  आपके शत्रु शारीरिक कष्ट पहुँचाने का प्रयास करेंगे।

कुम्भः- आप काफी सोच समझकर कार्य करेंगे फिर भी नुकसान होने की सम्भावना रहेगी। आप गरीबों एवं निर्बल की सहायता करने में हिचकिचायेंगें नहीं। यदि आप विवाहित नहीं है तो आपका स्त्रियो की ओर आकर्षण बढेगा।

मीनः- आपके सन्तान के अच्छे कर्मों से आपके सम्मान की वृद्धि होगी। आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी परेशानियाँ बनी रहेगी। आपके चलते हुए कार्यों में बाधयें उत्पन्न होगी एवं ध्न हानि की सम्भावना बढेगी।

अंक ज्योतिष के अनुसार

आप व्यवहार कुशल हैं, आप जो भी बात कहते हैं ठोस प्रमाणों के साथ तथा अनुभव की कसौटी पर कसी हुई होती है। आपकी बातचीत सुनकर अनजान व्यक्ति भी आपका मित्र बन जाता है। आप अपनी गम्भीरता को छिपाने के लिये कई बार हल्के स्तर पर भी विनोदी बन जाते हैं, जो आपके व्यक्तित्व में कमी लाता है। लोगों की सहायता करना आपका स्वभाव है। कई बार लोग आपसे गलत लाभ उठा लेते हैं।

आपकी उन्नति में फखराज, पीले एवं श्वेत वस्त्र एवं वस्तुएं सहायक होंगी। श्रेष्ठ तिथियां: 3, 12, 21, 30 हैं। सहायक तिथियां: 7, 16, 25 हैं।

श्रेष्ठ समय: जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष में फरवरी से 21 मार्च के मध्य 3, 12, 21 तारीखों को हुआ हो, वे आपके लिये निष्ठावान रहेंगे। जीवन साथी, मित्र सहयोगी, अधीनस्थ कर्मचारी का चयन करते समय ध्यान रखें। आपके शुभ दिनः सोमवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार।

वर्जित: जिन व्यक्तियों की जन्मतिथि 4 है ऐसे व्यक्तियों से विवाह और व्यापारिक सम्बंध कदापि न करें। घोर शत्रुता वाला अंक है। अगर आप इस सुझाव का पालन नहीं करते है तो आपका जीवन दुखदायी हो सकता है। इस अंक वाले व्यक्ति, मित्र, रिश्तेदार, अधिकारी से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है।

विशेष: फरवरी के महीने में पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी, व्यावसायिक लाभ मिलेगा, मार्च से अगस्त के मध्य रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी, भौतिक दिशा में प्रगति होगी, जारी प्रयास सार्थक होंगे। सितम्बर से जनवरी के मध्य में प्रगति होगी। रोजी-रोटी की दिशा में चल रहे प्रयास सार्थक होंगे। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपमें अनेक क्षमताएं हैं, आप किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं, फिर भी यदि राजनीति, धर्म, लेखन, शिक्षा आदि के क्षेत्र में प्रवेश करते हैं तो शिखर की सफलता अर्जित कर सकते हैं।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें। रचना भारद्वाज- 9717891538

- Advertisement -