राशिफलः 19 मार्च 2021- वृश्चिक राशि वालों को हर क्षेत्र में सफलता

0
480
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

राशिफलः 19 मार्च 2021– वृश्चिक राशि वाले व्यक्तियों को इस समय साहस व आत्मविश्वास में वृद्धि महसूस होगी। हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। इस समय आपकी रूचि आध्यात्मिकता की ओर बढ़ेगी। अतः आज का दिन उत्तम रहेगा। वहीं  तुला राशि वाले व्यक्तियों को कार्यों को पूरा करने में बाधाएं उत्पन्न होने की संभावना रहेगी। आज का दिन स्वास्थ्य की दृष्टि से चिंताजनक रहेगा, जिससे आपको आर्थिक हानि होने की भी संभावना रहेगी। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

19 मार्च 2021 का पंचांग 

सूर्योदयः प्रातः 6:23 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) प्रातः 5:23 बजे, सूर्योदयः (बिहार) प्रातः 5:25 बजे, सूर्यास्तः सायं 6:28  बजे तक, मासः फागुन शुक्ल पक्ष, तिथि: षष्ठी रात्रि अंत 4:50 बजे तक तत् पश्चात् सप्तमी, दिनः शुक्रवार, नक्षत्र: कृतिका दोपहर 1:45 बजे तक तत्पश्चात् रोहिणी, योगः विष्कम्भ सुबह 10:59 बजे तक तत्पश्चात् प्रीति, करणः कौलव, राशि: चन्द्रमा वृष राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समयः सुबह 06:29  बजे से सुबह 09:25  बजे तक, राहुकालः सुबह 10.58 बजे से दोपहर 12.29 बजे तक

- Advertisement -

19 मार्च 2021 का राशिफल 

मेषः- आज के दिन आपके अधिकारों में कमी आ सकती है। आपको आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है।  माता-पिता के पैर छूकर घर से निकले कार्य में सफलता मिलेगी।

वृषः- यदि आप व्यापार कर रहे हैं तो अपने व्यापार में कुछ नये परिवर्तन करेंगे जिससे आपका लाभ होगा। आप गरीबों एवं निर्बल की सहायता करने में हिचकिचायेंगें नहीं। आप इस समय में धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किये गये कार्य से हानि होेने की सम्भावना रहेगी।

मिथुनः- आपके नौकर-चाकर धोखा देने का प्रयास करेंगे। आपको शारीरिक कष्ट होने की संभावना रहेगी। नेत्र सम्बन्धित पीड़ा अधिक रहने की संभावना है।

कर्कः- आपके सन्तान के अच्छे कर्मों से आपके सम्मान की वृद्धि होगी। यदि आप विद्या अध्ययन कर रहे है तो इस क्षेत्र में आपको सफलता होगी। आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहेगें।

सिंहः- वाहन सुख-सुविधा बढे़गी एवं नये वाहन खरीदने का योग बनेगा। आपको पिता से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। आपको राजकीय दण्ड भी प्राप्त होने की सम्भावना रहेगी इसलिए आप गलत कार्य से दूर रहें।

कन्याः- आप गरीबों की सहायता करेंगे। आपके अन्दर सहनशीलता का भाव बढ़ेगा। धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगे। आपकी धर्मिक कार्यों में रूचि बढ़ जायेगी। उन्नति के लिए किये गये सभी कार्य सफल होंगे।

तुलाः- परिवार के तरफ से शुभ समाचार मिलने के संकेत है। आपको कार्यो में बाधाँयें एवं कष्टों का सामना करना पड़ेगा। यदि आप कोई नया व्यापार प्रारम्भ करना चाहते हैं तो व्यापार में बाधायें अधिक आयेगी।

वृश्चिकः- आपमें शारीरिक शक्ति एवं उत्साह अच्छा रहेगा। नये व्यापार की योजनायें बनायेंगे, साझेदारी मे व्यापार करें। आपकी रूचि तप, यज्ञ एवं ईश्वरी भक्ति में अधिक बढ़ेगी।

धनुः- आप अपने कार्य पूर्ति के लिए झूठ का सहारा लेंगे। आपको शारीरिक परेशानी बढेगी। आपकीं दूसरे व्यक्तियों पर शक करने की आदत बढेगी। आपको गुदा सम्बन्ध्ति रोग होने की सम्भावना रहेगी।

मकरः- यदि आप किसी प्रतियोगी परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं तो आप कठोर परिश्रम करें तब ही सफलता प्राप्त होगी। आप किसी भी बात को शीघ्र उजागर नहीं करेंगे। यदि आपकी प्रोन्नती होने वाली है तो प्रोन्नती अवश्य प्राप्त होगी।

कुम्भः- आपके अच्छे कर्मों से आपके पिता का मान-सम्मान बढ़ेगा एवं बुजुर्गों का आर्शीवाद प्राप्त होगा। आपको सामाजिक कार्यों में कम रुचि रहेगी। आज आप स्वास्थ्य की तरफ से परेशान रहेंगे।

मीनः- यदि आप नौकरी करते है तो पद एवं अधिकारों की वृद्धि होगी। आपके साहस एवं पराक्रम की वृद्धि होगी। आपके आत्मविश्वास की वृद्धि होगी।  आप दूसरों के भले की सोचेंगे एवं दिल से सेवा करेंगे एवं सन्तान को आप पूर्ण सहयोग करेंगे।

अंक ज्योतिष के अनुसार

असामान्य साहसी व पराक्रमी ग्रह व पृथ्वी को प्रकाशित करने वाले ग्रह यूरेनस, सूर्य तथा वृहस्पति आपके कारक हैं, आपके नवीन वर्ष का शुभ अंक 1 है। जिसके अधिपति स्वयं सूर्य तथा यूरेनस हैं। कारक तथा वर्षपति एक होने के कारण आप इस वर्ष सूर्य तथा यूरेनस से दोहरे प्रभाव से प्रभावित हैं। आपका जीवन एक अजीब उतार-चढ़ाव के बीच से होता हुआ दिन-प्रतिदिन सफलता की मंजिल पर पहुंच जाएगा। आप अत्यन्त परिश्रमी तथा मौलिक विचारों वाले होंगे। आपको सामाजिक कार्यों में विशेष सफलता प्राप्त होगी। श्रेष्ठ तिथियां: 1, 10, 19, 28 हैं। सहायक तिथियां: 5, 14, 23 हैं। श्रेष्ठ समय: जिनका जन्म किसी भी वर्ष 19 सितम्बर से 18 दिसम्बर के मध्य 1, 10, 19, 28 तारीखों को हुआ हो। आपके शुभ दिन: रविवार, बुधवार, गुरुवार। वर्जित: जिन व्यक्तियों की जन्मतिथि 26 या 8 हो उनसे व्यापार और वैवाहिक सम्बंध कदापि न करें। घोर शत्रुता वाले अंक हैं।

विशेष: स्वास्थ्य की दृष्टि से आपका यह वर्ष अत्यन्त श्रेष्ठ रहेगा। कार्य तथा व्यवसाय की दृष्टि से आप सर्जरी, प्रशासनिक कार्य, फरातत्व सर्वेक्षण तथा अग्नि तत्व प्रधान कार्य, जहाजरानी के कार्यों, नौसेना तथा जवाहरात सम्बन्धी कार्यों से लाभ तथा इन्हीं क्षेत्रों से सम्बन्धित सर्विस आदि अर्जित कर सकते हैं। मार्च तथा अप्रैल का माह इन सब कार्यों के लिए अत्यन्त सफलतादायक रहेगा। मई तथा जून का माह भी अनेक प्रकार की सफलता दिलायेगा। जुलाई तथा अगस्त का माह नये व्यापार शुरू करेगा। इस दौरान आप आग तथा विद्युत आदि से बचने का प्रयास करें तथा इससे सावधान रहें। सर्विस की दृष्टि से यह माह अत्यन्त लाभप्रद रहेगा। आपको चाहिए कि आप सर्विस हेतु आवेदन अवश्य करें। लेखन और पत्रकारिता में ख्याति प्राप्त करेंगे। सितम्बर तथा अक्टूबर का माह सामान्य ही रहेगा। इस अवधि में खर्च से सावधान रहें तथा अपनी आखों का विशेष ख्याल रखें। नवम्बर तथा दिसम्बर सुख समृद्धि, मान-सम्मान तथा पद व गरिमा की वृद्धि देगा।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -