मिथुन राशि वालों के लिए 5 अक्तूबर का दिन खास, सिंह राशि वाले सतर्क रहें

0
248
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

मिथुन राशि वालों के लिए 5 अक्तूबर का दिन खास रहने वाला है। राशिफल के हिसाब से  इस राशि के लोगों को रिश्‍ते में मान सम्‍मान मिलेगा। साथ ही यश-कीर्ति में इजाफा होगा। वहीं, सिंह राशि वालों पर एक्‍सीडेंट का खतरा मंडरा रहा है। उन्‍हें सतर्क रहने की जरूरत है। आइए विस्‍तार से जानते हैं ज्‍योतिष एक्‍सपर्ट डॉ रचना भारद्वाज के साथ कैसा रहेगा अन्‍य राशिवालों का दिन। 

मेष

आपको मित्रों का सहयोग मिलेगा। एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। मानसिक अशांति,  खिन्नता एवं उदासीनता के कारण आप भटक सकते हैं। यदि कोई विवाद आपका लंबित हो तो उन्हें सफलता मिलने की पूर्ण संभावना रहेगी।

- Advertisement -
वृष

आप रिश्तेदारों के साथ मधुर संबंध बनाने का प्रयास करें, अन्यथा मनमुटाव बड़ेगा। आपकी आर्थिक स्थिति खर्चों के कारण कमजोर रहेगी। वाहन दुर्घटना या अन्य दुर्घटना की संभावना रहेगी।

मिथुन ‍

आपको अपने पारिवारिकजन (कुटुंब) से सहयोग प्राप्त होगा। आपके अधिकारों में वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेगी। आपकी संतान के प्रति प्रेम भावना बढ़ेगी।

कर्क

खुशमिजाज व्यक्तित्व के कारण दूसरे व्यक्ति आप से संबंध बनाने की चाहत रखेंगे। आप में अपने कार्य के प्रति लगन रहेगी एवं रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप नये नये कार्यों में विनियोग करेंगे। आप धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे।

सिंह 

आपके पैर में चोट लगने की संभावना रहेगी। इस समय अध्यात्म से तत्व ज्ञान की वृद्धि होगी। आपको माता का सुख प्राप्त होगा।

कन्या 

बड़े भाई के स्वास्थ्य की तरफ से मानसिक पीड़ा अधिक रहेगी। आपको अपने साझेदारों से धोखा मिलेगा। यदि नेत्रों से संबंधित कोई कष्ट चल रहा है तो उसमें सुधार होगा।

तुला 

आपके पुराने रुके हुए कार्य थोड़े सहयोग से ही पूर्ण होंगे। आपकी रुचि दूध, दही एवं मिष्ठान से युक्त पदार्थों की ओर बढ़ेगी। आप हमेशा सामाजिक क्रिया- कलापों में लिप्त रहेंगे।

 वृश्चिक 

आपको अपने पिता से सहयोग प्राप्त होगा। आपके शत्रु आपको अधिक परेशान करने का प्रयास करेंगे। अपनी शान शौकत के लिए धन व्यय करेंगे।

धनु 

यदि आप किसी शारीरिक रोग से पीड़ित है तो इस समय में कष्ट की वृद्धि होगी। नयी-नयी  योजनाएं बनाकर उन्हें सफल करने में पूर्ण प्रयास करेंगे। आपके अधिक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी।

मकर 

यात्रा में चोरी आदि का भय रहेगा। आपको माता एवं पारिवारिक जनों का सहयोग कम  मिलेगा। आपकी अपनी संपत्ति में वृद्धि होगी।

 कुंभ 

आपको पेट संबंधित विकार रहेंगे। आपकी निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ मिलेगा। आपको अपने गुरु के प्रति निष्ठा एवं भक्ति का भाव पूर्ण रहेगा।

मीन  

बुद्धि, विद्या, ज्ञान की वृद्धि होगी। आपकी गाने-बजाने या संगीत में रुचि बढ़ेगी। आपको छोटे-छोटे कष्ट एवं मानहानि की संभावना रहेगी।

अंक ज्योतिष के अनुसार 

मंगल बुध की युति के साथ आप नूतन  वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। कठिन समस्याओं के समाधान सहज ही प्राप्त हो जाएंगे।  व्यापार में है तो स्थितियां आपके अनुकूल बनेंगी, किसी नवीन व्यापार का शुभारंभ भी हो सकता है। आपके संपर्क क्षेत्र का विस्तार होगा एवं महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मधुर संबंध बनेंगे। यदि  रोजगार की तलाश में हैं तो जल्द ही सफलता प्राप्त होगी। कार्यवश यात्रा करनी पड़ेगी, जो उपयोगी सिद्ध होगी।

पारिवारिक स्तर पर सुख-शांति देखने को मिलेगी। परिवार में किसी मंगल कार्य के होने की प्रबल संभावना है। भूमि, भवन, वाहन का लाभ भी होगा। यदि कोई मामला कोर्ट-कचहरी में चल रहा है तो अपने प्रयासों में तेजी लाएं,  सफलता मिलेगी।

श्रेष्ठ दिनांकः 5, 14, 23  हैं

श्रेष्ठ समयः प्रत्येक कैलेंडर वर्ष का 14 अप्रैल से 21 जून के मध्य

शुभ दिनः शनिवार,  रविवार और शुक्रवार। आप अपने मांगलिक कार्य इन्हीं दिनों संपन्न करें

वर्जितः जिनकी जन्मतिथि 6 और 9 है, उनसे सावधान रहें। घोर शत्रुता वाला अंक हैं

महिलाओं के लिए 

यह वर्ष आपके लिए उपलब्धियां प्रदान करने वाले वाला सिद्ध होगा। यदि लेखन,  कला   साहित्य आदि से जुड़ी है, तो बहुत बड़ी सफलता प्राप्त होगी। परीक्षा प्रतियोगिता के माध्यम से आगे बढ़ने में सफल रहेंगी। विवाह के द्वार पर खड़े हैं तो इस वर्ष निराश नहीं होना पड़ेगा। व्यक्तिगत स्तर पर वाहन का प्रयास भी कर सकती हैं।

छात्रों के लिए  

निस्संदेह विभिन्न स्तरों पर चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। एक तो आप इससे विचलित नहीं होंगें, दूसरा निर्धारित लक्ष्य भी उपलब्ध होंगे। खेल जगत में विशेष रुचि है तो इस क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे। ख्याति की दृष्टि से यह वर्ष अच्छा है। यदि विदेश में शिक्षा, रोजगार पाने के इच्छुक हैं,  तो प्रयासों  में कमी न आने दें, सफलता अवश्य मिलेगी।

5 अक्टूबर 2020 का पंचांग

सूर्योदय- 6:12

सूर्यास्‍त- 5:58

मास-  आश्विन कृष्ण अधिक पक्ष

तिथि- तृतीया सुबह 10:03 बजे तक तत्पश्चात चतुर्थी

नक्षत्र- भरणी दोपहर 2:56 बजे तक तत्पश्चात कृतिका

योग- वज्र रात्रि 12:03 बजे तक तत्पश्चात सिद्धि

करण-  विश्टि

राशि- चंद्रमा मेष राशि में रात्रि 9:41 बजे तक  तत्पश्चात वृष राशि में

यहां जानें आज का अशुभ समय  

राहु काल– सुबह 7:40 बजे से सुबह 9:09 बजे तक (कोई नया काम शुरू करने से बचें)

- Advertisement -