कुंभ राशि के लोग आवश्यक न हो तो यात्रा टाल दें, जानिए राशिफल

0
133
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

कुंभ राशि के लोग आवश्यक न हो तो यात्रा टाल दें। ग्रह दशा आज उनके अनुकूल नहीं है।के लोग कुंभ राशि  ज्यादा जरूरी हो तो गणेश जी के दर्शन-पूजन कर ही यात्रा आरंभ करें। कुंभ वाले ही सतर्क रहें। राशिफल के हिसाब से 6 अक्‍टूबर, 2020 का दिन कर्क राशि वालों के लिए खास होने वाला है। आज इस राशि वालों को मानसिक शांति व सफलता मिलेगी।  वहीं, कुम्भ राशि वालों को आर्थिक हानि होने का भी भय रहेगा। उन्‍हें सतर्क रहने की जरूरत है। आइए विस्‍तार से जानते हैं ज्‍योतिष एक्‍सपर्ट डॉ रचना भारद्वाज के साथ कैसा रहेगा अन्‍य राशिवालों का दिन। सबसे पहले आज का पंचांग।

आज का पंचांग (6 अक्टूबर 2020) 

संवत 2077, शाक: 1942

- Advertisement -

सूर्योदय- प्रातः 6:13 बजे से

सूर्यास्‍त- सायं 5:57 बजे तक

मास-  आश्विन कृष्ण अधिक पक्ष

तिथि-  चतुर्थी सुबह 12:33 बजे तक तत्पश्चात पंचमी

नक्षत्र–  कृतिका सायं  5:54 बजे तक तत्पश्चात रोहिणी

योग-   सिद्धि रात्रि 12:54 बजे तक तत्पश्चात व्यतिपात

करण-    बालव

राशि-   चंद्रमा वृष राशि में भ्रमण करेगा

यहां जानें आज का  शुभ-अशुभ समय  

शुभ मुहूर्त–  सुबह 10:45 बजे से दोपहर 01:15 बजे तक

राहु काल–  दोपहर 3:01 से सायं 4:29 बजे तक

6 अक्टूबर 2020 का राशिफल 

मेष 

आज भूमि खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा। ससुराल पक्ष से धन प्राप्त होने की संभावना है। वाणी में मधुरता एवं संयम रखें।

वृष 

मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। पत्नी की ओर से हार्दिक लाभ मिलेगा। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी।

मिथुन  

धन की हानि होने की संभावना रहेगी। कोई भी कार्य करें, साझेदारी से करें। अन्यथा ना करें। मानसिक तनाव से बचें।

कर्क 

आपका मन शांत रहेगा। अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। आप के अथक प्रयास से इच्छा की पूर्ति होगी।

सिंह 

छोटी बहन के पुत्र से सुख मिलेगा। भौतिक सुख के साधनों की खरीदारी का योग बनेगा। नौकरी के प्रयास सफल होंगे।

कन्या 

भतीजे का सहयोग मिलने की संभावना रहेगी। सहनशक्ति की वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य में रुचि अधिक रहेगी।

तुला 

व्यापार में किसी मित्र से धोखा मिलने की संभावना है। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। बड़ी बहन के पुत्र के स्वास्थ्य की तरफ से मानसिक तनाव रहेगा।

वृश्चिक

धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होने का योग बनेगा। आपका मन गलत कार्यों से दूर रहेगा। आपको अपने ही किसी बुजुर्ग व्यक्ति का आशीर्वाद मिलेगा।

धनु 

किसी विशेष दुर्घटना से बचेंगे। विदेश यात्रा की संभावना बनेगी। आप किसी बड़ी हानि से बचेंगे।

मकर 

वैवाहिक सुख एवं आनंद उपभोग करेंगे। आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा।

कुंभ  

यात्रा ना करें,  दुर्घटना हो सकती है। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो गणेश जी के दर्शन करके घर से निकलें। व्यापार में नए और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। आज जमीन का सौदा ना करें, आर्थिक हानि हो सकती हैं।

मीन 

स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। भाई से शुभ समाचार मिलने के संकेत रहेंगे।

अंक ज्योतिष के अनुसार

नूतन वर्ष प्रवेश के दिन चंद्रमा और सूर्य के मध्य सुंदर त्रिकोण बन रहा है। यह संयोग आपको इस वर्ष बड़ी शुभ परिणाम प्रदान करेगा। वर्तमान नौकरी व्यवसाय में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आपके अधिकार क्षेत्र में वृद्धि होगी। आय में वृद्धि और आय का अन्य स्रोत भी उपलब्ध हो सकता है। यदि रोजगार की तलाश में हैं, तो अपने प्रयासों में तीव्रता लाए जल्दी सफलता मिलेगी। यदि राजनीति,  सामाजिक संस्थान या अन्य किसी ऐसे क्षेत्र से जुड़े हैं, तो यह वर्ष सफलता देने में भी सक्षम है। आपको अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का सही मंच प्राप्त होगा। यदि विदेश जाने के इच्छुक हैं   तो आपको निस्संदेह सफलता प्राप्त होगी। यदि कोई मामला कोर्ट कचहरी में लंबित है,  तो उसके आपके पक्ष में निर्धारित होने की पूर्ण संभावना है।

श्रेष्ठ तिथियां- 6, 15,  24  हैं ।

श्रेष्ठ समय- प्रत्येक कैलेंडर वर्ष में 15 अक्टूबर से 24 नवंबर के मध्य।

शुभ दिन- सोमवार मंगलवार शुक्रवार। आप अपने शुभ कार्य इन्हीं दिनों संपन्न करें।

वर्जित–  जिनकी जन्मतिथि 9 है,  उनसे सावधान रहें।

विशेष– यूं तो आप में अनेक क्षमताएं हैं, लेकिन अगर आप होटल,  पर्यटन, विलासिता पूर्ण वस्तुओं के क्षेत्र में काम करें,  तो शिखर की सफलता प्राप्त होगी।

महिलाओं के लिए 

आपके लिए यह वर्ष विशेष रूप से उत्तम है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। यदि नौकरी व्यवसाय में है,  तो सफल रहेंगी और यदि खोज में है,  यह कार्य भी जल्द ही संपन्न होगा। विवाह की इच्छुक हैं,  तो मार्च से पूर्व विवाहित हो जाएंगी।

छात्रों के लिए 

महत्वपूर्ण परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी में रत है,  तो सफलता मिलेगी। यदि सरकारी बैंक,  न्यायालय में रोजगार खोज रहे हैं, तो निराश नहीं होना पड़ेगा। अपनी ओर से भी कमी ना आने दे।  खेल रंगमंच, वाद-विवाद आदि से जुड़े हैं,  तो आपके प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी।

 

- Advertisement -