जानिए 4 अक्टूबर 2020 का राशिफल और पंचांग

0
184
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

आज का पंचांग

4 अक्टूबर 2020 संवत 2077 शाक: 1942 सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु सूर्योदय प्रात 6:12 बजे से सूर्यास्त सायं  5:59 बजे तक आश्विन कृष्ण अधिक पक्ष द्वितीया सुबह 7:27 बजे तक तत्पश्चात तृतीया, दिन रविवार, नक्षत्र अश्वनी सुबह 11:52 बजे तक तत्पश्चात भरणी, योग: हर्षण रात्रि 11:05 बजे तक  तत्पश्चात वज्र, करण: गर, चंद्रमा मेष राशि में भ्रमण करेगा ।

राहुकालः सायं 4:31 बजे से सांय 5:59 बजे तक, कल राहु काल सुबह 7:40 बजे से सुबह 9:09 बजे तक रहेगा ।

- Advertisement -

4 अक्टूबर 2020 का राशिफल

मेषः खोई हुई वस्तु की मिलने की संभावना है। आज जमीन का सौदा करना आपके लिए शुभ रहेगा। सगे संबंधी की पार्टी में जाने का योग बनेगा।

वृषः मौसी पक्ष की वजह से तनाव की संभावना अधिक रहेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त नहीं होगा। यात्रा में परेशानियां अधिक रहेगी।

मिथुनः सफलता के लिए संतान द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। वाणी में मधुरता एवं संयम रखें। पदोन्नति होने की संभावना है।

कर्कः सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

सिंहः अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी। शान शौकत दिखावे में विश्वास नहीं करेंगे।  भाग्य की दृष्टि से लाभप्रद रहेगा।

कन्याः संचित धन का लाभ हो सकता है। अधिक प्रयासों के बावजूद भी इच्छा की पूर्ति नहीं हो पाएगी। अपने पितरों का ध्यान करके घर से निकले अन्यथा परेशानी हो सकती है।

तुलाः आपका मन अच्छे कार्यों के प्रति विचार करेगा। नौकरी के प्रयास सफल होंगे। अदालती झगडों से बचाव होगा।

वृश्चिकः अच्छे कार्यों में धन द्वारा सहयोग करेंगे। धार्मिक कार्य में रुचि अधिक रहेगी। कर्ज़ मिलने की संभावना है।

धनुः आपके अधिकारों की वृद्धि होगी, जिम्मेदारी बढ़ेंगी। बड़ी बहन के पुत्र का सहयोग एवं सुख मिलेगा। संतान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मकरः  व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। घर में किसी बुजुर्ग व्यक्ति को शारीरिक पीड़ा होने की संभावना रहेगी। आज वाहान नहीं खरीदें अन्यथा दुर्घटना अधिक होगी।

कुंभः रुके कार्यों में गति आएगी। आप किसी बड़ी हानि से बचेंगे। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

मीनः आप किसी विशेष वस्तु का नाश होने से बचाएंगे। संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

अंक ज्योतिष के अनुसार 

यदि आपका जन्म आज या आज की तिथि में किसी भी कैलेंडर वर्ष में हुआ हो तो आप मौलिक सूझ भुझ के धनी है। आप में एक और गुण है कि आप दूसरों से काम निकलवाना जानते हैं। येन केन प्रकारेण कार्य करवाने की क्षमता है। आपके कार्यों में नवीनता तथा मौलिकता अवश्य होती है। प्रौढ़ावस्था में संपन्नता बढ़ने के साथ कला, संगीत तथा  साहित्य में रुचि बढ़ जाती है। कर्मप्रधान व्यक्ति के होते हुए भी आप पूर्ण आस्थावान रहते हैं। अत्यधिक आस्थावान होते हुए भी ढोंगी या अंधविश्वासी नहीं होते हैं। ईश्वर एवं धर्म के प्रति विशेष लगाव रहता है। आप जैसे व्यक्ति के अच्छे मित्र होते हैं। आपकी उन्नति में गोमेद, श्वेत एवं भूरे  वस्त्र तथा वस्तुएं सहायक होंगी।

श्रेष्ठ दिनांकः 4,  13,  22,  31

सहायक दिनांकः  1, 10, 19,  28

जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष 21 दिसंबर से 19 फरवरी के मध्य 4 , 13,  22,  31 तारीख को हुआ हो वह आपके लिए निष्ठावान व उपयोगी सिद्ध होंगे। जीवनसाथी,  प्रेमिका , मित्र, सहयोगी, कर्मचारी का चयन करते समय ध्यान दें।

शुभ दिनः सोमवार मंगलवार और शुक्रवार। आप अपने शुभ कार्य इन्हीं दिनों संपन्न करें।

 वर्जितः जिनकी जन्म तिथि 8 है,  उनसे सावधान रहें , घोर शत्रुता वाला अंक है।

विशेषः आप में  अद्भुत क्षमताओं का भंडार हैं। आप मिट्टी से भी सोना बना लेने में चतुर हैं। फिर भी यदि आप लोहे का व्यापार, केमिकल,  होटल , वनस्पति तेल, प्रकाशन, कारखाना,  कलपुर्जे के उद्योग में उतरते हैं, तो शिखर की सफलता प्राप्त करेंगे। आपकी प्रगति से 23, 24 वर्ष की आयु से प्रारंभ होती है। प्रगति का द्वितीय चरण 32,  33 की आयु में होता है। जीवन का सर्वाधिक महत्वपूर्ण काल आयु के 50 से 56 वर्ष के मध्य में होता है। इस अवधि में अपने जीवन के शिखर पर होते हैं।

- Advertisement -