मिथुन के सितारे आज बुलंद रहेंगे, मकर राशि वाले सतर्क रहें

0
335
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

मिथुन के सितारे आज बुलंद रहेंगे। मकर राशि वाले सतर्क रहें। 15 फरवरी 2021 का राशिफल यही संकेत दे रहा है। मिथुन राशि वालों के लिए शुभ दिन होगा। राशिफल के मुताबिक मिथुन राशि वाले भूमि के व्यापार में सफल रहेंगे। जमीन से संबंधित कार्य में सफलता प्राप्त होने की संभावना रहेगी। व्यापार में किए गए नए प्रयास और नई योजनाएं भी सफल रहेंगी। आर्थिक लाभ मिलेगा और संचित धन में भी वृद्धि होने की संभावना रहेगी। वहीं मकर राशि वाले व्यक्तियों को आज के दिन दुर्घटना होने की संभावना रहेगी। वाणी से अनर्गल शब्दों का प्रयोग न करें, अन्यथा मानसिक तनाव रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा अन्य राशि वालों का आज का दिन।

15 फरवरी 2021 का पंचांग

सूर्योदयः  प्रात: 6:40 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) प्रातः 6:09 बजे, सूर्योदयः (बिहार) प्रातः 6:12 बजे, सूर्यास्तः सायं 6:9  बजे तक, मासः माघ शुक्ल पक्ष, तिथि: चतुर्थी रात्रि अंत 3:36 बजे तक तत्पश्चात् पंचमी, दिनः सोमवार, नक्षत्र: उत्तरा भाद्रपद सायं 6:29 बजे तक तत्पश्चात् रेवती, योगः साध्य रात्रि अंत 1:18 बजे तक तत्पश्चात् शुभ, करणः वणिज, राशि: चन्द्रमा मीन राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समयः सुबह 09:50 बजे से सुबह 11:11  बजे तक, राहुकालः सुबह 08:24 बजे से सुबह 09:48 बजे तक

- Advertisement -

15 फरवरी 2021 का राशिफल 

मेषः- यात्रा न करें, दुर्घटना हो सकती हैं। अगर यात्रा करना जरुरी हो तो गणेश जी के दर्शन कर के घर से निकलें। विदेश यात्रा में भी कष्ट रहेगा। आपकी माता को कष्ट होगा या माता से दूर जाना पड़ सकता है।

वृषः- स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। यदि भाई-बहिन से कोई पुराना मन-मुटाव चला आ रहा है तो सम्बन्धों में सुधार होगा।

मिथुनः- आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ रहेगा। व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। इस समय में आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने का योग बन सकता है।

कर्कः- मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। इस समय में आपके जीवन में सुख, शान्ति, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होगी।

सिंहः- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद। ससुराल पक्ष से धन हानि हो सकती हैं। आप अनावश्यक कार्यो में व्यय करंेगें।

कन्याः- आपका मन शान्त रहेगा, अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। पत्नि की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। आज आपको हर क्षेत्र में लाभ की प्राप्त होगी।

तुलाः- छोटी बहिन के पुत्र से सुख मिलेगा। क्रूर कार्य से बचे अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है तो आप सफल होगें।

वृश्चिकः- भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। आज बोलने की अच्छी क्षमता होगी।

धनुः- राशिफल के मुताबिक नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरों से धोखा मिल सकता है अतः सचेत रहें। आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।

मकरः- राशिफल के मुताबिक धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने का योग बनेगा। सहन शक्ति की वृद्धि होगी। नये प्रेम सम्बन्ध स्थापित करने का प्रयास करेंगे।

कुम्भः- किसी विशेष दुर्घटना से बचेंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको मानसिक चिन्ताएं अधिक रहेंगी।

मीनः- वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। आपका मन गलत कार्यो से दूर रहेगा। आपकी शिक्षा की ओर रूचि बढेगी एवं नये कार्य सीखने की इच्छायें प्रबल होगी।

अंक ज्योतिष के अनुसार

चन्द्रमा और मंगल के मध्य सेक्सटाइल अर्थात 60 अंश से संयोग बन रहा हैं। यह वर्ष आपको महत्वपूर्ण परिणाम प्रदान करेगा। वर्तमान स्थितियों में सुखद परिवर्तन आयेगा। अपनी योजनाओं को व्यवहार में लाने में सफल रहेंगे। यदि रचनात्मक कार्यों, जैसे कला, साहित्य, खेल जगत आदि से जुड़े हैं तो आपको आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। नौकरी व्यवसाय के क्षेत्र में मनोकूल स्थितियां निर्मित होंगी। नौकरी में पदोन्नति की संभावना है। यदि नौकरी में परिवर्तन करना चाह रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी। व्यवसाय में हैं तो नवीन साझेदारी में प्रवेश कर सकते हैं। निर्यात से जुड़े हैं या इस क्षेत्र में आना चाह रहे हैं तो आपको परिणाम बहुत अच्छे मिलेंगे। पारिवारिक वातावरण कुल मिलाकर अच्छा रहेगा और परिवार में मंगल कार्य सम्पन्न होने की संभावना है।

आपकी उन्नति में हीरा, सफेद एवं आसमानी नीले रंग की वस्तु व वस्त्र सहायक होंगे। हीरा शुक्रवार के दिन दाहिने हाथ की उंगली में धारण करना चाहिए। श्रेष्ठ तिथियां: 6, 15, 24 हैं। सहायक तिथियां: 9, 18, 27 हैं। श्रेष्ठ समय: 15 अक्टूबर से 29 नवम्बर की 6, 15, 24 तारीखों में जन्मे व्यक्ति निष्ठावान सहायक, मित्र, प्रेमिका, जीवन साथी, अधीनस्थ कर्मचारी सिद्ध होते हैं। वर्जित: आप 9 अंक के व्यक्ति से सावधान रहें। इनमें 27 और 18 तारीखों की जन्म तिथि वाले लोग आते हैं। इन तारीखों में जिनका जन्म हुआ हो, उनसे विवाह एवं व्यापारिक संबंध कदापि न करें। बुध, वृहस्पति और शनि के दिन शुभ नहीं हैं।

विशेष: आप में अनेक क्षमताएं हैं, यदि आप पर्यटन, होटल, सौन्दर्य प्रसाधन, विलासितापूर्ण वस्तुएं और एक्साइज आदि का कार्य करते हैं शिखर की सफलता अर्जित कर सकते हैं। अक्टूबर का माह आपको मिश्रिण परिणाम प्रदान करेगा। कोई ऐसा कार्य बनते-बनते बिगड़ सकता है, जिस पर आपने काफी ऊर्जा और ध्यान लगाया हो।

यह भी पढ़ेंः राशिफलः वृष राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम है(Opens in a new browser tab)

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करें- रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -