PARADISE संस्था ने एक ग़ैर सरकारी स्कूल में कंप्यूटर लैब खोला

0
141
PARADISE संस्था ने एक ग़ैर सरकारी स्कूल में कंप्यूटर लैब की स्थापना की है। PARADISE संस्था पहले भी सेवा के कई काम करती रही है।
PARADISE संस्था ने एक ग़ैर सरकारी स्कूल में कंप्यूटर लैब की स्थापना की है। PARADISE संस्था पहले भी सेवा के कई काम करती रही है।

रांची। PARADISE संस्था ने एक ग़ैर सरकारी स्कूल में कंप्यूटर लैब की स्थापना की है। PARADISE संस्था पहले भी सेवा के कई काम करती रही है। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में लगभग  550 विद्यार्थी पढ़ते हैं। यह विद्यालय भारतीय शिक्षा पद्धति पर आधारित भारतीय संस्कृति, परंपरा को आगे रख कर ग्रामीण बच्चों को मानवीय मूल्यों पर आधारित उच्च गुणवत्ता की शिक्षा प्रदान करता है। इसी विद्यालय में स्वयंसेवी संस्था PARADISE ने कंप्यूटर लैब खोला है।

इस स्कूल के अधिकतर विद्यार्थी बहुत ही गरीब परिवारों से आते हैं। ये सभी स्कूल के आसपास के खेतिहर और मजदूर वर्ग के परिवारों के बच्चे हैं। स्कूल में इनसे नाम मात्र की फीस ली जाती है, परंतु इस राशि से विद्यालय की रोजमर्रा की ज़रूरतें ही बड़ी मुश्किल से पूरी हो पाती है।

- Advertisement -

कोशिश की जा रही है कि यहां के बच्चों को हिन्दी माध्यम से कक्षा 10 तक जैक बोर्ड के माध्यम से शिक्षित किया जाए और परीक्षा में सम्मिलित कराया जाए। विद्यालय का भवन अपना है। विद्यालय में अब तक कंप्यूटर शिक्षा की व्यवस्था नहीं थी।. यदि कंप्यूटर शिक्षा भी दी जा सके तो शिक्षा की गुणवत्ता में बहुत सुधार हो सकता है और  उससे जैक बोर्ड की निर्धारित मानदंडों को पूरा किया जा सकता है। इसी सोच के साथ PARADISE ने स्कूल में कंप्यूटर लैब खोलने की व्यवस्था की है।

इस विद्यालय में बच्चों को कंप्यूटर की शिक्षा देने के लिए 8 डेस्कटॉप, एक प्रिंटर और दो बड़ी बैटरी व एक इनवर्टर संस्था द्वारा उपलब्ध कराया गया है। विद्यालय प्रबंधन फर्नीचर वगैरह की व्यवस्था करेगा। इस पर कुल लागत लगभग डेढ़ लाख रुपए आयी है। यह स्कूल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, ग्राम- बिनगांव, कर्रा, जिला- खूंटी में है। रांची से इसकी दूरी 18 -20 कि.मी. है। संस्था के सचिव आलोक पोद्दार ने इस काम में सहयोग करने वाले सभी दानदाताओं का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि लोगों की सहायता के बिना यह मुमकिन नहीं था। यह सोसायटी पंजीकरण अधिनियम, 1860 के तहत पंजीकृत सोसायटी है।

पोद्दार ने बताया कि मई 2019 में समान विचारधारा वाले दोस्तों द्वारा संस्था की स्थापना की गयी। संस्था भारत में गरीबों को राहत देने, चिकित्सा राहत, शिक्षा और सामान्य सार्वजनिक उपयोगिता की किसी भी अन्य वस्तु की उन्नति के लिए काम करती है। धर्म, जाति, रंग, पंथ या लिंग के किसी भी भेद के बिना यह काम किया जाता है। कोई धार्मिक, कोई अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वित्त पोषित ट्रस्ट और कोई समुदाय आधारित गतिविधि संस्था में नहीं की जाती है। संस्था अपने सदस्यों से जुड़ने और ऑनलाइन भुगतान के माध्यम से धन जुटाने के लिए व्हाट्सएप के केवल डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करती है। इवेंट आमंत्रण, अपडेट आदि केवल व्हाट्सएप पर भेजे जाते हैं। प्रौद्योगिकी का उपयोग कई वंचितों के जीवन को प्रभावित करने के लिए किया जा रहा है।

संस्था हर महीने ऐसे गैर सरकारी संगठन को सहायता के लिए चुनती है, जो सचमुच में समाज में एक उल्लेखनीय काम कर रही होती है और उसे सही मायनों में वित्तीय सहायता की जरूरत है। इसके साथ ही पोद्दार ने PARADISE की मासिक गतिविधि में योगदान देने के लिए और अधिक दाताओं को आमंत्रित किया है। वर्तमान में संस्था से 150 से अधिक दानदाता जुड़े हैं और आने वाले महीनों में इस संख्या को बढ़ाने का लक्ष्य है। अंशदान राशि 1,000 रुपये प्रति माह है। सोसाइटी की सदस्यता हेतु मोबाइल नंबर 9431115330 और 82926 97444 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह भी पढ़ेंः कृषि कानून अच्छा तो है, पर उसमें कुछ खामियां भी हैं(Opens in a new browser tab)

- Advertisement -