केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का पटना एयरपोर्ट पर हुआ विरोध

0
207
केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद (फाइल फोटो)
केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद (फाइल फोटो)
PATNA AIRPORT PER BJP WORKERS APAS MEIN BHIRE PATNA SAHEB BJP UMEEDWAR RAVISHANKER KO KALA JHANDA DIKHAYA

पटना। पटना साहिब से लोकसभा चुनाव लड़ने का टिकट मिलने के बाद पहली बार केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद मंगलवार को पटना आये। तय था कि वह पार्टी आफिस जाएंगे और पदाधिकारियों-नेताओं से मिलेंगे। एयरपोर्ट पर पहुंचते ही सिर मुंडाते ओले पड़ गये। भाजपा के राज्यसभा सांसद रविंद्र कुमार सिन्हा (आरके सिन्हा) के समर्थकों ने रविशंकर प्रसाद को काले झंडे दिखाये और नारेबाजी की। दोनों के समर्थकों में हल्की झड़प भी हो गयी।

तनातनी की वजह यह है कि आरके सिन्हा पटना साहिब सीट से चुनाव लड़ना चाहते थे। भाजपा ने उन्हें टिकट नहीं दिया। उनके समर्थक कहते हैं कि पार्टी ने उनके साथ नाइंसाफी की है। आरके सिन्हा सेक्योरिटी एजेंसी चलाते हैं। इसके माध्यम से उन्होंने बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार दिया है।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः आरा के रण में राजकुमार सिंह को घेरने की विपक्ष की कवायद

जिस दिन पटना साहिब के लिए रविशंकर प्रसाद के नाम की घोषणा हुई, उसी दिन से उनके समर्थक नाराज हैं। पहले तो प्रेस कांफ्रेंस कर कायस्थ समाज के लोगों ने आरके सिन्हा को टिकट न देने पर भाजपा के प्रति असहयोग की चेतावनी दी। आज वही नाराजगी एयरपोर्ट पर मुखरित हुई।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस सत्ता में आई तो गरीबों को 72000 सालाना देंगेः राहुल गांधी

पटना साहिब सीट से पिछली बार शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा के टिकट पर चुनाव जीता था। केंद्र में मंत्री पद न मिलने से वे खफा थे। उनकी नाराजगी का आलम यह था कि पार्टी में नाराज चल रहे यशवंत सिन्हा के सुर में सुर मिला कर वह मोदी सरकार की मुखर आलोचना करने लगे। यहां तक मोदी के खिलाफ बने विपक्षी दलों के मोरचे की कोलकाता में हुई सभा में भी वह शामिल हुए। तभी से यह बात साफ हो गयी थी कि शत्रुघ्न सिन्हा को इस बार पार्टी टिकट नहीं देगी।

यह भी पढ़ेंः भाजपा को खरी खोटी सुनाने वाली अन्नपूर्णा देवी अब गुणगान कर रहीं

आरके सिन्हा इस अवसर का लाभ उठाने के लिए पार्टी की गतिविधियों में खुल कर शामिल होने लगे। नरेंद्र मोदी के पटना आगमन पर उन्होंने पोस्टर-बैनर के जरिये अपनी ताकत का एहसास भी कराया। लेकिन पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया।

यह भी पढ़ेंः भाजपा की हुईं अन्नपूर्णा देवी, कोडरमा की सीट से उतरेंगी मैदान में

उधर भाजपा से बेटिकट हुए शत्रुघ्न सिन्हा कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब से चुनाव लड़ने को बेताब हैं। वैसे कांग्रेस ने अभी तक हरी झंडी नहीं दी है, लेकिन माना जा रहा है कि दो-तीन दिन में इसकी घोषमा हो जाएगी।

यह भी पढ़ेंः सुशील मोदी की शत्रुघ्न को सलाह, इस उम्र में अब और फजीहत ठीक नहीं

- Advertisement -