कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तित्व में निखार लाएगा

0
190
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

कन्या राशि वालों के लिए 12 अक्तूबर का दिन व्यक्तित्व में निखार लाने वाला है। आज इस राशि वालों को आर्थिक  लाभ प्राप्त होगा।  वहीं, आज का दिन  कर्क राशि वालों में मानसिक कष्ट  होने का भय रहेगा। उन्‍हें सतर्क रहने की जरूरत है। आइए, विस्‍तार से जानते हैं ज्‍योतिष एक्‍सपर्ट डॉ रचना भारद्वाज के साथ कैसा रहेगा अन्‍य राशिवालों का दिन। सबसे पहले देखते हैं 12 अक्तूबर का पंचांगः

12 अक्टूबर 2020 का पंचांग

सूर्योदय- प्रातः 6:16 बजे से

- Advertisement -

सूर्यास्‍त- सायं 5:51 बजे तक

मास-  आश्विन कृष्ण अधिक पक्ष

तिथि-  दशमी सायं  04:38 बजे तक तत्पश्चात एकादशी   , दिन सोमवार

नक्षत्र- अशलेषा रात्रि अंत 12:29 बजे तक तत्पश्चात मघा

योग- साध्य  रात्रि 08:35 बजे  तक तत्पश्चात शुभ

करण-  विश्टि

राशि- चंद्रमा कर्क राशि में  रात्रि 12:29 तक रहेगा , तत्पश्चात सिंह राशि में  ।

यहां जानें आज का शुभ-अशुभ समय  

शुभ मुहूर्त-  सुबह 09:00 बजे से 10:30 बजे तक

राहुकाल- सुबह 07:43 बजे से  सुबह 09:10 बजे तक रहेगा

12 अक्टूबर 2020 राशिफल 

मेष

सहनशीलता से कार्य करें, अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन लाभप्रद रहेगा। सामाजिक प्रशंसा में वृद्धि होगी।

वृष 

आपके परिवार से शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। आपके ऊपर आज पितरों की विशेष कृपा रहेगी। अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें, कार्य में सफलता मिलेगी।

मिथुन 

स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। अदालती झगड़ों से बचाव होगा। संचित धन का लाभ हो सकता है।

कर्क 

इसी वस्तु की हानि होने के संभावना है। कर्ज मिलने की कोई संभावना नहीं है। आपके मन में नकारात्मक विचार आएंगे।

सिंह 

रूके हुए धन की प्राप्ति की प्रबल संभावना है। संतान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अच्छे कार्य में आप धन द्वारा सहयोग करेंगे।

कन्या 

व्यापार में कुछ नए परिवर्तन की योजनाएं बनाएंगे। भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। आपके अधिकारों की वृद्धि होगी,  जिम्मेदारी बढ़ेगी।

तुला 

पूजा-पाठ-सत्संग में रुचि बढ़ेगी। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता की संभावना दिखायी दे रही है।

वृश्चिक

गुरुजी का आशीर्वाद के बिना नये कार्य में सफलता नहीं मिलेगी। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा नहीं रहेगा।

धनु

अपने जीवन साथी के साथ आपका प्रेम प्रसंग अच्छा रहेगा। सगे-संबंधी की पार्टी में जाने का योग है। आप किसी विशेष वस्तु का नाश होने से बचाएंगे।

मकर 

आपको किसी से कर्ज लेना पड़ सकता है। यात्रा में  सुख का आनंद प्राप्त होगा। खोई हुई वस्तु के मिलने की संभावना है।

कुंभ  

प्रतियोगिता में सफलता की प्राप्ति होगी । पदोन्नति होने की संभावना है। मौसी के पक्ष से लाभ प्राप्त होगा। दिन आशातीत रहने की संभावना है

मीन 

जायदाद संबंधी सौदे में लाभ की संभावना नहीं है। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। संतान की सफलता के मार्ग में कुछ रुकावटें आएंगी।

अंक ज्योतिष के अनुसार

यदि आपका जन्म आज या आज की तिथि में किसी भी कैलेंडर वर्ष में हुआ है तो आप व्यवहार कुशल हैं। आप जो भी बात कहते हैं, ठोस प्रमाणो के साथ तथा अनुभव की कसौटी पर कसी हुई होती है। इस कारण आपकी बात के वजन से कोई व्यक्ति आपकी बात का मजाक नहीं उड़ा पाता। आपकी बातचीत सुनकर अपरिचित भी व्यक्ति आपका मित्र बन जाता है। आप में नेतृत्व की क्षमता है। जिस क्षेत्र में रहते हैं,  उस क्षेत्र का नेतृत्व करते हैं। व्यर्थ  में किसी के कार्यों में हस्तक्षेप नहीं करते। व्यवहार कुशल होते हुए भी आप भावुक व्यक्ति हैं, जिस कारण प्राय: आपको नुकसान देने वाले लोग मिलते रहते हैं। आपकी उन्नति में गुलाबी वस्त्र,  वस्तुएं  तथा माणिक सहायक होगा। लेकिन जो लोग हृदय रोग से ग्रस्त हों, वे माणिक धारण न करें।

श्रेष्ठ तिथियां- 1, 10, 19,  28

सहायक तिथियाँ- 4, 13, 22, 31

श्रेष्ठ समय- प्रत्येक कैलेंडर वर्ष में 21 सितम्बर  से 20 नवंबर के मध्य जिन व्यक्तियों का जन्म 21 सितंबर से 20 नवंबर के मध्य 1, 10, 19,  28 तारीख में हुआ हो,  वे आपके अच्छे मित्र,  प्रेमी,  प्रेमिका,  सहायक सिद्ध होंगे।

शुभ  दिन- रविवार,  मंगलवार  और बुधवार। आप अपने शुभ कार्य इन्हीं दिनों में संपन्न करें।

वर्जित- जिनकी जन्मतिथि 5 और 6  है, उनसे सावधान रहें। घोर शत्रुता वाला अंक है। विवाह और व्यापारिक संबंध कदापि न करें।

विशेष- आप में अनेक क्षमताएं हैं, जिससे किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं।  लेकिन यदि  आप पत्रकार,  राजनेता व धार्मिक नेता  है और चावल, चीनी, सप्लाई, केमिकल,  ऊर्जा,  प्रकाशन आदि का व्यापार करते हैं तो निश्चय ही सफलता प्राप्त कर सकते हैं। नवंबर तक पारिवारिक दायित्व  की पूर्ति  करने में सफल होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा में किया जा रहा श्रम सार्थक होगा। व्यावसायिक मामलों में आशातीत  सफलता मिलेगी। दिसंबर से जून के मध्य  रचनात्मक कार्य में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास सार्थक होंगे।  जुलाई से  सितंबर के मध्य व्यर्थ की भाग-दौड़, संतान की समस्या और कुछ शारीरिक परेशानी रहेगी।

महिलाओं के लिए 

घर-परिवार की दृष्टि से यह वर्ष अच्छा है। यदि कार्यरत है तो उन्नति के समुचित अवसर प्राप्त होंगे। जमीन जायदाद व वाहन का क्रय कर सकती हैं। रचनात्मक कार्यों जैसे लेखन,  कला, साहित्य आदि निस्संदेह सराहनीय रहेंगे।

छात्रों के लिए 

यह वर्ष आपके लिए शुभ सिद्ध होगा। यदि महत्वपूर्ण परीक्षा प्रतियोगिता में सम्मिलित हो रहे हैं तो अपनी ओर से कमी न होने दें, सफलता अवश्य मिलेगी। आपकी प्रतिभा का लोग भी ठीक से मूल्यांकन करने लगेंगे।

- Advertisement -