मीन राशि वालों को मिलेगी मन की शांति, कन्या राशि वालों को होगा कष्ट

0
194
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।
दैनिक राशिफलः मेष, वृष, मिथुन, कर्क राशि वालों के लिए आज (9 अप्रैल 2021) का दिन शुभ है। सिंह राशि वाले व्यक्तियों में कार्य करने का उत्साह रहेगा।

मीन राशि वालों को मिलेगी मन की शांति। कन्या राशि वालों को मानसिक कष्ट होगा। 13 अक्टूबर 2020 के राशिफल में यही दिखता है। 13 अक्‍टूबर, 2020 का दिन मीन राशि वालों के लिए मानसिक शांति लाने वाला है। आज इस राशि वालों को आर्थिक  लाभ प्राप्त होग।  वहीं, आज का दिन भी कन्या  राशि वालों को मानसिक कष्ट  होने का भय रहेगा। उन्‍हें सतर्क रहने की जरूरत है। आइए विस्‍तार से जानते हैं ज्‍योतिष एक्‍सपर्ट डॉ रचना भारद्वाज के साथ, कैसा रहेगा अन्‍य राशिवालों का दिन। सबसे पहले देखते हैं आज का पंचांगः

आज का पंचांग

सूर्योदय- प्रातः 6:17 बजे से

- Advertisement -

सूर्यास्‍त- सायं 5:50 बजे तक

मास-  आश्विन कृष्ण अधिक पक्ष

तिथि-  एकादशी दोपहर 2:34 बजे तक तत्पश्चात द्वादशी,  दिन मंगलवार

नक्षत्र- मघा रात्रि 10:52 बजे तक तत्पश्चात पूर्व फाल्गुनी।

योग- शुभ सायं  5:39 तक तत्पश्चात शुक्ल ।

करण-  बालव

राशि- चन्द्रमा  सिंह राशि में भ्रमण करेगा  ।

यहां जानें आज का शुभ-अशुभ  समय  

शुभ मुहूर्त-  सुबह 10:50 से दोपहर 1:15 तक रहेगा

राहुकाल- दोपहर  02:57 बजे से  सायं 4:23 बजे तक रहेगा

कल राहु काल- दोपहर 12:03 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रहेगा

13 अक्टूबर 2020 का राशिफल 

मेष

आपके अधिकारों में वृद्धि होगी,  जिम्मेदारी बढ़ेगी। आज जमीन का सौदा करना आपके लिए शुभ रहेगा। संतान का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृष

व्यापार में कड़ी मेहनत के बाद सफलता मिलेगी। भाइयों का सहयोग प्राप्त नहीं होगा। आज वाहन नहीं खरीदें अन्यथा दुर्घटना अधिक होंगी।

मिथुन 

रुके हुए कार्यों में गति आएगी। वाणी में मधुरता एवं संयम रखें। भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क 

आप किसी विशेष वस्तु का नाश होने से बचाएंगे। आपके स्वभाव में सौम्यता बढ़ेगी। परिवार का पूर्ण सहयोग आपको प्राप्त होगा।

सिंह 

खोई हुई वस्तु की मिलने की संभावना है। शान-शौकत,  दिखावे में विश्वास नहीं करेंगे। सगे संबंधी की पार्टी में जाने का योग बनेगा।

कन्या 

मौसी पक्ष की वजह से तनाव की संभावना अधिक रहेगी। अधिक प्रयासों के बावजूद इच्छा की पूर्ति नहीं हो पाएगी। यात्रा में परेशानियां अधिक रहेंगीं।

तुला 

सफलता के लिए संतान द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। नौकरी के प्रयास सफल होंगे। पदोन्नति होने की संभावना है।

वृश्चिक

सामाजिक प्रशंसा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्य में रुचि अधिक रहेगी। नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी।

धनु

अपने आत्मविश्वास पर भरोसा रखें,  कार्य में सफलता मिलेगी। बड़ी बहन के पुत्र का सहयोग एवं सुख मिलेगा। भाग्य की दृष्टि से लाभप्रद रहेगा।

मकर 

संचित धन का लाभ हो सकता है। घर में किसी बुजुर्ग व्यक्ति को शारीरिक पीड़ा होने की संभावना रहेगी। अपने पितरों का ध्यान करके घर से निकलें, अन्यथा परेशानी हो सकती है।

कुंभ  

आपका मन अच्छे कार्यों के प्रति विचार करेगा। आप किसी बड़ी हानि से बचेंगे। अदालती झगड़ों से बचाव होगा।

मीन

अच्छे कार्यों में धन द्वारा सहयोग करेंगे। संतान से शुभ समाचार प्राप्त होगा। ऋण मिलने की संभावना है।

अंक ज्योतिष के अनुसार

चंद्रमा और बुध के मध्य सेक्सटाइल बन रहा है, जिसके फलस्वरूप यह वर्ष आपको अच्छे परिणाम देगा। अपने विचारों को अमल में ला सकेंगे। आपके संपर्क क्षेत्र का व्यापक विस्तार होगा एवं महत्वपूर्ण व्यक्तियों से मधुर संबंध स्थापित होंगे। व्यवसाय में हैं तो आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होंगे। आय में वृद्धि की भी प्रबल संभावना है। नौकरी में हैं तो पदोन्नति जल्दी ही होगी।

श्रेष्ठ तिथियां- 4, 13, 22, 31 हैं

श्रेष्ठ समय- प्रत्येक कैलेंडर वर्ष में 13 दिसम्बर  से 13 जनवरी  के मध्य।

शुभ  दिन- सोमवार, मंगलवार और शुक्रवार  हैं। आप अपने शुभ कार्य इन्हीं दिनों संपन्न करें।

वर्जित- जिनकी जन्मतिथि 8 है, उनसे सावधान रहें।

विशेष- व्यापार, प्रकाशन, शेयर में लाभ। रचनात्मक कार्यों जैसे लेखन, कला, साहित्य आदि से जुड़े हैं तो आपकी ख्याति निस्संदेह बढ़ेगी। आमोद प्रमोद में समय व्यतीत होगा,  कोई नया प्रेम प्रसंग भी प्रारंभ हो सकता है। जमीन जायदाद के क्रय करने का समय चल रहा है। वाहन सुख भी उपलब्ध होगा।

महिलाओं के लिए 

नौकरी, व्यवसाय की तलाश में हैं तो कार्य जल्द ही सिद्ध होगा। वर्तमान कार्य में सुखद स्थितियां निर्मित होंगी। उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। विवाह की दहलीज पर दस्तक दे रही हैं तो इस वर्ष निराश नहीं होना पड़ेगा। गर्भवती हैं तो अपना ध्यान रखें और समय-समय पर योग्य चिकित्सक का परामर्श लेती रहें।

छात्रों के लिए 

यह वर्ष आपके लिए शुभ सिद्ध होगा। यदि महत्वपूर्ण परीक्षा प्रतियोगिता में सम्मिलित हो रहे हैं तो अपनी ओर से कमी ना होने दें,  सफलता अवश्य मिलेगी। रंगमंच,  कला, वाद-विवाद आदि से जुड़े हैं तो लोग आपकी प्रतिभा का लोहा मानने लगेंगे। अपनी ऊर्जा को व्यर्थ के कार्यों में नष्ट ना करें। सही दिशा का चुनाव करें, आगे चलकर बेहतर परिणाम देगा। यह ध्यान रहे।

- Advertisement -