सपा-बसपा गंठजोड़ ने राहुल गांधी को औकात बता दीः सुशील मोदी

0
126
सुशील मोदी ने लोगों को आगाह किया है कि बिहार में मसूर दाल की किल्लत हो सकती है।आयात होकर बंगाल के बंदरगाह से मसूर दाल आती है।
सुशील मोदी ने लोगों को आगाह किया है कि बिहार में मसूर दाल की किल्लत हो सकती है।आयात होकर बंगाल के बंदरगाह से मसूर दाल आती है।

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन पर टिप्पणी की है कि दोनों पार्टियों ने राहुल गांधी को उनकी औकात बता दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा है कि यूपी में भाजपा के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सपा-बसपा ने वजूद बचाने के लिए जो गठबंधन किया है, उसमें राज्य की 80 में से केवल 2 लोकसभा सीटें कांग्रेस के लिए छोड़ कर राहुल गांधी को उनकी औकात बता दी गई है।

उन्होंने कहा है कि अखिलेश यादव ने पिछले चुनाव में कांग्रेस से दोस्ती कर नारे लगाये थे- यूपी को साथ पसंद है। चुनाव में भाजपा को शानदार सफलता देकर जनता ने अपनी नापसंद बता दी थी। उनकी नई दोस्ती का भी यही हस्र होने वाला है। बिहार की 40 में से 12 सीटों पर लड़ने का दावा करने वाली कांग्रेस की गलतफहमी भी जल्द टूटने वाली है।

- Advertisement -

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि सपा-बसपा का न बिहार में कोई असर है, न राजद की यूपी में कोई हैसियत है, फिर भी लालू प्रसाद की पार्टी खुश हो रही है। कुछ लोगों को बेगानी शादी में बेवजह नाचने की आदत होती है।

यह भी पढ़ेंः ‘कवलेजिया बलमुआ’ हुआ वायरल, अक्षरा की आवाज का चला जादू 

उपमुख्यमंत्री श्री मोदी ने राजग सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए भी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि राजग सरकार ने देश भर में 13000 प्रधानमंत्री कौशल विकास केंद्र खोल कर 1 करोड़ युवाओं को 375 व्यावसायिक विधाओं में रोजगार पाने का प्रशिक्षण दिया और मुद्रा योजना के तहत 14 करोड़ से अधिक लोगों को 653 लाख करोड़ रुपये के आसान कर्ज देकर उन्हें उद्यमी बनाया।

यह भी पढ़ेंः नया कोई गुल खिलायेगा तेरा-मेरा मिलना, बसपा-सपा का गठबंधन

सरकारी नौकरियों और शिक्षण संस्थाओं में आर्थिक आधार पर आरक्षण देने की प्रधानमंत्री की ऐतिहासिक पहल से युवाओं में नये आत्मविश्वास का संचार हुआ है। गरीबी के आधार पर आरक्षण का लाभ पेट्रोल पंप और रसोई गैस की एजेंसी देने में भी मिलने वाला है। युवाओं को सशक्त करना स्वामी विवेकानंद के सपनों को साकार करना है।

यह भी पढ़ेंः बेगूसराय में अपराधियों पर आफत, मुठभेड़ में सुमंता समेत 3 ढेर

- Advertisement -