शनि और बृहस्पति दोनों हुए वक्री, अब सबके बनेंगे बिगड़े काम

0
577
ग्रहों की चालः शनि और गुरु वक्री हुए
ग्रहों की चालः शनि और गुरु वक्री हुए

शनि और बृहस्पति दोनों हुए वक्री, अब सबके बनेंगे बिगड़े काम। राजनीति, अध्यात्म व न्यायिक क्षेत्र में उथल-पुथल संभव। शनि सूर्यपुत्र व बृहस्पति देवगुरु हैं। दोनों ने अपनी चाल बदल ली है। ये दोनों अब सीधी से उल्टी चाल चलने लगे है। शनि उल्टी यानि वक्री चाल से नए घर धनु राशि में पहुंच गए हैं। वहीं गुरु वृश्चिक राशि में अपना नया आशियाना बना लिए हैं। शनि-गुरु के वक्री होने से इसका प्रभाव जनमानस के साथ-साथ राजनीति, न्यायिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में उथल-पुथल तथा बड़े बदलाव होने की आशंका हैं।

यह भी पढ़ेंः कैंसर से जूझ रहे हैं कई अखबारों के संपादक रहे श्याम आचार्य

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः कभी परदे पर धूम मचाने वाली अभिनेत्रियों में शुमार थीं माला सिन्हा

ज्योतिषी पंडित राकेश झा शास्त्री ने कहा कि न्याय प्रिय शनिदेव पुरे 142 दिनों तक अर्थात 18 सितंबर तक देवगुरु बृहस्पति की राशि धनु में वक्री रहेंगे। शनि का गोचर चन्द्रमा से उपचय भाव यानि 3,6,10,11  भाव में होना उत्तम माना जाता हैं। जिनके कुंडली में शनि उल्टी चाल में या नीच के हो, उनके लिए शनिदेव के वक्री का समय अंतराल अच्छा रहेगा। पिछले मंगलवार से ही शनि वक्री हो गए हैं। पंडित झा ने बताया कि देवगुरु बृहस्पति पहले से ही वृश्चिक राशि में वक्री हैं। गुरु आगामी 11 अगस्त तक इसी राशि में वक्री रहेंगे।

यह भी पढ़ेंः जल्‍द रिलीज होगी प्रमोद प्रेमी की भोजपुरी फिल्‍म ‘हम किसी से कम नहीं’

न्यायिक व आध्यात्मिक क्षेत्र में होंगे अहम बदलावः कर्मकांड विशेषज्ञ पंडित झा के अनुसार शनि और बृहस्पति का एक साथ वक्री होने से न्यायिक व आध्यात्मिक क्षेत्र में बड़े बदलाव की आशंका हैं। राजनीतिक उथल-पुथल के भी संकेत मिल रहे हैं। सूर्यपुत्र शनि आम जनमानस और मेहनतकश के कर्क माने जाते हैं। वहीं देवगुरु बृहस्पति शिक्षा, अध्यात्म के सूचक माने गए हैं। इससे कर्क, तुला व कुंभ राशि के जातक को कई तरह का लाभ पहुँचेगा।

यह भी पढ़ेंः क्या भारतीय जनता पार्टी की हालत इस बार चुनाव में पतली हो गयी है

शनि के मजबूत होने से मिलता हैं मनचाहा परिणामः ज्योतिषी झा के मुताबिक जातक के जन्म कुंडली में शनि मजबूत होने पर अच्छे परिणाम मिलते हैं। शनिदेव की कृपा से वैवाहिक, दांपत्य जीवन तथा प्रेम प्रसंग में लाभ होता हैं। इसके साथ ही जातक को भूमि, भवन, वाहन, अचल संपत्ति आदि का सुख भी मिलता हैं। सूर्यपुत्र की कृपा से आर्थिक संकट से मुक्ति एवं जीवन में तरक्की होती हैं। पंडित झा ने बताया कि इनके आशीर्वाद से जातक के मानसिक, शारीरिक और आर्थिक कष्ट दूर होते हैं। शनि और बृहस्पति दोनों के वक्री होने से जातक के बिगड़े काम भी बनेगे।

यह भी पढ़ेंः वरिष्ठ पत्रकार उर्मिलेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखा पत्र

- Advertisement -