राशिफलः 4 अप्रैल 2021- मिथुन राशि वालों को आर्थिक लाभ होगा

0
660
Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन शान शांत रहेगा। मान-सम्मान, सुख-शांति में वृद्धि होगी।
Horoscope 14 April 2021- मेष राशि वालों दिन उत्तम रहेगा। आज आपका मन शान शांत रहेगा। मान-सम्मान, सुख-शांति में वृद्धि होगी।

राशिफलः 4 अप्रैल 2021- आज मिथुन राशि वालों को आर्थिक लाभ होने की संभावना है। मानसिक शांति और  पारिवारिक दृष्टि से दिन अद्भुत। वहीं कन्या राशि वाले व्यक्तियों को इस समय धोखा मिलने का डर रहेगा, अतः सचेत रहें। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन चिंताजनक होने की संभावना रहेगी। आइए विस्तार से जानते हैं ज्योतिष एक्सपर्ट रचना भारद्वाज के साथ,  कैसा रहेगा  अन्य राशि वालों का आज का दिन।

4 अप्रैल 2021 का पंचांग

सूर्योदयः प्रातः 6:04 बजे से, सूर्योदयः (झारखंड) समय 5:56 बजे, सूर्योदयः (बिहार) समय 4:57 बजे, सूर्यास्तः सायं 6:36  बजे तक, मासः चैत्र कृष्ण पक्ष, तिथि: अष्टमी रात्रि अंत 3:00 बजे तक तत्पश्चात् नवमी, दिनः रविवार, नक्षत्र: पूर्वषाढ़ा रात्रि अंत 2:05 बजे तक तत्पश्चात् उत्तराषाढ़ा, योगः परिध सायं 6:42 बजे तक तत्पश्चात् शिव, करणः बालव, राशि: चन्द्रमा धनु राशि में भ्रमण करेगा, शुभ समयः सुबह 07:42  बजे से सुबह 11:50 बजे तक, राहुकालः सायं 17.50 बजे से सायं 18.39 बजे तक

- Advertisement -

4 अप्रैल 2021 का राशिफल 

मेषः- मित्रगण आपका सहयोग करेंगे। भाग्य की दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको माता का सुख अच्छा प्राप्त होगा। मामा-मामी का पूर्ण सहयोग मिलेगा।

वृषः- आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी लाभप्रद। ससुराल पक्ष से धन हानि हो सकती हैं। आप भाई-बहिन से सहयोग की आशा न करें।

मिथुनः- आपका मन शान्त रहेगा, अच्छे आचरण की तरफ आकर्षित होंगे। पत्नि की ओर से आर्थिक लाभ मिलेगा। इस समय में आपके संचित धन में वृद्धि होगी। आपको अपने पूर्वजों से धन मिलने का योग बन सकता है।

कर्कः- छोटी बहिन के पुत्र से सुख मिलेगा। क्रूर कार्य से बचे अन्यथा परेशानी में पड़ जायेंगे। इस समय में आपके जीवन में सुख, शान्ति, मान-सम्मान, प्रतिष्ठा आदि प्राप्त होगी।

सिंहः- भतीजे का सहयोग मिलने की सम्भावना रहेगी। अधिक प्रयास से प्रतियोगिता में सफलता मिलने के संकेत हैं। आपका धन शुभ कार्यो में अधिक व्यय होगा।

कन्याः- नौकरी में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। नौकरों से धोखा मिल सकता है अतः सचेत रहें। आपकी आमदनी में बाँधायें एवं परेशानियाँ आयेगी।

तुलाः- धार्मिक कार्यों में सम्मलित होने का योग बनेगा। सहन शक्ति की वृद्धि होगी। नौकरी के लिए प्रयास कर रहे है तो आप सफल होगें।

वृश्चिकः- किसी विशेष दुर्घटना से बचेंगे। पारिवारिक दृष्टि से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज बोलने की अच्छी क्षमता होगी।

धनुः- वैवाहिक सुख एवं आनन्द उपभोग करेंगे। आपका मन गलत कार्यो से दूर रहेगा। आपको आकस्मिक लाभ भी मिलने की सम्भावना रहेगी।

मकरः- यात्रा न करें, दुर्घटना हो सकती हैं। अगर यात्रा करना जरुरी हो तो गणेश जी के दर्शन कर के घर से निकलें। विदेश यात्रा में भी कष्ट रहेगा। आपको वैवाहिक सुख में बाधायें आयेंगी।

कुम्भः- स्मरण शक्ति आज अच्छी रहेगी। आपकी मेहनत का फल अच्छा मिलेगा। आपको मानसिक चिन्ताएं अधिक रहेंगी।

मीनः- आज भूमि खरीदना आपके लिये शुभ रहेगा। व्यापार में नये और लाभकारी अनुबंध रहेंगे। आपकी शिक्षा की ओर रूचि बढेगी एवं नये कार्य सीखने की इच्छायें प्रबल होगी।

अंक ज्योतिष के अनुसार

आप परिश्रमी अधिक हैं। स्वतंत्र प्रवृत्ति के अपने व्यवसाय तथा भावुक होने के कारण कई बार आप नुकसान भी उठाते हैं। ईश्वर में आस्था रखते हैं। आप अन्धविश्वासी नहीं हैं। सीखने-समझने का आपमें विशेष माद्दा है। आप जटिल से जटिल कार्य करने की क्षमता रखते हैं। आपकी उन्नति में गोमेद, गणेश की उपासना, श्वेत व भूरे रंग के वस्त्र व वस्तुएं सहायक होंगी।

श्रेष्ठ तिथियाः 4, 13, 22, 31 हैं। सहायक तिथियाः 1, 10, 19, 28 हैं। श्रेष्ठ समयः जिन व्यक्तियों का जन्म किसी भी वर्ष में 20 जून से 21 अगस्त के मध्य 4, 13, 22, 31 तारीखों को हुआ हो, वे आपके लिए निष्ठावान व सहायक सिद्ध होंगे। मित्र, प्रेमी, प्रेमिका, जीवन साथी, अधीनस्थ कर्मचारी आदि का चयन करते समय यदि सम्भव हो तो इस बात का ध्यान रखें। आपके शुभ दिनः सोमवार, मंगलवार, शुक्रवार। वर्जितः जिनकी जन्म तिथि 8 है उनसे सावधान रहें। विवाह तो भूल कर भी न करें। घोर शत्रु अंक है।

विशेषः आप में अनेक क्षमताएं हैं। आप किसी भी क्षेत्र में सफल हो सकते हैं। लेकिन यदि आप उद्योग, कारखाना, लेखन, शेयर्स, राजनीति आदि में हिस्सेदारी रखते हैं, तो शिखर की सफलता प्राप्त कर सकते हैं। मुकदमा, प्रतियोगिता, सृजन, निर्माण आदि कार्यों के लिए उत्तम समय है। भौतिक उपलब्धि के प्रयास सार्थक हो सकते हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। अप्रैल, मई, जून के महीनों में पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास सार्थक होंगे। व्यावसायिक उपलब्धि के योग हैं। पूर्व में आये झंझटों से शनै-शनै मुक्ति प्राप्त होने लगेगी। नौकरी, व्यवसाय के क्षेत्र में मनोनुकूल स्थितियां निर्मित होंगी। आपके प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी।

ऑनलाइन वैदिक ज्योतिष सीखने व परामर्श  के लिए संपर्क करेः रचना भारद्वाज, 9717891538

- Advertisement -