कैंसर के खिलाफ दौड़ी रांची, गवर्नर ने दिखाई हरी झंडी, सीएम भी शामिल

0
135

रांची। सबसे पहले मैं देश के लिए शहीद वीर सपूतों को नमन और श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं। कैंसर के प्रति जागरूक होकर इसका सामना किया जा सकता है। आज के परिपेक्ष्य में देखें तो महिलाएं इस रोज की चपेट में ज्यादा आ रहीं हैं। यह कैंसर ब्रह्मराक्षस की तरह फैलता है। शरीर की उचित देखभाल नहीं करने की वजह से आज कैंसर बड़ा रूप धारण कर रहा है। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि जेसोवा जैसी संस्था को इस नेक कार्य के लिए धन्यवाद। आपके इस जागरूकता कार्यक्रम से बहुत से लोग कैंसर के प्रति जागरूक होकर इसका सामना करेंगे। उपरोक्त बातें राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को राजभवन में जिला प्रशासन और जेसोवा (JIASOWA) के तत्वावधान में आयोजित रांची रन अगेंस्ट कैंसर में बोल रहीं थीं।

यह भी पढ़ेंः बिहार सर्वाधिक रोजगार पैदा करने वाला राज्य बना, सुशील मोदी का दावा

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री बरौनी से बिहार की कई परियोजनाओं की रखेंगे नींव

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री रघुवर दास ने कहा कि झारखंड की वीर भूमि से हमारा लाल विजय सोरेंग भी श्रीनगर में हुए आतंकी हमले में शहीद हुआ है। मैं विजय सोरेंग सहित सभी शहीद जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी। पूरा झारखंड, पूरा देश उनके साथ खड़ा है। पाकिस्तान को उसके घर में घुस कर जवाब दिया जाएगा और विजय पताका हम फहराएंगे।

यह भी पढ़ेंः काश, हर साल चुनाव होते! होने लगी है वादों-सौगातें की बरसात

यह भी पढ़ेंः शहीदों को श्रद्धांजलिः ऐ मेरे वतन के लोगों जरा याद करो कुर्बानी

मुख्यमंत्री ने बताया कि देश में न रोग की कमी है और ना ही रोगियों की। हमारा खानपान, दिनचर्या और स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही इन रोगों को आमंत्रण देते हैं। कैंसर पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है। ऐसे में इसके प्रति जागरूकता जरूरी है। ऐसे कार्यक्रम का आयोजन होते रहना चाहिए, ताकि लोग अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हों।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस जागरूकता के अभाव में राज्य के गरीब लोग रोग की चपेट में आ जाते हैं। जेसोवा समेत अन्य सामाजिक संगठन इस ओर ध्यान दें। राज्य सरकार भी अपने स्तर से कार्य कर रही है। इस कार्यक्रम में आपने भाग लिया, उसके लिए आप सभी को धन्यवाद। आपकी यह दौड़ जरूर लोगों में जागरूकता का संचार करेगी।

जेसोवा की सचिव श्रीमती ऋचा संचिता ने स्वागत संबोधन करते हुए कहा कि यह कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने की कोशिश है। झारखण्ड की महिलाओं में कैंसर ज्यादा देखने को मिल रहा है। इस मैराथन के माध्यम से कोशिश की गई, ताकि घर की महिलाओं का समय-समय पर जांच हो और रांची और झारखण्ड से कैंसर को भगाया जा सके। श्रीमती दीप्ति जयराज ने धन्यवाद देते हुए सबके प्रति आभार प्रकट किया।

रांची रन अगेंस्ट कैंसर में राजभवन से मोरहाबादी पहले पहुंचने वाले 14 वर्ष के अंदर उम्र के अभिषेक मुंडा, रोहित कुमार, रंजीत कुमार महतो, 14 साल से ऊपर के मुकुंद बांद्रा, संदीप उरांव, अनुपम डांग व लड़कियों में अंजू कुमारी, ऋतु कुमारी, पूनम कुमारी और 14 साल से कम उम्र की लड़कियों में नैना कुमारी और गुड़िया कुमारी को मुख्यमंत्री ने मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जेसोवा की वेबसाइट को लांच किया। रक्तदान शिविर और कैंसर स्क्रीनिंग का आयोजन भी मोरहाबादी मैदान में जेसोवा द्वारा किया गया।

यह भी पढ़ेंः बेटियों के लिए मुख्यमंत्री रघुवर की राय- पहले पढ़ाई, फिर विदाई

जेसोवा और जिला प्रशासन के प्रशिक्षण से नगड़ी की ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार तैयार की गयी टॉफ़ी मुख्यमंत्री को भेंट की गई। मुख्यमंत्री ने सराहना करते हुए लोगों से अपील की कि वे इसे खरीदें। मुख्यमंत्री ने कैंसर को मात देने वाली श्रीमती मिनसेन्ट चटर्जी को शॉल ओढ़ा कर सम्मनित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. सुनील कुमार वर्णवाल, पथ निर्माण सचिव के के सोन, समाज कल्याण सचिव हिमानी पांडे, पुलिस महानिरीक्षक अभियान आशीष बत्रा, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक कृपा नन्द झा, रांची के उपायुक्त राय महिमापत रे, रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक अनीश गुप्ता, जेसोवा से डॉ. रेखा विद्यासागर, डॉ नमिता सिंह, ऋचा संचिता, मोनिका बत्रा, दीप्ति जयराज, मनु झा, रूचिका मंगला, स्टेफी टेरेसा मुर्मू, शीला मिश्रा तथा स्व ममता के परिवार के सदस्य समेत अन्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ेंः पशुपालन से आय को बढ़ावा देने की बिहार सरकार ने बनायी योजना 

यह भी पढ़ेंः ‘तरकारी’ ब्रांड को प्रमोट कर सब्जी उत्पादन बढ़ाने में जुटी बिहार सरकार

यह भी पढ़ेंः प्यार किया, संबंध बनाया, फिर युवती को गला रेत कर मार डाला

 

- Advertisement -