जनता की अदालत से नहीं बचने वाले हैं राहुल गांधीः सुशील मोदी

0
135
महम्मदपुर नरसंहार के असली साजिशकर्ता राजेश यादव को को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का संरक्षण प्राप्त है। सुशील मोदी ने यह आरोप लगाया है।
महम्मदपुर नरसंहार के असली साजिशकर्ता राजेश यादव को को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का संरक्षण प्राप्त है। सुशील मोदी ने यह आरोप लगाया है।

पटना। जनता की अदालत से नहीं बचने वाले हैं राहुल गांधी। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि माफी मांगना काफी नहीं है। रफाल विमान सौदे के मामले में सुप्रीम कोर्ट की क्लीनचिट के बावजूद प्रधानमंत्री को चोर कहने वाले राहुल गांधी बिना शर्त माफी मांग कर भले ही कानूनी कार्रवाई से बच गए, लेकिन उन्होंने न जनता की अदालत में माफी मांगी है, न मतदाता एक ईमानदार प्रधानमंत्री को लांछित करने का उनका गुनाह माफ करने वाले हैं। लड़ाकू विमान खरीदने में अड़ंगेबाजी करने वाली कांग्रेस वायुसेना को कमजोर करने की साजिश का साथ दे रही है।

यह भी पढ़ेंः कभी नफरत थी, अब सनातनी हिन्दू हो गये हैं दिग्विजय सिंह

- Advertisement -

श्री मोदी ने कहा कि पांच चरणों के मतदान में लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मजबूत सरकार की शानदार वापसी सुनिश्चित कर दी है, इसलिए हताशा में डूबी राबड़ी देवी, ममता बनर्जी और प्रियंका गांधी गाली-गलौज के स्तर पर उतर आयी हैं। उन्होंने पूछा कि राबड़ी देवी बतायें कि सीवान में एक व्यवसायी के  बेटों की हत्या करने वाला शख्स उन्हें जल्लाद क्यों  नहीं लगता? जिसने एक बेटे को तेजाब से नहला कर मारा, उस जल्लाद की बीवी को राजद लोकसभा में क्यों भेजना चाहता है?

यह भी पढ़ेंः निरहुआ के बाद अब खेसारीलाल यादव भी भाजपा की गोद में

उन्होंने कहा कि  लड़ाकू विमान खरीदने में अड़ंगेबाजी करने वाली कांग्रेस वायुसेना को कमजोर करने की विदेशी साजिश का साथ दे रही है। चुनाव के बाद राहुल गांधी कांग्रेस को इतिहास के कूड़ेदान में पहुंचाने वाले अध्यक्ष साबित होंगे। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 12 साल तक मुख्यमंत्री रहने के बाद भी नरेंद्र मोदी पर कोई आरोप नहीं लगा। प्रधानमंत्री बनने पर उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक करने के लिए एसआईटी का गठन किया और बेनामी सम्पत्ति जब्त करने का कड़ा कानून बनाया। देश में 7000 करोड़ और विदेशों में 1600 करोड़ की बेनामी सम्पत्ति जब्त की गई।

यह भी पढ़ेंः उधार की बौद्धिकता से भारतीय कम्युनिस्टों का बुरा हाल

श्री मोदी ने कहा कि राजीव गांधी की सरकार के समय जनता के एक रुपये में से 85 पैसे बिचैलिये खा जाते थे। एनडीए सरकार द्वारा 8 करोड़ फर्जी एवं डुप्लीकेट राशन कार्ड तथा गैस कनेक्शन रद्द किए गए। पैसे सीधे लाभार्थी के खाते में डाले गए, जिससे 1 लाख 10 हजार करोड़ की चोरी बंद हुई। राहुल गांधी यूपीए सरकार में पनपे चोरों को बचाने के लिए चैकीदार को ही चोर बता रहे हैं। पांच चरणों के मतदान में जनता उनके बारे में फैसला कर चुकी  है।

यह भी पढ़ेंः शक्ति चाहे किसी भी रूप में हो विवेकहीन होती हैः रवींद्रनाथ ठाकुर

- Advertisement -