निरहुआ के बाद अब खेसारीलाल यादव भी भाजपा की गोद में

0
220
भाजपा का प्रचार करेंगे खेसारीलाल यादव
खेसारीलाल यादव

नयी दिल्ली। निरहुआ के बाद अब खेसारीलाल यादव भी भाजपा की गोद में चले गये। भाजपा के हुए तमाम भोजपुरिया स्‍टार। खेसारीलाल यादव ने करेंगे चुनाव प्रचार। इस बार भाजपा का फोकस फिल्म स्टारों पर कुछ ज्यादा दिखता है। भोजपुरी सिने कलाकार एक-एक कर भाजपा ज्वाइन कर रहे हैं। इसी क्रम में भोजपुरी सिनेमा के स्टार खेसारीलाल यादव ने भी भाजपा का दामन थामा है। वे अब भाजपा का चुनाव प्रचार करेंगे।

यह भी पढ़ेंः शनि और बृहस्पति दोनों हुए वक्री, अब सबके बनेंगे बिगड़े काम

- Advertisement -

हम जहां से खड़े होते हैं, लाइन वहीं से शुरू होती है। यह डायलॉग किसी नहीं पता होगा, लेकिन इसका नया वर्जन भोजपुरी के सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव कुछ इस तरह लेकर आये हैं- ‘मनोज भैया जहां चलते हैं, पूरी इंडस्‍ट्री वहीं चलती है।‘ इसी के साथ उन्होंने दिल्ली में भाजपा से रिश्ता जोड़ लिया।

यह भी पढ़ेंः शक्ति चाहे किसी भी रूप में हो विवेकहीन होती हैः रवींद्रनाथ ठाकुर

खेसारीलाल यादव ने ये बातें भारतीय जनता पार्टी में शामिल होते हुए दिल्‍ली में कहीं। उनके साथ ही अब भोजपुरी के लगभग सभी सुपर स्‍टार भाजपा में शामिल हो चुके हैं। इनमें मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेशलाल यादव निरहुआ तो चुनाव भी लड़ रहे हैं। इसी बीच भाजपा में शामिल होने के बाद खेसारीलाल यादव ने दिल्‍ली में कहा कि वे फिल्‍म करने से पहले कई स्क्रिप्‍ट देखते हैं और उनमें से एक सेलेक्‍ट कर हैं। तब जाकर फिल्‍म बनाते हैं। ठीक उसी तरह उन्होंने भाजपा को चुना है। देश में कई पार्टियां हैं, लेकिन विकास करने वाली भाजपा ही है।

यह भी पढ़ेंः बिहार के सभी विश्वविद्यालयों में अब आनलाइन एडमिशन

खेसारीलाल यादव ने दिल्‍ली में भाजपा उम्‍मीदवार के लिए चुनाव प्रचार का मोर्चा संभाल लिया है। इस क्रम में वे भाजपा उम्‍मीदवार गौतम गंभीर के लिए भी चुनवा प्रचार करते नजर आये। क्‍योंकि दिल्‍ली में भोजपुरी भाषी लोगों की संख्‍या अधिक है, तो उनकी चुनावी सभा में लोगों का सैलाब भी उमड़ रहा है।

यह भी पढ़ेंः 5वें चरण की वोटिंग के बाद हार तय देख बौखला गया है विपक्ष

इस दौरान खेसारीलाल यादव अपने लोकप्रिय वायरल गानों को चुनावी लिरिक्‍स में लोगों को सुना रहे हैं और दिल्‍ली के भोजपुरी भाषी मतदाताओं को रिझाने का प्रयास का रहे हैं। इसी क्रम में उन्‍होंने कहा भी कि मनोज तिवारी हमारे गार्जियन हैं। वे जिधर जाते हैं, उधर इंडस्‍ट्री चली जाती है।

यह भी पढ़ेंः योग गुरु के रूप में मशहूर बाबा रामदेव ने येचुरी पर करायी FIR

खेसारीलाल यादव ने कहा कि जब सवाल देश और देश के बच्‍चों के भविष्‍य का हो, तो गार्जियन हमेशा सही फैसले लेते हैं। इसलिए जहां बच्‍चों का भविष्‍य बन सकता है और जहां बात सबका साथ, सबका विकास की हो तो हम हमेशा विकास के साथ हैं। हम भी चाहते हैं कि चौकीदार बनकर दुनिया में कुछ अच्‍छा काम करें।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेस ने भी किया था बांग्लादेश विजय का चुनावी इस्तेमाल!

- Advertisement -