बेगूसराय में युवक को गोली मारी, नयी पल्सर बाइक लूट ली

0
504
गोली लगने से जख्मी युवक
गोली लगने से जख्मी युवक

बेगूसराय। बेगूसराय में युवक को गोली मारी, नयी पल्सर बाइक लूट ली बदमाशों ने। घटना बलिया-डंडारी पथ पर गुरुवार को  दिनदहाड़े हुई बतायी जाती है। तीन की संख्या में बेखौफ बदमाशों ने एक बाइक सवार युवक को हथियार के बल पर उसे प्रतारपुर ढाला के पास रोका। फिर उसे गोली मार जख्मी कर दिया और उसकी नई प्लस बाइक को लूट कर डंडारी की ओर हथियार लहराते हुए भाग गये। गोली से जख्मी हुए युवक की पहचान समस्तीपुर जिला के बिथान गांव निवासी रामानंद यादव के पुत्र घुरन यादव (उम्र 35 वर्ष) के रूप में की गई है।

यह भी पढ़ेंः कभी नफरत थी, अब सनातनी हिन्दू हो गये हैं दिग्विजय सिंह

- Advertisement -

घायल युवक के साथ बाइक पर पीछे में बैठे हुए उसके मौसेरे भाई दिनेश यादव ने पूछने पर बताया कि बीती रात हम दोनों भाई बलिया पोखरिया गांव में  घुरन की ससुराल में ठहरे हुए थे। वहां से गुरुवार को सुबह 11 बजे दिन में अपने घर बिथान  के लिए बलिया से नई पल्सर गाड़ी से चले थे। तभी तीन की संख्या में नकाबपोश बदमाश एक बाइक  पर सवार होकर आये। वे हम दोनों का पीछा बलिया बाजार से ही कर रहे थे।

यह भी पढ़ेंः निरहुआ के बाद अब खेसारीलाल यादव भी भाजपा की गोद में

जब हम दोनों भाई लगभग 11:30 बजे प्रतापपुर ढाला के पास पहुंचे तो उन्होंने भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए बाइक को रोकने के लिए कहा। जैसे ही मेरे मौसेरे भाई ने अपनी बाइक रोकी, वैसे ही बदमाशों ने उसे गोली मार दी और बाइक लेकर एक बदमाश भाग गया। इस घटना के बाद डंडारी थाना की पुलिस को खबर दी गई।

यह भी पढ़ेंः उधार की बौद्धिकता से भारतीय कम्युनिस्टों का बुरा हाल

यह भी पढ़ेंः शक्ति चाहे किसी भी रूप में हो विवेकहीन होती हैः रवींद्रनाथ ठाकुर

सूचना मिलते ही डंडारी थाना की पुलिस अपने सशस्त्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने सबसे पहले गंभीर रूप से गोली से  जख्मी घुरन यादव को उठाकर इलाज के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा। घटना के बाद बलिया और डंडारी थाना की पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पूरी घटना की छानबीन कर उन तीनों बदमाशों को धर दबोचाने के लिए इलाके की नाकेबंदी कर जगह-जगह छापेमारी शुरू कर दी है। सदर अस्पताल में जख्मी व्यक्ति की स्थिति बिगड़ती देख उसे परिजनों ने शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी स्थिति फिलहाल गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़ेंः कैंसर से जूझ रहे हैं कई अखबारों के संपादक रहे श्याम आचार्य

- Advertisement -