पप्पू यादव का कांग्रेस को समर्थन, तेजस्वी को राजा का बेटा बताया

0
172

मधेपुरा। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की 3 फरवरी की रैली को सांसद पप्पू यादव ने नैतिक समर्थन देने की घोषणा की है। उन्होंने तेजवी यादव पर तंज कसते होते हुए कहा कि वर्तमान राजद नेतृत्व ट्वीट चौपाल तक सिमट गया है। उन्होंने कांग्रेस के प्रति हमदर्दी तो दिखाई, लेकिन महागठबंधन के ही अगुआ राजद पर ताने कसने से परहेज नहीं किया। उन्होंने कहा कि देश हित में कांग्रेस के हर फैसले को मानेंगे।

अब लालू यादव के जमाने की बात नहीं रही। अब वहां बेडरूम पालिटिक्स चल रही है। जनता की सेवा करने वाले लोगों को हाशिए पर धकेलने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने तेजस्वी की ओर इशारा करते हुए कहा कि मधेपुरा की जनता को अपना सेवक चुनने का अधिकार है। अब राजा के बेटे के बहकावे में मधेपुरा की जनता नहीं आयेगी। अब यहां की जनता सुख-दुख में साथ देनेवाले के साथ खड़ी रहेगी।

- Advertisement -

लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए पप्पू यादव ने कहा कि अब कुछ लोग अनुकंपा वाले राजा बनना चाहते हैं और सेवा करने वालों को दरकिनार करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि वह देश हित में कांग्रेस के हर फैसले को मानेंगे।

यह भी पढ़ेंः बिहार में अनंत सिंह की लालटेन जलाने की साध अधूरी रहेगी

देश को डर, आतंक तथा असहिष्णुता के साए से निकालने के लिए परिपक्व एवं बेहतर गठबंधन की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मध्यम मार्ग ही सबसे बेहतर मार्ग है और कांग्रेस पार्टी ही  इस मार्ग की बात करती है।

यह भी पढ़ेंः बेकाबू हो गये हैं लालू के लाल तेज प्रताप, परिवार में सब कुछ ठीक नहीं!

यह भी पढ़ेंः राजद कार्यालय के गेट पर ताला लटकता देख भड़के तेजप्रताप

लिहाजा देश हित में कांग्रेस के हर फैसले के साथ हमारा सहयोग रहेगा। रविवार को जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय संरक्षक पप्पू यादव कालेज चौक पर एक सभा को संबोधित कर रहे थे। वे सुप्रसिद्ध व्यवसाय गौरी शंकर बाहेती के निधन के बाद उनके परिजनों को ढांढस बंधाने आये थे।

यह भी पढ़ेंः रोड शो के बाद अनंत सिंह को आस, हर हाल में मिलेगा हाथ का साथ

- Advertisement -