बिहारी बाबू की जगह किसे मिलेगी, किसी को हरी झंडी नहीं

0
287
शत्रुघ्न सिन्हा
शत्रुघ्न सिन्हा

पटना। बिहार एनडीए में भाजपा कोटे की सीटों पर मामला सुलझ गया है। आरके सिन्हा को शत्रुघ्न सिन्हा की पटना साहिब सीट मिलने की जानकारी में एक और उड़ती सूचना ने संदेह के बीज बो दिये हैा। इस सीट पर रविशंकर प्रसाद की  दावेदारी ज्यादा पुख्ता बतायी जा रही थी। अंतिम और ताजा सूचना रविशंकर प्रसाद के पक्ष में जा रही है। गिरिराज सिंह को भी भाजपा ने बेगूसराय सीट पर एडजस्ट कर दिया है। हालांकि वह इससे नाराज बताये जाते हैं। बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने जदयू और लोजपा के अलावा अपनी पार्टी के नेताओं से गहन विचार-विमर्श के बाद समस्या सुलझा ली है।

खास बात यह है कि केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह से नवादा सीट ले ली गयी और उन्हें बेगूसराय सीट से उम्मीदवार बनाने का फैसला हुआ है। 2014 के चुनाव में वे खुद बेगूसराय सीट चाहते थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें नवादा से मैदान में उतार दिया था। भाजपा ने नवादा सीट अपने सहयोगी दल लोजपा को दी है। यहां से सूरजभान की पत्नी वीणा देवी चुनाव लड़ेंगी। सूत्र बता रहे कि बिहार में सभी केंद्रीय मंत्रियों को टिकट मिल गया है।

- Advertisement -

भाजपा के वाल्मीकिनगर से सांसद सतीश चंद्र दूबे, गोपालगंज से सांसद जनक राम, सीवान से सांसद ओम प्रकाश यादव, औरंगाबाद से सुशील सिंह, पटना साहिब से शत्रुघ्‍न सिनहा और सांसद झंझारपुर से बीरेंद्र चौधरी चुनाव मैदान में उतरने से पहले ही बेटिकट कर दिए गये हैं।

बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व की कल पार्टी मुख्यालय में बैठक थी। सुबह 9 बजे शुरू हुई बैठक देर रात तक चली। सभी बड़े नेता दिल्ली तलब किये गये थे। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह द्वारा बुलाई गई बैठक में बिहार प्रदेश चुनाव समिति के सभी सदस्य मौजूद थे। सुशील कुमार मोदी, नित्यानंद राय, प्रेम कुमार तथा बिहार प्रदेश के भारी भूपेंद्र यादव व संगठन महामंत्री नागेंद्र जी के साथ चली लंबी बैठक के बाद सीटों के मामले को सुलझा लिया गया।

पार्टी ने उम्मीदवारों की सूची अभी अधिकृत तौर पर जारी नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि होली के बाद सारे नाम घोषित कर दिये जाएंगे। बेतिया, मोतिहारी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, उजियारपुर, बेगूसराय, दरभंगा, मधुबनी, अररिया, बांका, छपरा, महाराजगंज, आरा, बक्सर, सासाराम, पटना साहिब, पाटलिपुत्र की सीटें भाजपा ने अपने कोटे में रखी हैं।वाल्मीकिनगर, झंझारपुर, सीतामढ़ी, सुपौल, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, मधेपुरा, भागलपुर, गोपालगंज, सीवान, मुंगेर, नालंदा, गया, जहानाबाद, औरंगाबाद, और काराकाट सीटों से जदयू चुनाव लड़ेगा।

लोक जनशक्ति पार्टी की एक सीट में बदलाव किया है। उसकी मुंगेर सीट लेकर बदले में नवादा सीट उसे दी गई है। जदयू ने जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को चुनाव लड़ाने के लिए लोजपा से मुंगेर सीट मांगी थी। उसकी हाजीपुर, वैशाली, समस्तीपुर, जमुई और खगडिय़ा सीटिंग सीटें यथावत उसके पास रहेंगी। सीटों के बंटवारे में प्रदेश अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित छह सीटों में से तीन लोजपा, दो जदयू और एक भाजपा के कोटे में गई है।

यह भी पढ़ेंः ‘राजवंशीय’ लोकतंत्र के बढ़ते कदमों के बीच एक और चुनाव

 

बिहार से भाजपा के 17 संभावित प्रत्याशियों के नाम

बेगूसराय: गिरिराज सिंह

पटना साहिब: अभी तय नहां

पाटलिपुत्र: रामकृपाल यादव

बेतिया: संजय जायसवाल

दरभंगा: नीतीश मिश्रा या गोपाल जी ठाकुर

मधुबनी: हुकुमदेव नारायण यादव या अशोक यादव

अररिया: दिलीप जायसवाल या सैयद शाहनवाज हुसेन

बांका: पुतुल देवी

मोतिहारी: राधा मोहन सिंह

शिवहर: रमा देवी

मुजफ्फरपुर: अजय निषाद

उजियारपुर: नित्यानंद राय

छपरा: राजीव प्रताप रूडी

महाराजगंज: जनार्दन प्रसाद सिग्रीवाल /जितेन्द्र स्वामी

आरा: राजकुमार सिंह

बक्सर: अश्विनी कुमार चौबे

सासाराम: ललन पासवान

- Advertisement -