नेहरू-कांग्रेस की गलतियों का नतीजा है कश्मीर समस्याः सुशील मोदी

0
140
कुटुम्बा, औरंगाबाद लोकसभा में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामविलास पासवान जी के साथ सभा में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी
कुटुम्बा, औरंगाबाद लोकसभा में लोजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामविलास पासवान जी के साथ सभा में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी

पटना। नेहरू-कांग्रेस की गलतियों का नतीजा है कश्मीर समस्या। बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा कि कश्मीर की वर्तमान समस्या पं. जवाहर लाल नेहरू की गंभीर गलतियों का नतीजा है। आजादी के तुरंत बाद कबायलियों के वेश में पाकिस्तानी सेना ने कश्मीर रियासत पर हमला बोला। भारतीय सेना कबायलियों को खदेड़ने के बाद पाक के कब्जे वाले कश्मीर को भी मुक्त कराने में सक्षम थी, मगर नेहरू ने अन्तरराष्ट्रीय दबाव में युद्धविराम की घोषणा कर मध्यस्थता के लिए यू एन ओ में मामला रेफर कर पाक की नापाक मंशा को सफल कर दिया।

यह भी पढ़ेंः शत्रुघ्न सिन्हा ने खुद ही भाजपा से दरकिनार होने की इबारत लिखी

- Advertisement -

पं. नेहरू ने ही भारत को मिलने वाली यू एन सुरक्षा परिषद की स्थायी सदस्यता ठुकरा कर चीन को यह ताकत दिलाने की गलती की, उसी का इस्तेमाल कर आज चीन बार-बार आतंकी अजहर मसूद को बचाने में कामयाब हो रहा है। नेहरू की विदेश और रक्षा नीति की त्रासदी ही 1962 में चीनी हमला के रूप में भारत को झेलना पड़ी।

यह भी पढ़ेंः जिस कांग्रेस से कभी नाराजगी थी शत्रु को, उसी दर पर दे रहे दस्तक

1965 में पाक से जीता गया हाजीपीर कांग्रेस ने ताशकंद में वार्ता के टेबुल पर वापस कर पाकिस्तान को बार-बार दुःसाहस करने का मौका दिया। 1971 में बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के दौरान युद्धबंदी बनाये गए पाकिस्तान के 93 हजार सैनिकों की सशर्त वापसी के जरिए श्रीमती इदिरा गांधी कश्मीर समस्या का स्थायी समाधान कर सकती थीं।

यह भी पढ़ेंः बिहार में मुद्दों की भरमार, पर भुनाने में नाकाम रहा विपक्ष

कश्मीर पर कांग्रेस की आज तक जारी ढुलमुल नीति उसे विरासत में मिली है। पाकिस्तान की हमदर्दी और अब्दुला परिवार की सरपरस्ती कर कांग्रेस ने कश्मीर के घाव को नासूर बना दिया।

यह भी पढ़ेंः जगजीवन राम, जिन्हें कभी अगड़ों ने दुत्कारा, फिर बाबूजी कह पुकारा

इधर अपने दैनिक ट्वीट में श्री मोदी ने कहा कि देशद्रोह कानून समाप्त करने का खतरनाक वादा करने वाली कांग्रेस की स्टार महासचिव प्रियंका गांधी लोगों को देशभक्ति का जो पाठ पढ़ा रही हैं, उसके मुताबिक अम्बेडकर, जेपी,  सुभाष बोस का सम्मान करना नहीं, केवल उनकी दादी इंदिरा गांधी और पिता राजीव गांधी का सम्मान करना ही देशभक्ति है।

यह भी पढ़ेंः इतनी कहियो जायिः निराला ने लिख दिया- बांधो न नाव इस ठांव बंधु

उपमुख्यमंत्री  08 अप्रैल को जायेंगे उजियारपुर और बांकेबाजारः उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी केन्द्रीय, मंत्री रामविलास पासवान, राधा मोहन सिंह, रविशंकर प्रसाद, नन्द किशोर यादव, मंगल पाण्डेय व सांसद डा. सी. पी. ठाकुर 8 अप्रैल को 11 बजे पूर्वाह्न हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर 11.20 बजे समस्तीपुर पहुंचेंगे। वहां उजियारपुर से भजपा उम्मीदवार नित्यानंद राय के नामांकन एवं सभा में भाग लेंगे।

यह भी पढ़ेंः मोदी है तो मुमकिन है महंगाई पर नियंत्रण, मध्यवर्ग को राहत

श्री मोदी, पथ निर्माण मंत्री नन्द किशोर यादव के साथ अपराह्न 3.30 बजे पटना से प्रस्थान कर 3.55 बजे औरंगाबाद लोकसभा क्षेत्र के गया जिलान्तर्गत बांकेबाजार जायेंगे, जहां रौशनगंज स्टेडियम में आयोजित सभा को सम्बोधित करेंगे।

यह भी पढ़ेंः लोहिया के नाम पर राजनीति करने वाले जनता के साथ प्रपंच कर रहे हैं

- Advertisement -