देसी राइफल, कट्टा, कारतूस समेत नक्सली गिरफ्तार, एक फरार

0
718
गिरफ्तार नक्सली के घर से बरामद हथियार
गिरफ्तार नक्सली के घर से बरामद हथियार

दो दिनों पूर्व पकड़ा गया 50 हजार के इनामी नक्सली का है साला

भभुआ (बिहार)। एक देसी राइफल, एक कट्टा, 3 जिंदा कारतूस, एक खोखा सहित हथियार बनाने के औजार के साथ एक नक्सली  गिरफ्तार हुआ है। वह 50 हजार के इनामी नक्सली का साला है। पकड़ा गया नक्सली अवध यादव उर्फ अवधेश यादव बताया जाता है। वह अधौरा थाना अंतर्गत सलया ग्राम का निवासी है। शुक्रवार को सदर थाना भभुआ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कैमूर के एसपी दिलनवाज अहमद ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़ेंः दलित-पिछड़े और युवा ही एनडीए की ताकत हैंः सुशील मोदी

- Advertisement -

उन्होंने बताया कि अवैध हथियार, कारतूस तथा  हथियार बनाने के औजार के साथ पकड़ा गया नक्सली 2 दिन पूर्व पकड़े गए 50000 के इनामी नक्सली हरि यादव का साला है। एसपी ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार किया। वह जिले के चर्चित फॉरेस्टर तथा शिक्षक के अपहरण कांड में बहनोई के साथ सम्मिलित था।

यह भी पढ़ेंः महाराजगंज का महाराज बनने के लिए मच गया घमासान

बरामद हथियार के बारे में उन्होंने बताया कि इसमें एक हथियार हरि यादव का भी है। पुलिस ने दो दिनों पूर्व हरि यादव को गिरफ्तार किया था। उसका साला भी अब हथियार तथा हथियार बनाने के औजार के साथ पुलिस की गिरफ्त में आ गया है।  उन्होंने बताया कि हरि यादव ने पूछताछ में बताया था कि उसका हथियार उसके साला अवध यादव के पास है। जब उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके गांव पहुंची तो वह वहां नहीं मिला। गुप्त सूचना पर अधौरा में सागर यादव के घर छापेमारी की गई तो वहां से दो हथियार, कारतूस तथा हथियार बनाने के औजार मिले। इसके साथ ही अवध यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। सागर यादव मौके से भागने में कामयाब रहा।

यह भी पढ़ेंः बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन के जन्मदिन पर बधाइयों का तांता

नशे में धुत फौजी ने की महिला सिपाही से छेड़खानीः भोजपुर जिले के धोबहां बाजार में शुक्रवार को नशे में धुत एक फौजी द्वारा महिला सिपाही से छेड़खानी का प्रयास किया गया। इस मामले में महिला सिपाही की शिकायत पर पुलिस ने फौजी को गिरफ्तार कर लिया है। ब्रेथ एनलाइजर मशीन से जांच में फौजी द्वारा शराब पीने की पुष्टि भी हो गयी है। महिला सिपाही व फौजी दोनों धोबहां ओपी के एक ही गांव के रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ेंः मलिकाइन के पाती- पोखरा खोनाइल ना, घरियार डलले डेरा

फौजी संजीत सिंह शादीशुदा बताया जा रहा है। महिला सिपाही नवादा जिले में तैनात है। जानकारी के  अनुसार महिला सिपाही शाम में धोबहां बाजार गयी थी। तभी नशे में धुत फौजी उसके साथ छेड़छाड़ का प्रयास करने लगा। इस पर महिला सिपाही द्वारा तत्काल इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी गयी। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फौजी को पकड़ लिया। जांच में उसके द्वारा शराब पीने की पुष्टि होने पर उसे हिरासत में ले लिया गया।

यह भी पढ़ेंः जानिए अपने वोट की कीमत, एक वोट से गिरी थी अटल सरकार

- Advertisement -