चौसा पावर प्रोजेक्ट प्लांट का नरेंद्र मोदी ने वीसी से किया शिलान्यास

0
333
  • अश्विनी चौबे बोले- शाहाबाद और पूर्वांचल के लिए आज का दिन स्वर्णिम
  • केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह ने ऊर्जा के क्षेत्र में हो रहे कार्यों को बताया

पटना संपूर्ण बक्सर सहित शाहाबाद और पूर्वांचल के लिए जिस दिन का सालों से इंतजार था, शनिवार का दिन खुशियों की सौगात लेकर आया। इस दिन को बक्सर के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। मौका था अति महत्वाकांक्षी चौसा पावर प्लांट प्रोजेक्ट के शिलान्यास का। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। इससे पूर्व जब प्रधानमंत्री श्री मोदी स्क्रीन पर आए, उस दौरान उपस्थित जन समुदाय का उत्साह देखते बन रहा था। सभा परिसर मोदी मोदी के नारे से गुंजायमान हो उठा।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रोजेक्ट का शिलान्यास करते हुए कहा कि पूर्वी भारत के विकास में इस प्रोजेक्ट से विकास में गति आएगी। विकास का एक रोडमैप तैयार होगा। विकास के लिए बिजली का होना जरूरी है। सरकार हर तरह की मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रही है, जिससे विकास को गति मिली।

- Advertisement -

यह भी पढ़ेंः बर्थ डे स्पेशलः मैं पल दो पल का शायर हूं के कलमकार साहिर

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने कहा कि सपना साकार हुआ। इस प्रोजेक्ट से विकास को मिलेगी। साथ ही बड़ी संख्या  में रोजगार का सृजन भी होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्री चौबे ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन संपूर्ण शाहबाद क्षेत्र के लिए हमेशा के लिए यादगार बन गया है। वर्षों का सपना पूरा हो रहा है। इस पावर प्रोजेक्ट से शाहाबाद सहित पूर्वांचल में खुशहाली आएगी। हर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा। बक्सर के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ा है।

यह भी पढ़ेंः सादर स्मरणः हिंदी साहित्य को नया मोड़ दे गए अज्ञेय

केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे ने कहा कि 2014 में जब मैं चुनाव जीता था तो मेरी प्राथमिकता में यह पावर प्रोजेक्ट सर्वोपरि था। यह प्रोजेक्ट बंद होने के कगार पर था। जनता और जनार्दन के आशीर्वाद से संयोगवश  ऊर्जा कमिटी का मेंबर बना। इस प्रोजेक्ट को लेकर फिर प्रयास की गाथा शुरू हुई। कई बाधाएं आईं। बिहार सरकार, पूर्व केंद्रीय ऊर्जा मंत्री, मौजूदा रेलमंत्री श्री पीयूष गोयल, वर्तमान ऊर्जा मंत्री श्री आरके सिंह के मिले निरंतर सहयोग और दिलचस्पी से शनिवार का ऐतिहासिक दिन हम सभी के लिए बन गया है। यहां पर 1320 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा।

यह भी पढ़ेंः भाजपा से मुकाबले के लिए अब इस तरह की तैयारी में जुटे विपक्षी दल 

केंद्रीय राज्यमंत्री श्री चौबे ने कहा इस पावर प्रोजेक्ट से विकास को नए पंख लगेंगे।  रोजगार का द्वार खुलेगा। औद्योगिक विकास को बेहतर एक मौका मिलेगा। केंद्रीय राज्य मंत्री श्री चौबे ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी सहित सभी का आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ेंः इतिहास से जरूर सीखिए, पर दोहराने की कोशिश से बचिए

इस अवसर पर केंद्रीय ऊर्जा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री आरके सिंह विशेष रूप से उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि इस पावर प्लांट के तैयार हो जाने के बाद बिहार सहित पूर्वांचल के क्षेत्र में बिजली को लेकर कई तरह की समस्याओं का भी समाधान होगा। विकास को एक नई गति मिलेगी। केंद्र सरकार ने ऊर्जा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसका असर भी साफ-साफ दिखाई पड़ रहा है।

यह भी पढ़ेंः भाजपा पर असहिष्णुता का आरोप, पर खुद कितनी सहिष्णु है माकपा?

इस मौके पर ऊर्जा मंत्री बिहार श्री विजेंद्र यादव, विधायक संजय कुमार तिवारी, विधायक अशोक सिंह सहित एसजेवीएन के सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं पदाधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।

यह भी पढ़ेंः अश्विनी चौबे के प्रयास से शाहाबाद को मिली रेल सुविधाओं की सौगात 

- Advertisement -