चिता जलने से पहले जी उठी महिला, आखिर क्या हुई करामात

0
325
जलाने के लिए जिंदा महिला को चिता पर सुला दिया गया था
  • पुलिस की तत्परता से बची जान
  • चिता पर बेहोश पड़ी थी महिला
  • ससुराल वालों पर जलाने का आरोप
  • आरा सदर अस्पताल में हो रहा इलाज 

आरा। भोजपुर जिले में सोमवार को दिनदहाड़े को एक विवाहिता को जिंदा जलाने की कोशिश की गयी। इसके लिए विवाहिता को चिता पर भी सुला दिया गया था। तब तक पुलिस को भनक लग गयी और महिला को जलाने वालों का सारा खेल बिगड़ गया। पुलिस ने बेहोशी की हालत में महिला को चिता से बरामद किया। लक्ष्मी नाम की उस महिला की जान पुलिस की तत्परता से बच गयी। समय के महत्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अगर दस मिनट भी लेट होता, तो वह जिंदा जल कर भस्म हो जाती। उसकी शादी संदेश गांव निवासी रविंद्र ठाकुर के साथ हुई है। घटना के बाद से उसके ससुराल के लोग घर से फरार हैं। उन पर जलाने की साजिश का आरोप है।

बताया जाता है कि महिला को जलाने की सारी तैयारी पूरी कर ली गयी थी। चिता सजा दी गयी थी और कफन में लिपटी जिंदा लक्ष्मी को रख दिया गया था। सिर्फ मुखाग्नि की रस्म बाकी थी। उसकी ही तैयारी चल रही थी कि पुलिस मौके पर पहुंच गयी। ऐसे में लोगों की मानें तो पुलिस अगर थोड़ा सा भी विलंब करती, तो उसे जलाने वाले अपने मंसूबे में सफल हो जाते।

- Advertisement -

घटना संदेश थाना क्षेत्र के सारीपुर बालू घाट की है। जानकारी के अनुसार महिला संदेश गांव निवासी रविंद्र ठाकुर की पत्नी लक्ष्मी देवी बतायी जा रही है। उसका इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है। महिला को जलाने का आरोप उसके ससुराल वालों पर ही लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम सारीपुर बालू घाट के समीप कुछ लोग एक महिला को जलाने की तैयारी कर रहे थे। तभी पुलिस को सूचना मिल गयी। सूचना मिलते ही दारोगा अवधेश सिंह व एएसआई कैशर अली पहुंच गये। पुलिस को देख महिला को जलाने का प्रयास कर रहे लोग भाग खड़े हुए। उसके बाद पुलिस उसे बेहोशी की हालत में चिता से उठा कर संदेश रेफरल अस्पताल ले गयी। इलाज के बाद महिला को होश आया, तो उसने अपना नाम बताया।

दारोगा अवधेश सिंह ने बताया कि लक्ष्मी देवी का मायके बचरी गांव में है। उसकी शादी संदेश गांव निवासी रविंद्र ठाकुर के साथ हुई है। घटना के बाद से उसके ससुराल के लोग घर से फरार हैं। मायके वालों को सूचना दे दी गयी है। महिला का बयान लेने का प्रयास किया जा रहा है। बयान लेने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पायेगा।

यह भी पढ़ेंः

भाजपा में मची भगदड़, पहले शत्रुघ्न व कीर्ति बागी बने, अब उदय सिंह

लोकसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले की बन रही संभावना

रोड शो के बाद अनंत सिंह को आस, हर हाल में मिलेगा हाथ का साथ

पुण्यतिथिः आधुनिक युग के  विद्रोही संन्यासी का नाम है ओशो

तेज प्रताप का बदला ठिकाना, अपनों को छोड़, अलग घर बसाया

राहुल की रैली के बाद ही महागठबंधन में सीटों का बंटवारा संभव

- Advertisement -