JOHAR JHARKHAND: बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

0
587
झारखंड स्वास्थ्य सेवा के मार्च 2022 तक सेवानिवृत होने वाले चिकित्सकों को राज्य सरकार ने सेवा अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है।
झारखंड स्वास्थ्य सेवा के मार्च 2022 तक सेवानिवृत होने वाले चिकित्सकों को राज्य सरकार ने सेवा अवधि में विस्तार करने का निर्णय लिया है।

रांची। पेट्रोलियम पदार्थों में लगातार हो रही मूल्य वृद्धि, लचर विद्युत व्यवस्था एवं अपराधिक घटनाओं में हो रही वृद्धि के खिलाफ शनिवार को कांग्रेस द्वारा राज्यव्यापी आंदोलन किया गया। प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार के निर्देश पर शनिवार को जिला मुख्यालयां पर बढ़ते महंगाई के प्रतिकात्मक आंदोलन साइकिल, बैलगाड़ी, रिक्शा-ठेला एवं खाली गैस सिलेंडर, चूल्हा के साथ जुलूस निकाल कर सरकार का विरोध किया गया तथा संबंधित जिला उपायुक्त को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सभी जिलों में प्रमुख कांग्रेस उपस्थित थे।

स्वराज स्वाभिमान पद यात्रा में शामिल होंगे आजसू छात्र संघ के सदस्य

रामगढ़। आजसू पार्टी द्वारा आगामी 2 अक्टूबर गांधी जयंती अहिंसा दिवस के अवसर पर पार्टी सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो के नेतृत्व में आयोजित होने वाले स्वराज स्वाभिमान पद यात्रा को सफल बनाने को लेकर आज 29 सितंबर को आजसू छात्र संघ की विनोबा विश्वविद्यालय कमिटी ने रामगढ स्थित जिला कार्यालय में बैठक  किया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रभारी राजेश कुमार महतो उपस्थित हुए ।बैठक की अध्यक्षता विभावि उपाध्यक्ष अनुराग भारद्वाज व संचालन  विभावि सचिव सुबीन तिवारी ने किया। बैठक में उपस्थित छात्रों को संबोधित करते हुए विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रभारी राजेश कुमार महतो ने कहा कि  आगामी 2अक्टूबर से होने वाली स्वराज स्वाभिमान पद यात्रा ऐतिहासिक होगी। जिसकी सफलता भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर आजसू छात्र संघ प्रतिबद्ध है। साथ ही उन्होंने कहा कि हमने अलग झारखंड राज्य की लडाई लडी अब झारखंड नवनिर्माण की लडाई लडते हुए अबुआ दिशुम अबुआ राज स्थापित करना है। जिसमें हम छात्रों की भूमिका उल्लेखनीय होगी।

- Advertisement -

कांग्रेस ने सरकार के नीतियों के विरुद्ध किया पैदल मार्च

रामगढ़। डीजल, पेट्रोल व गैस के बढ़ रहे दाम के विरुद्ध शनिवार को कांग्रेस पार्टी ने शहर में पैदल मार्च किया। मार्च नईसराय से आरम्भ होकर अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुआ। कांग्रेसियों ने मौके पर अनुमंडल कार्यालय में विभिन्न मांगों से सम्बंधित ज्ञापन  सौंपा। कार्यक्रम मुख्य रूप से रामगढ़ जिला प्रभारी जवाहर लाल गुप्ता, राकेश किरण महतो, जिला अध्यक्ष मुन्ना पासवान, रामगढ़ कांग्रेस नेत्री जिप सदस्य ममता देवी, शहजादा अनवर, रणधीर गुप्ता, मुकेश यादव, दिनेश मुंडा, सीपी संतन, शांतनु मिश्रा, प्रदीप महतो, विकास कुमार, मोहित पटेल, उमेश सिंह, अजीत करमाली, जकाउल्लाह, पंकज तिवारी, वसीम अंसारी, अमित, मुरली, गौरी शंकर, मंटू महतो, परमेश्वर, कमलेश कुमार, कुलदीप कुमार, सतीश, हीरालाल महतो, बजरंग, उत्तम कुमार आदि शामिल हुए। वक्ताओं ने मार्च के क्रम में कहा कि सरकार की नीति से आम लोग काफी परेशान हैं। कहा कि सरकार ने डीजल, पेट्रोल और गैस के दाम में बेतहाशा वृद्धि कर लोगों को मुश्किल में दाल दिया है। जिससे लोगों में सरकार के प्रति आक्रोश है।

आयुक्त ने सीडीपीओ कार्यालय का किया निरीक्षण

गोड्डा। संताल परगना प्रमंडल क्षेत्र के भ्रमण कार्यक्रम के अंतर्गत संथाल परगना के आयुक्त  भगवान दास ने महागामा प्रखण्ड एंव अंचल कार्यालय के अलावा बाल विकास परियोजना कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान आयुक्त महोदय द्वारा विभिन्न अभिलेखों की जांच की गयी। आयुक्त के द्वारा लापरवाह कर्मियों पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। आयुक्त महोदय ने प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी को केसीसी ऋण वितरण पंजी सही रूप से संधारित रखने का निदेश दिया तथा महागामा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी धीरज प्रकाश को बीड़ी श्रमिक आवास, पुराने इंदिरा आवास, प्रधानमंत्री आवास स्थल निरीक्षण हेतु ग्रामवार भौतिक सत्यापन कराते हुए पूर्ण करने का निदेश दिया। निरीक्षण के दौरान आयुक्त महोदय ने सभीं पत्रों को गार्ड फाइल में संधारित करने एवं सभी प्रखण्ड सहायकों को नियमित लॉग बुक संधारित रखने के लिए चेतावनी देते हुये सरकार द्वारा निर्धारित समय तक महागामा प्रखण्ड को ओडीएफ घोषित करने का निदेश भी दिया। मौके पर क्षेत्रीय निदेशक पंचायती राज सुधीर गुप्ता, सचिव आयुक्त कार्तिक कुमार प्रभात, डी.डी.सी. सुनील कुमार, प्रखण्डाधिकारी धीरज प्रकाश, सीओ  अरविंद वशिष्ट, सी.डी.पी.ओ. एवं अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

मंत्री लुईस मरांडी ने स्वच्छता अभियान में लिया हिस्सा

दुमका। स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के तहत समाज कल्याण मंत्री डॉ. लुईस मरांडी की अगवानी में एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, चतुर्थ गर्ल्स एनसीसी बटालियन एवं प्लस टूनेशनल उच्च विद्यालय दुमका के एनसीसी कैडेट द्वारा टाटा शोरुम से लेकर टीन बाजार होते हुए परिसदन दुमका तक सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर समाज कल्याण मंत्री डॉ लुईस मरांडी ने कहा कि भारत के  प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी ने देश से एक आह्वान किया है कि स्वच्छता को एक जन अभियान बनायें। लगभग 1 साल से पूरे देश में स्वच्छ भारत एवं निर्मल भारत के तहत कई कार्य चल रहे हैं। 15 सितम्बर से स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत जिला प्रशासन द्वारा गांव-गांव में जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी को इस तरह के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की जरुरत है।  प्रधानमंत्री   नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री रघुवर दास जी का सपना जनसहयोग से ही पूरा हो सकेगा।

युवक ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

रांची। रांची के चान्हो थाना क्षेत्र अंतर्गत राजीव नगर निवासी 20 वर्षीय युवक आजाद अंसारी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना शुक्रवार की देर रात की बतायी जा रही है। युवक अपने कमरे में ही फंदे में लटका हुआ पाया गया।  पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन में जुट गयी है।

यह भी पढ़ेंः महागठबंधन की नहीं दिख रही बिहार में चुनावी सक्रियता

- Advertisement -